03 दिसंबर 2008

दर्द जब हद से ......

पार जाने लगे, दर्द हद से
टीस उठने लगे, हर तरफ़ से
पैर बढ़ने लगे , हर कदम से
लोग जुटने लगे , जब शहर से
तो समझो मामला गड़बड़ है ...
न न्योता न नेता
न नुक्कड़ न नाटक
अब तो खुलने लगे
ख़ुद अपने ही फाटक
आंख मिलने लगे, जब नज़र से
तो समझो मामला गड़बड़ है......
सारे राही हैं, मंजिल का सबको पता
धर्म और जाति न कोई बंधा
सुर मिले हैं सुरों से ,
अब कुछ इस तरह
शर्म भी जब शर्माने, लगी है शरम से
तो समझो मामला गड़बड़ है....
पार जाने लगे, दर्द हद से
पैर बढ़ने लगे , हर कदम से
तो समझो मामला गड़बड़ है...........

देख तमाशा अंदर का

तमाशा तो तमाशा ही होता है। चाहे वो बाहर का हो या अंदर का, लेकिन गुरु बात चल रही हो अंदर के तमाशे की तो तम्शाबिनो की दिलचस्पी कुछ ज्यादा ही बढ़ जाया कराती है। दर्शक ये जानने के लिए उतावले भये जाते हैं की ऐसा कौन सा तमाशा है , अंदर का जो हम अभी तक नहीं जानते थे। तो मैं गुजारिश करना चाहूँगा उन तमाम तमाशबीनों से की ऐसी बहुत सी बाते हैं जो अंदर खाते होती रहतीं हैं और हमें पता भी नही चलता। लेकिन मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले से बहुत सारा मटेरिअल मीडिया में आने लगा है जिसे हम तमाशा कह सकतें हैं। तो शुरू होता है पहला तमाशा जब फायरिंग चल रही थी तभी पूर्व गृहमंत्री पाटिल साहेब बोलते हैं की मेरे आने से पहले ही आतंकवादी भाग गए थे। ओफ्हो कितना सटीक लाइन बोला था। अब बारी थी दुसरे पाटिल की उन्होंने कहा की बड़े शहरों में ऐसी छोटी बातें होती रहतीं हैं। क्या जानदार डैलोग था । काफी दिनों तक ये डैलोग लोगों की जुबान पर चढा रहेगा। ये दोनों किरदार अब परदे के पीछे चले गए हैं। लेकिन तमाशा जरी है । रुपये की खनक पर ता-ता-थैय्या कराने वाले मशहूर डांसर को अचानक स्टंट कराने को बोल दिया गया है। किरदार ने मना करना चाहा था मगर क्या करे डिरेक्टर तो सीन देखकर स्क्रिप्ट लिखता है। अब ये तमाशा कितना हित होता है ये तो बाद में पता चल ही जाएगा। अगर तमाशे में ट्विस्ट न हो तो मज़ा नही आता ,धीरे - धीरे आगे बढ़ रही थी । हीरो ने विलेन को चेतावनी देना शुरू कर दिया था। अचानक ही विदेशी हेरोइन शायद अमेरिका से ई हुई हैं , दोनों के बिच में आ जाती हैं। अब हीरो भी चुप और विलेन भी गुप्प। लेकिन तमाशा चल रहा है, अरे भाई ये कोई फ़िल्म थोड़े ही है की तीन घंटे में ख़त्म हो जायेगी। ये तो तमाशा है ... कभी यहाँ कभी वहां अनवरत चल रहा है । लेकिन आपको एक बात स्पष्ट बता देना चाहता हूँ की तमाशा किया ही जाता है मनोरंजन के लिए । जैसे ही हमारे मनोरंजन का डोज़ पुरा हो जाएगा , तमाशा अपने आप ही ख़त्म हो

कुर्सी से चिपके काक्रोच

जनता थू -थू कर रही है, लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। लोग नेताओं को गाहे-बगाहे गलियां तक रसीद कर रहे हैं। वीर शदीद संदीप उन्नीकृष्णन के पिता ने तो मुख्यमंत्री को ही घर से भगा दिया। ये जनता का आक्रोश है, जिसे सारा देश महसूस कर रहा है। मुंबई हमले के बारे में बहुत कुछ लिखा जा चुका है और जरी भी है। सबने देखा की किस तरह आतंकियों ने आतंक का नंगा नाच खेला। किस तरह से नेताओं ने राजीनीति का गन्दा राग छेदा। सफ़ेद कुरते पहने, खुसबू से गम्गामाते नेताओं के अचकन सलीके से हैं । कहीं कोई परिवर्तन नही, शायद दुनिया न देखती तो अपनी कुटिल मुस्कान भी बिखरने से बाज नही आते , ये सफेदपोश काक्रोच। इन काकरोचों को कुर्सी की लकडी का नशा चढ़ गया है। जिनको कुर्सी मिली है, वे तो चाहते हैं की इतना चबा लो के आनेवाले काक्रोच को कुछ न मिले। जिसे कुर्सी नहीं मिली है, वे इतने लालायित हैं के चौबीसों घंटे बारहों महीने इनकी लार बरबस चू रही है। जनता ये साफ समझ ले की ये मोटी तोंद और लम्बी काली जुबान वाले सफ़ेद जानवर इस युग के सबसे खतरनाक प्राणी है। हमें यह स्पष्ट रूप से समझ लेना चाहिए की इनकी निति बस राज करने के इर्द-गिर्द घुमती है। इन्हे देश की सुरक्षा से क्या लेना-देना है, जबकि ख़ुद इन कायरों की सुरक्षा में करोड़ों रुपये फूंक दिए जाते हैं। ये पैसा इनके पिछले जनम की कमाई है या हम गरीबों के खून- पसीने के उपजाई। जनता जबाब मांग रही है ? मगर किससे? कुर्सी के गोडे से चिपके सफ़ेद कक्रोच्नुमा जानवरों से ? मांगो जनता मांगो ! अरे येही तो ये चाहते हैं की जनता कुछ मांगे। ताकि ये जानवर कुछ देर के लिए इन्सान बनकर जनता को दिलासा दिलाएं और अगली बार चुन कर आने पर फिर आराम से पाँच साल तक कुर्सी चबाएं। हमारा जनता से नम्र निवेदन है की ऐसे तिलचट्टों , काकरोचों, गिरगिटों को पहचानें, इन्हे सरकार तो क्या अपने घर में न घुसाने दे।लोकतंत्र खतरे में पड़ गया लोकतंत्र के रखवालों से