10 दिसंबर 2008
जीवनशैली ही धर्म है
धर्म क्या है? कुछ लोगों को जीवन पर्यंत यह बात समझ में नही आती है। क्या रामायण, गीता , कुरान, बाइबल, गुरु ग्रन्थ साहेब में लिखी बातें ही धर्म है? या कुछ और है जो हम जान ही नही पाते है। यदि इन सद्ग्रंथों में लिखी लाइंस ही धर्म है तो मैं दावे के साथ कह सकता हूँ की आज के समय में कोई धार्मिक नही है। सारे के सारे विधर्मी है । क्यूंकि जहाँ तक मैंने अध्ययन किया है तो पाया है की सभी धर्म ग्रंथों में झूठ बोलना महपाप बताया गया है। क्या सरे धार्मिक चोल पहने लोगो अपने ह्रदय पर हाथ रखकर ईमानदारी से ये कह सकते है की उन्होंने कभी झूठ नही बोला। यदि नही कह सकते तो वे किस धर्म की बात करते है? क्या धर्म येही सिखलाता है की दूसरो को धार्मिक होने का पाठ पठाये और ख़ुद रात को मधुशाला में जश्न मनाएं। अगर येही धर्म है तो हम तिरस्कार करते है ऐसे धर्म का और ऐसे धार्मिक पाखंडियों का। बचपन में मेरे एक गुरु हुआ करते थे, रोज़ भोर में ३ बजे उठ जाया करते थे। नहा-धोकर पुरे मनोयोग से ३ घंटे तक दुर्गा सप्तशती का पाठ किया करते थे। लेकिन उन्होंने कभी भी ये नही कहा की तुम्हे भी ऐसे ही धर्म को मानना है। उनका सीधा कथन रहता था की जो जीवन शैली लोग जीते हैं वो ही उनका धर्म है। इससे बढाकर कोई धर्म नही है। उनका मानना था की किसी भी धर्म का पालन करना और उसके अनुसार आचरण करना दोनों व्यक्ति का निजी मामला होता है । गुरूजी हमेश मुझे समझाते थे भगवन का नाम कभी भी और कहीं भी लिया जा सकता है। यहाँ तक की आप गुसलखाने में भी भगवन का भजन कर सकते है। सिर्फ़ दिखावे के लिए चंदन पतिका लगाकर मंदिरों , मस्जिदों और गुरद्वारों में मत्था टेकने से धर्म की पूर्ति नही हो जाती उसके लिए मन विश्वास और श्रद्धा होना निहायत जरुरी है। आज के समय में धर्म को लेकर बहुत खिचातानी मची हुई है और ये आदिकाल से ही चला आ रहा है और उम्मीद है की आगे भी युही चलता रहेगा। कोई धर्म को दोष देता है तो कोई धार्मिक पाखंडियों को और कोई-कोई दुसरे धर्मो को अपने धर्म के लिए खतरा मान हिंसा करने लगते है। मगर मेरा सिर्फ़ इतना ही पूछना है की सभी धर्मो की एक बात- झूठ नही बोलना चाहिए, को न मानने वाले लोग कैसे अन्य परम्पराओं को नही छोड़ना चाहते। क्यों लकीर के फ़कीर बने धर्म की दुहाई देकर दूसरो का जीना मुहाल किए रहते है? मैं हिंदू ब्रह्मण हूँ मुझे मांस खाना तो क्या इसके बारे में न सोचने तक की ट्रेनिंग दी गई है। लेकिन एक दिन मेरी बीमारी से बचने के लिए डॉक्टर ने कहा की हप्ते भर मीट खा लो सब ठीक हो जाएगा । मैंने वैसा ही किया आज स्वस्थ हूँ। क्या मेरा धर्म भ्रस्त हो गया या मैं हिंदू से कुछ और हो गया? धर्म कभी किसी को मजबूर नही करता की तुम्हे ये करना ही है। धर्म कहता है की जीवन को नियम से जियेंगे तो अच्छा होगा, लेकिन आप नियम बिरुद्ध जाते हैं तो आपको रोकने वाला कोई नही होता। फिर भी धर्म हमेशा आपके साथ होता है, परे कभी नही । इसीलिए तो हरिबंश राय बच्चन की मधुशाला ने सबको अपनी और खिंचा लेकिन धार्मिक कठमुल्ले और पाखंडी इसके पास भी नही भटक पाए। क्युकी येही इनकी जीवन शैली है और हम इनके विरोधी नही........धर्मग्रंथ सब जला चुकी है जिसके अंदर की ज्वालामन्दिर, मस्जिद, गिरजे सबको तोड़ चुका जो मतवालापंडित, मोमिन, पादरियों के फंदों को जो कट चुकाकर सकती है आज उसी का स्वागत मेरी मधुशाला
हमला, मसला, मसाला और सवाल
अभी तक देश मुंबई हमले से उबर नही पाया है, मैं भी नही। लेकिन उम्मीद है की समय सब कुछ भुलाने में मददगार होगा। जैसा की अब तक कई चीजें भुला दी गयीं है। जी हाँ मैं भी भुला दिया गया एक गरीब आम हिन्दुस्तानी हूँ, ठीक उतना हीं गरीब जितनी देश की आधी आबादी से ज्यादा लोग हैं। मैं मुंबई के ताज होटल तो क्या, आगरा का ताजमहल भी देखने की हसरत भी नही रखता, क्यूंकि मैं गरीब हूँ, कोई देशी पर्यटक नहीं। मैं उतना गरीब हूँ जिसके लिए तेरह सूत्रीय गरीबी निर्धारण को बनने के लिए सरकार करोड़ों रुपये फूंक देती है। इस मुंबई हमले में मरे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा हूँ। इसलिए नहीं की अख़बारों में मेरी फोटो छपे और मेरा नम हो , वो इसलिए की मैं लगभग दुखी ही रहता हूँ। जैसे ही मुंबई हमले की जानकारी मिली मैंने अपने दुःख को और टीसने दिया, अभी तक टीस बाकि है। इस आतंकी हमले ने देश कई मसले एक साथ थोक के भाव दे दिए जैसे- लचर सुरक्षा व्यवस्था, लाचार सुरक्षाकर्मी, फ़ेल इंटेलिजेंस, मुहफट नेता, बकबक करती मीडिया और इन सबसे बढ़कर आक्रोशित जनता। ये वही जनता है जो असेमेसेस, इन्टरनेट , कम्युनिटी साइट्स और ब्लोग्स के जरिये विरोध करने इकट्ठा हुआ थे। मैं गरीब मेरे पास कोई मोबईल भी नही था। वरना पहुंचू या न पहुंचू जबाब तो दे ही देता। खैर बार-बार अपनी किस्मत का रोना रोना भी किसी जाहिल हरकत से कम नही है। चलिए जब इतने मसले हैं तो मसाला भी बनेगा ऐसा तय था। सो मसाला बनना तैयार हो गया, इसके इस्तीफे , उसके इस्तीफे , पड़ोसी मुल्क पर हमले करने का मसाला, अमेरिका रूस को हमदर्दी दिखाने का मसाला, इन्ही मसालों के बिच टीवी स्क्रीन पर एम्दिएच मसाले का विज्ञापनी मसाला। मैं गरीब हूँ मेरा इस मसाले से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। हाँ ये अलग बात है की भोज-भात में कभी किसी ने मिलाकर खिला दिया हो। मैंने पढ़ा तो नहीं है लेकिन किसी को पढ़ते हुए सुना जरुर है के - गरीब लोग सवाल बहुत करते हैं, या यूँ कहिये की इनके पास सवाल बहुत होते हैं। अब ये ग़लत है या सही मुझे नही पता क्यूंकि मैंने कभी सवाल किए ही नही और कोई सुनता भी नहीं। लेकिन जब इतने मसले और इतना मसाला मौजूद है तो सवाल उठाना लाजिमी है। सिर्फ़ एक सवाल- पहले जब कभी आतंकी हमले होते थे तो मरने वाले अमूमन आम लोग होते थे। तब मैं सोचता था की रोज़ एक्सीडेंट से, बिमारियों से व अन्य कारणों से मेरी तरह हजारों लोग मरते है , दस -बीस इकट्ठे मर गए तो क्या हुआ? थोडी पीडा जरुर होती थी मगर भुला देता था। सुना है अबकी आतंकी हमले में कई खास लोग मरे हैं। पैसे वाले ज्यादा मरे हैं। मुझे पहले से ज्यादा दर्द महसूस हुआ, क्यूंकि इन्ही से देश चलता है ये टैक्स देने वाले है। मेरा प्रश्न सिर्फ़ इतना है की क्या येही दर्द उन तमाम पैसेवाले , फ़िल्म वाले और विरोध कर रहे हजारों लोगों को भी होता था , अबसे पहले या नही? अगर होता था तो पहले क्यूँ नही विरोध करते थे? आज ये लोग टैक्स न देने की तख्तियां ले कर नारे लगा रहे है। ऐसा पहले क्यों नही किया? क्या इन्हे खास लोगों के मरने का इंतजार था? मैं पहले भी दुखी होता था और आज भी दर्द महसूस करता हूँ बेकाज मैं गरीब हूँ। शायद मुझे ये सवाल नही पूछने चाहिए थे। अब आप हीं बताइए की इस हमले से मसले पैदा करने वाले, हमले को मसाला बनाने वाले सही कर रहे हैं। या इस हमले से एक सवाल करने वाला मुझ जैसा गरीब ठीक
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



