28 फ़रवरी 2009

लूटो! "राज" नीति का खजाना खुल चुका है...

समाचारों को पढ़ने, सुनने और मनन करने के बाद मन में बस येही ख्याल आता है। काश! मैं भी राजनेता होता ...चलो कोई नही इस जन्म में नही तो अगले जनम में ही सही। आज भगवान के दर्शन कर लेने की अनंत इच्छा जागृत हो गई। सोचा दर्शन भी हो जायेंगे और अगले जनम का कांट्रेक्ट भी भगवान के चरणों में अर्पित कर दूंगा। समय तो लगता हीं है, अरे भाई वो सुना नही है की भगवान के घर देर है लेकिन अंधेर बिल्कुल नही । इसलिए अग्रिम अर्जी दे दिया की अभी तो ५० साल इसी जन्म में बीत जाएगा। फिर अगले जनम के तीस साल भी जैसे-तैसे कट ही जायेंगे। इतने में तो भगवान सुन ही लेंगे और मुझे मेरी इच्छा नुसार राजनेता जरुर बना देंगे। अब आप लोग सोच रहे होंगे की मैं राजनेता बनने पर इतना जोर क्यों दे रहा हूँ। तो जनाब कारन एकदम साफ है बिल्कुल १० जनपथ की सड़कों की तरह की भय्ये नेता बनने में ही भलाई है, अरे यहाँ मलाई ही मलाई है। लेकिन आग लगाने के लिए दियासलाई हमेशा जेब में होनी चाहिए। हाँ तो बात राजनेता की हो रही थी। क्या बताऊँ भाईसाहेब इनके तो ठाट ही ठाट हैं। जब तक सत्ता में रहो जनता को रुला-रुला के मनगढ़ंत पैसा कमाओ, सब कुछ फ्री में, हवाई यात्रा, जमीं यात्रा, पद यात्रा सब में कमाई भी और मलाई भी। जब चुनाव नजदीक आ जाए तो चले जाओ अपने-अपने छेत्र में नोटों की गद्दियाँ ले कर। कुछ उद्घाटन, कुछ देशाटन और कुछ धार्मिक अनुष्ठान कर डालो और अगले पॉँच सालों के लिए पुण्य यानि वोट पर कब्जा कर लो। जैसे हमारे कुछ राजनेता इस समय यह धंधा शुरू कर चुके हैं। रेल बजट, से लेकर तमाम रियायतें सरकार दे रही है। सरकारी खजाने का मुह अपने बैंक अकाउंट की तरफ़ वाया जनता दरबार के लिए खोल दिया गया है। लुटाने और लुटने की खुली छुट में आप भी हिस्सेदार बनना चाहतें हैं तो किसी एक राजनेता के आगे हो लीजिये। हाँ ध्यान रहे पीछे नही होना है क्यूंकि राजनेता दुलत्ती बहुत तेज मरते हैं। आगे रहेंगे तो आप दुल्लती मरने के हक़दार! वरना भाई भगवान ही मालिक है। अभी एक समाचार देखा उसमे लिखा था इस लोकसभा चुनाव में दस हज़ार करोड़ रूपया फूंका जाएगा। जो की सन ०५-६ का पुरा जीडीपी हुआ करता था। अब आप सरकार से ये तो पूछ नही सकते न की इतना पैसा कहाँ से आ गया इस मंदी के दौर में। राजनेता मतलब "राज" नीति करने वाला और आप है इनकी नीति के शिकार लोग! हर चुनाव के ६ महीने पहले से ही जनता जनार्दन की जय जय कर करने के पीछे ये लॉजिक है की जनता माने भेड़! और भेड़ का स्वभाव तो आप मुझसे भी ज्यादा जानते होंगे। जिधर घुमा दिया चल दिए एक के पीछे एक ! राजनेता मुफ्त में देशी घी खाते हैं तो इनकी याददास्त तेज और जनता की एकदम डल! कुछ याद नही रहता बन्दों को की पिछली बार किस नेता ने क्या वादे किए थे। सो यहाँ भी आसानी से दाल गल ही जाती है राजनेताओं की ! यही सब सोचकर ये फैसला लिया है की सबसे चोखे का धंधा है, "राज" नीति करना ! अब देखिये न पुरे पॉँच साल बीत गए किसी को किसी की ख़बर रखने की जरुरत नही महसूस हुई लेकिन चुनाव आते ही वेस्टर्न म्यूजिक छोड़ गंवारू धुनों पर नाच गाना होने लगा है। मजा तो तब आता है जब विलेन के साथ हीरो और हेरोइन भी ता-ता थैय्या करने लगते हैं और तो और खिलाड़ी भी बेचारे अनाडियों की तरह इसी राह आ जाते हैं। राजनेता बनकर बिना टिकेट लिए ही पुरी फ़िल्म और खेल का मज़ा लिया जा सकता है। कुल मिलाकर फायदा ही फायदा है राजनेता बनने में। बिल्कुल सफ़ेद चमकदार लिबास में लुटने का इससे बढ़िया मौका और किसी फिल्ड में नही है। यदि है तो आप मुझे जरुर सुझैएगा! चलता हूँ मन्दिर में बहुत लम्बी लाइन लग रही है..अरे अरे ये क्या मन्दिर में प्रसाद नेताजी बाट रहे हैं? मैं तो कन्फ्यूजिया गया हूँ की किधर जाऊँ ? अब तो आप लोग ही फैसला करिए क्यूंकि केस तो आपकी कचहरी में है

26 फ़रवरी 2009

दिल्ली से दिल्लगी !!

सुना था दिल्ली ,
दिलवालों की होती है
हर तीसरा सा आदमी,
सीप में एक मोती है।
हम भी थे दिलवाले,
सो आ गए यहाँ पर
सोचा की क़द्र होगी,
जाए जहाँ-जहाँ पर ,
पर हाए रे मेरी किस्मत!
यहाँ भी दगा दे गई
मेरे आने से पहले ही दिल्ली ,
दिलवालों से खाली सी हो गई ।
अब तो यहाँ रहते हैं ,
बस तंग दिल निराले
पता नही कब किसी का,
बटुआ ही चुरा लें।
थोडी सी मारा-मारी,
थोडी हड़बड़ी सी दिखी,
जेबकतरों से सावधान!
पहली सबक थी सीखी
क्या हाल है हमारा,
कैसे तुम्हे बताऊँ
करके दिल्लगी! दिल्ली से
अब दिल की ही सुनाऊ ।

25 फ़रवरी 2009

बहकाव! वी मस्ट नीड.....

अमेरिका में बराक ओबामा क्या जीते, पुरी दुनिया में ही बदलाव-बदलाव की हवा चलने लगी! ऐसा लगा मानो सब कुछ माउस के क्लिक की तरह बदल जाएगा। हमारे देश में भी बदलाव की सुगबुगाहट सेलावन भरी ठंडी हवा के झोंकों की तरह बहने लगी। क्या नेता, क्या विक्रेता, सब बदले- बदले से नज़र आने लगे । अब ये आनेवाले चुनाव की हुँकार है या बदलाव की बयार या खालिश मंदी की मार ये तो ऊपर वाला ही जनता होगा। मगर एक बात दिख रहा है की इंडियन मीडिया से लेकर माडर्न बीबियाँ तक सब के सब बदलाव की बयार में बहे जा रहे हैं। इसी बदलाव-बदलाव में मेरा पत्रकार मन भी बदल गया। मैंने अपने मालिकों से बोला की सर अब मैं बदल गया हूँ । अब मैं रहिस नेताओं की जगह गरीब, फटेहाल, ग्रामीण, किसान , मजदूर और समाज के दबे - कुचले लोगों को कवर करूँगा। मेरे मालिकों को भी मेरा ये बदलाव कुछ रास आया , उन्होंने कहा जाओ और अपनी कलम चलाओ । मैं वहां पहुँच गया जहाँ अभी कुछ दिन पहले ही एक रास्ट्रीय चेहरे को कवर करने रास्ट्रीय मीडिया के नुमैन्दे पहुंचे हुआ थे। सच देखिये अब वहां सब कुछ पटरी पर है। वही रोज-मर्रा की पुरानी जिंदगी! तडके उठाना , फावडा लिए खेतों में सूरज ढलने तक पसीना बहाना, दिन भर खेतों की मिटटी में जीवन का मर्म ढूँढना और शाम होते ही रुखा-सुखा खाकर निढाल हुए सो जाना। कही कोई बदलाव नही! कोई परिवर्तन नही! खैर छोडिये ये सब तो होता रहता है। इसी गाँव के प्रिमरी स्कूल के मास्टर से मैंने इंटरव्यू सुरु किया। मैंने पूछा- सर आप अमेरिका में हुए बदलाव को किस सन्दर्भ में देखते हैं?टीचर ने जबाब दिया- देखिये अमेरिका में पढ़े-लिखे, खाए -पिए लोग हैं। पर हमारे यहाँ या तो बस अघाये या फिर एकदम भूखे-नंगे ! यहाँ पर कुछ नही होने वाला है।मैंने अगला प्रश्न दागा- क्या आप बदलाव नही चाहते?मेरा इतना पूछन था की मास्टर जी नाराज हो गए और बोले- वी मस्ट नीड बहकाव ! बदलाव बिल्कुल नही! क्यूंकि हम बहकाव चाहते हैं की सरकार जो ५० सालों में नही कर सकी वह सिर्फ़ ५ सालों में कर देगी। हम बहकाव चाहते हैं की आनेवाले ५ सालों में हम टेर्रोरिस्म को ख़त्म कर देंगे। हम बहकाव चाहते हैं की ५ सालों में किसी गरीब की गिरेबान नही पकड़ी जायेगी। हम बहकाव चाहते हैं की हर दलित दौलतमंद हो जाएगा। हम बहकाव चाहते हैं की हर मजदूर अब मर्सिडीज में घूमेगा। हम बहकाव चाहते हैं की आने वाले ५ सालों में हर शहर सुरक्षित हो जाएगा। हम बहकाव चाहते हैं की हर गावं अब ग्लोबल हो जाएगा। हम बहकाव चाहते हैं की आने वाले ५ सालों में हर किसान कुर्सी पर बैठना सिख जाएगा। पत्रकार महोदय हमें बहकाव की आदत पड़ चुकी है, हर पांच साल में हमें बहकाव का पुरा डोज दिया जाता है। हम इसी में खुश हैं आजकल के विज्ञापनों में देखिये हम कितना मुस्कुरा रहे हैं। सर हमें बदलाव बिल्कुल नही चाहिए हम तो बस बहकाव में ही मस्त हैं। बेकाज बहकाव वी मस्ट नीड .....(मैं तो सोचने पर मजबूर हूँ और आप?)

23 फ़रवरी 2009

स्लुम्दोग तमाचा! इस्माईल इंडिया इस्माईल

बरसों का सुखा ख़त्म ! मुस्कुराइए जनाब अब आप भी सीना तान कर कह सकते हैं की हम भी ओस्कर जीत चुके हैं। मगर किस कीमत पर इसपर भी गौर जरुर फर्मैएयेगा! सीने पर तगमा जरुर जड़ दिया गया है लेकिन गाल पर जो तमाचा पड़ा है उसकी भी गूंज जरुर सुन लीजिये। मै और मेरे कुछ दोस्त ये दावा कर रहे हैं की अगर विदेशी डिरेक्टर नही होता और फ़िल्म का नाम स्लुम्बोय मिलानियोर होता तो ये फ़िल्म कभी ऑस्कर नही जीत पाती। डॉग शब्द ने ही इसे ऑस्कर दिलाया है क्यूंकि विदेशी हमें फिर से हमारी हकीकत बताना चाह रहे थे और उन्होंने बता दिया। क्या रहमान साहेब ने इससे बेहतर संगीत अभी तक नही दिया था , या गुलज़ार साहब की नज्में अभी तक इस काबिल नही थी की वे ऑस्कर झटक पाती? खुशी हमें भी है की कम से कम दुनिया ने ये माना की हमारी संगीत विरासत औरों से कहीं बेहतर है। लेकिन जिस जमीं पर ये माना गया वो ग़लत है। मिक्स रेअक्शन आ रहे हैं और हमें इस बात पर भी गर्व होना चाहिए की इस्माईल पिंकी को भी ऑस्कर के खिताब से नवाजा गया है। एक संगीत कर ये कह रहे हैं की हमें अमेरिका की गलियों में घूमते हुए शर्म महसूस हो रही है क्यूंकि अमेरिकन हमें स्लुम्दोग्स कहकर पुकार रहे हैं। वाकई यह पीडादायक है लेकिन मुझे इतनी पीडा नही हो रही है क्यूंकि भैय्या हम तो पुरानी दिल्ली की गलियों से ही नही निकल पाए हैं तो अमेरिकी गलियों की क्या बात?हम रहमान और गुलज़ार का खैर मकदम करते हैं लेकिन स्लुम्दोग का नही! एक बात और भी गौर करने लायक है की हमारे बम्बैया फिल्मकारों चुम्मा चाटी और हाथ मुह तोड़ने के अलावा और कुछ क्यो नही दीखता? सायद इससे सबक सीखकर कुछ सार्थक फिल्में बन सके तो ज्यादा बेहतर होगा। फिलहाल गाली और ताली के बीच मुस्कुराने का मौका तो मिल ही गया है। सो कमान प्लीज़ - इस्माईल इंडिया इस्माईल !

13 फ़रवरी 2009

पंधेर को मिली फंसी, अंधेर गर्दी में और भी हैं......

नॉएडा के बहुचर्चित निठारी कांड में आज फैसले का दिन था। कोर्ट ने पापी पंधेर और खून की होली खेलने वाले सुरेंदर कोली को फांसी की सजा सुनाई है। फैसला सुनते ही वहां मौजूद सैकड़ों लोगों के चेहरों पर खुसी की लकीरें स्पस्ट दिखलाई दे रही थी। इसके आलावा भी देश के करोड़ों लोग इस फैसले से खुश हैं। जज ने इसे रेयरेस्ट में रेयरेस्ट केस करार दिया है। यह एक ऐतिहासिक फैसला माना जा रहा है। आपको बताता चलूँ की इस केस में भी बहुत सरे पेंच लगाये गए थे, ख़ुद सी बी आई ने एक बार पंधेर को क्लीन चिट दे दी थी। लेकिन कोर्ट के सख्त रवैये से परेशां होकर सी बी आई ने पंधेर को दोषी माना। एक बात और साफ होती है की सी बी आई किस हद तक गिर कर मामले में अपनी भूमिका निभाता है ये किसी से छुपा नही रह गया है। भ्रस्त व्यस्था के संचालक मानवता ही हद से इतना गिर सकते हैं अपने कभी सोचा नही होगा। इसी केस में गाजिअबाद के एक वकील ने पीडितों की तरफ़ से निःशुल्क मुकदमा लड़ा। अन्यथा आज कोई और ही इतिहास लिखा गया होता..लेकिन मैं बार-बार यही कहना चाहता हूँ की प्रकृति अपना संतुलन ख़ुद बनती है बिना किसी के सहयोग से। इसलिए इस वकील ने मानवता और प्रकृति का साथ दिया नतीजा आपके सामने है। पंधेर के पापी मकान के नाले से ४० पैकेट ऐसे मिले थे जिनमें मानव अंग पाए गए थे। अब आप ख़ुद सोच सकते हैं की इन दोनों ने कितने मासूमों के साथ कुकृत्य कर इनकी हत्या की , यही नही हत्या के बाद शवों को टुकडों में काटकर नाले में फेंक देते थे। शायद ऐसा कभी नही हुआ होगा या हुआ भी होगा तो सामने नही आया। ये भी हो सकता की रसूखदार मानसिक हिजडे आज भी ऐसे कुकृत्यों को अंजाम दे रहे हो और हमें पता नही। लेकिन कोर्ट के इस फैसले ने थोडी उम्मीद जरुर जगा दी है। ये तो मासूम गरीब और बेसहारा तथा लाचार लोगों को अपना शिकार अंधेरे में बनते थे। लेकिन उनका क्या जो दिन के उजाले में मानवता तो तार-तार और इंसानियत को पंगु बना रहे हैं? फैसला हम सबको करना है की भ्रस्तों, बेईमानों, चोरों, गद्दारों को पहचाना जाए और बिच बाज़ार में उनका मुखौटा उतरकर लोगों को बताया जाए की देखो येही है वो गलीच आदमी जो मनुष्य को मनुष्य नही समझाता। समाज में जागरूकता उतनी ही जरुरी है जीतनी हमें जीने के लिए सांसों की जरुरत होती है। मालिक करे की इस फैसले से जन जागरूकता पैदा हो और लोग ऐसे लोगों के खिलाफ खुलकर सामने आयें ताकि फिर कोई पंधेर पाप करने से पहले सौ बार सोचे। यही इस ऐतिहासिक फैसले का फीडबैक होगा, अन्यथा ये सिर्फ़ एक फैसला बनकर कानून की किताबों में पड़ा रहेगा........

12 फ़रवरी 2009

पिंक रंग में रंगे पिंकी पिंकू

सुबह का अख़बार पढ़ते ही मुझे गाने का ऐसा खुमार चढा की मै गाते ही जा रहा हूँ- मुझे रंग दे मुझे रंग दे हाँ अपने ब्लॉग पर रंग दे। और रंग कोई ऐसा वैसा नही बल्कि खलिश पिंक रंग में रंग दे। जनाब मैंने तो अभी तक यही सुना था की हरे रंग से रंगों , लाल रंग से रंगों और यदि कुछ न मिले तो काले रंग से रंग दो। पर आज मन हुआ जा रहा है की कोई मुझे पिंक रंग से रंग दे , इसी की डिमांड ज्यादे है या यूँ कहिये की भिसद मांग है जनाब। अख़बार के समाचार में , चैनल के व्यापर में और इन्तेरनातिया अवतार में हर जगह बस पिंक पिंक हो रहा है। कोई किसी को पिंक चड्डी तो कोई पिंक साडी और भिया हद तो तब हो गई जब पिंक कंडोम भी गिफ्ट किया जाने लगा। चाहे जो भी हो मुझे तो इन पिंकी और पिंकू की दास्ताँ पर थोडी हँसी आ रही है। पब में बालाओं पर जबसे अत्याचार हुआ तो मुह्फत लोगों ने अपना मुह फाडा। किसी ने बालाओं को तो किसी ने सेनाओं को झाडा । लेकिन पिक्चर अभी बाकि है मेरे दोस्त......क्योंकि असली कूड़ा तो वालेंटिन दे के दिन होना है, देखिये कही ऐसा न हो जाए की ये पिंक रंग वाले पिंकू और पिंकी आपके दरवाजे की घंटी बजा डालें और अपने समर्थन की गंगा में गोता लगाने की गुहार कर डालें। तो सरजी रहिये सावधान आपकी आजादी में पड़ सकता है व्यवधान! इसका समाधान आपको ही करना है। कुछ लोग कहते हैं की अंग्रेज चले गए लेकिन अपनी अंग्रेजियत यही छोड़ गए, मैं पूछता हूँ क्यों न छोड़ जायें ... हम भी तो कहीं जाते हैं पिकनिक-विक्निक पर तो सारा कूड़ा वही छोड़ आते हैं। भला हो उन सफाई कर्मचारियों का जो बिना किसी लानत-मलानत के सारा कचाडा साफ कर जाते हैं, वो भी बिना हमें कोसे। अब देखिये न हमारी संस्कृति कहाँ से कहाँ पहुँच गई... एक वो जमाना जब साधारण से कंडोम को खरीदने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ती थी। अरे भाई कांफिडेंस नही था, बोलने में हिचक होती थी बस। पर आज देखिये लड़कियां चड्डी गिफ्ट कर रही है वह भी पिंक रंग की जो लड़कों का पसंदीदा रंग हो सकता है! अब लड़के भी कहाँ चुप बैठते कंडोम देने की बाकायदा मुहीम चला राखी है। भला हो ऐसी महान सोच रखने वाले बालक-बालिकाओं का, क्यूंकि जो भी हो कम से कम ये हिंसा तो नही है। कुल मिलकर इस पिंक ने कितनों को संस्कृति के समुन्दर में सींक कर दिया है।

07 फ़रवरी 2009

किरकिट किरकिट

पीटरसन बिक गेऐ
फ्लिंतोफ़ बिक गए
बिक गए भैय्या टेट
रवि बोपारा, थिलन तुषार
बिक कर हो गए सेट
बंगलादेशी मशरफे बिक गए
इंडिया देखेगी भूखे पेट
की बोलो सारारारा रा रा .......
प्रीती ख़रीदे , शिल्पा ख़रीदे
ख़रीदे टीना अम्बानी
मिनरल वाटर सब गटकेंगे
जनता मांगे है पानी
की बोलो सराररारा............
किरकिट किरकिट फिर से होगा
लटके झटके में बाला
बैट बोल ले दौडो मंगू
घर को लगा के ताला
की बोलो सराररारा ............

03 फ़रवरी 2009

दोस्ती मेरी नज़र में ......

शब्दों में बाधा नही जा सकता है.इसे भगवान की देन व् तोहफा समझना चाहिए.