इंसानों की बस्ती में
हम भी थे इन्सान यहाँ
इंसानों की इस नगरी में
अब बसते हैं इन्सान कहाँ
जब बसते ही इन्सान नहीं
तो हम खुद को क्यू इन्सान कहें
क्यूँ प्रेम, जलन और नफ़रत की
पीडा को हम यूँ ही सहें
इसलिए छोड़ दी हमने भी
इंसानों सी हरकत करना
क्या बस जीना ही जीवन है
तो क्या है फिर पल-पल मरना
जब होश नहीं जीवितों को
तो अब मुर्दों को फिर होश कहाँ।
इंसानों की इस बस्ती में
अब बसते हैं इन्सान कहाँ
इंसानों की इस बस्ती में
अब बसते हैं इन्सान कहाँ...........
24 अप्रैल 2009
08 अप्रैल 2009
ये जुटा! जो घूम रहा है, किसको-किसको चूम रहा है!
हमारा देश भारत वैदिक काल से ही विश्व बंधुत्व की भावना से लबरेज रहा है। दुनिया भर के लोगों को अपना भाई और पुरी दुनिया को अपना घर समझना हमारे खून में है। लेकिन इधर कुछ दिनों से एक जूता पुरी दुनिया की सैर पर निकल चुका है। अब इस जूते को सैर कराने का जिम्मा किसका है, यह तो अभी तक पता नही चल पाया है। पर इस जूते का स्वागत पत्रकार विरादरी कर रही है। पिछले साल से विश्व बंधुत्व की भावना लिए विश्व भ्रमण पर निकला यह जूता सबसे पहले बगदाद में अवतरित हुआ। स्थानीय पत्रकार मुन्तज़र जैदी ने इस जूते की भावना का सम्मान किया और फेंक दिया किसी अगले देश की यात्रा पर। सच पूछा जाए तो यह जूता एशियाई देशों में खाशी दिलचस्पी ले रहा है। जूता सीधे पहुँचा चीन, अबकी जर्मन स्टुडेंट ने चीनी प्रधानमंत्री पर जूते के जज्बात को हवा दी। वैसे इरान के राष्ट्रपति पर भी ये जूता चलने वाला था, लेकिन एँ मौके पर पकड़ में आ गया। मगर जूते की हिम्मत तो देखिये वह बाकायदा अपनी यात्रा जारी रखे हुए है। अभी हाल ही मुंबई पहुँचा तो वहा एक सभा में इसकी मुलाकात एक संडल से हुई। ये सैंडल भी कुछ इसके जैसा ही कारनामा कर रही थी, सो दोनों ने आपसी रजामंदी से साथ निभाने का वादा कर लिया। इनकी गृहस्थी चल निकली, जो जूता अकेले मिशन पर निकला था, अब उसे जीवन साथी मिल गया। पर ये बात शायद किसी को अच्छी नही लगी, जूते को भी लगा की ये इसके रास्ते की रुकावट बन सकती है। सो उसने सीधे गृह मंत्रालय पर ही धावा बोल दिया। यहाँ चुमते- चुमते बचा लेकिन खाकसार ने अपना काम तो कर ही दिया। लोगों ने जूते की साइज़ देखी और बोले जूता ८ नम्बर का था। १० नम्बर का जूता अब ८ नम्बर का हो गया है। होगा भी क्यों नही जो चलेगा वही घिसेगा और जो घिसेगा उसकी साइज़ तो छोटी होगी ही। खैर अब ये देखना है की इसका अगला पड़ाव क्या है? लेकिन हमारा तो येही मानना है की अब इस जूते को तडीपार यानि देश निकला दे ही देना चाहिए । क्यूंकि इसका चरित्र बड़ा भयानक और सनसनीखेज हो चला है। कहते हैं की जूते का चरित्र साम्यवादी होता है। वह सिर्फ़ साइज़ देखता है औकात नही लेकिन ये तो औकात देख रहा है साइज़ को पीछे छोड़ चुका है। इसलिए साहेबानो अपने-अपने जूते पर गौर फरमाइए और इसकी साइज़ देखकर ही पहनिए ताकि ये आपके पैरों में फिट बैठ सके। ऐसा न हो की गाहे-बगाहे, वक्त-बेवक्त आपके पैरों से निकलने लगे।
06 अप्रैल 2009
दर्द को कोई नाम दो!
दर्द को कोई नाम न दो,
मुझे खुशी की कोई
शाम न दो
दर्द को कोई नाम न दो....
दिन के उजाले में सोते हुए
जागते लोगो को
मोहब्बत का कोई पैगाम न दो
दर्द को कोई नाम न दो.....
शाम ढलते ही चिंगारियां
जलाये अधरों पर
ठंडी लाशों को मीठी
सी कोई मुस्कान न दो
दर्द को कोई नाम न दो.....
अँधेरी रात को सुनसान गलियों में
न जाने कितने दिल
टूटते, बिखरते हैं
इनपर कोई ध्यान न दो
दर्द को कोई नाम न दो....
मुझे खुशी की कोई
शाम न दो
दर्द को कोई नाम न दो....
दिन के उजाले में सोते हुए
जागते लोगो को
मोहब्बत का कोई पैगाम न दो
दर्द को कोई नाम न दो.....
शाम ढलते ही चिंगारियां
जलाये अधरों पर
ठंडी लाशों को मीठी
सी कोई मुस्कान न दो
दर्द को कोई नाम न दो.....
अँधेरी रात को सुनसान गलियों में
न जाने कितने दिल
टूटते, बिखरते हैं
इनपर कोई ध्यान न दो
दर्द को कोई नाम न दो....
01 अप्रैल 2009
स्विस बैंक बोलते नेता, सिसियती जनता!
सच मानिये चुनावी पारे ने प्राकृतिक पारे की गर्मी को मत दे दी है। पता नही क्यूँ भारतीय राजनीती की गर्माहट को गर्मियों में ही गर्म हंडी पर रखा जाता है। यानि चुनाव की तारीखें तपती दुपहरिया में क्यों पड़ती हैं। खैर ये कोई राष्ट्रीय मुद्दे जैसा प्रश्न नही है, इसलिए इसे यही छोड़ता हूँ। लेकिन इधर गर्मी कुछ ज्यादा ही सताने लगी है। एक तो वोट की गर्मी और दूजे नोट की गर्मी! हालाँकि वोट की गर्मी तो छनिक है छन्भन्गुर है, जो कुछ ही समय के बाद अपने-आप उतर जायेगी और फिर सब कुछ पहले जैसा ठंडा-ठंडा कूल कूल ......लेकिन गुरु नोट की गर्मी बड़ी भयानक! इस गर्मी को कोई पंखा, कूलर और ऐरकोन्दिशन नही शांत कर पाता है। तो भला इसका क्या उपाय? उपाय है बरखुरदार! और उपाय भी इतना कारगर व् सटीक है की आपके दुश्मन भी ठंडे पड़ जायेंगे। नोट की गर्मी उतारनी हो तो नोट को को देश से बाहर स्विस बैंक ले जाओ और हमेशा-हमेशा के लिए अपनी गर्मी से निजात पाओ। न जाने कितने नेता, मंत्री, संतरी, नौकरशाह और व्यापारी महोदय ने इस सुविधा का लाभ उठाया और गर्मी को ठंडे देश के बैंक में भिजवाया। लगे हाथ जनता की गाढी खून-पसीने की कमाई चुना लगाया सो अलग बेनिफिट। उस्ताद अबकी तो गजब हो गया वोट की गर्मी में नोट की नरमी का मुद्दा भी गर्म हो गया। अब भैय्या ये तो हो गई मधुमक्खी के छत्ते पर धेला फेकने जैसी बात! लेकिन ये क्या हुआ? मधुमक्खियाँ कटाने की बजाय गुडुप-चुप! अरे यहाँ तक की भिनभिनाना भी छोड़ दिया । ऐसा ह्रदय परिवर्तन! हे भगवान, इस देश का भला अब भी तुम्हारे ही हाथ में है। किसी ने सच ही कहा है की उपरवाले के घर में देर है , लेकिन अंधेर बिल्कुल नही। अब खुदा न खास्ते छत्ते पर धेला पड़ ही गया है तो इसका अंजाम भी जरुर ही आएगा ऐसा विश्वास सबको होना चाहिए। स्विस बैंक वालों को भी भारतीय नोटों की गर्मी बर्दाश्त नही हुई। तभी तो दुनिया के ठंडे देशों में शुमार यह देश भी भारतीय गर्मी से हलकान हो गया। आनन-फानन में उसने चार साल पहले ही दुनिया भर से गुहार लगा डाली की भैय्या अपनी-अपनी गर्मी वापस ले जाओ। हालाँकि कुछ ठंडे हो चुके देशों ने इस मौके को हाथ से नही जाने दिया और अपनी गर्मी वापस ले ली। पाता नही क्यो भारत ऐसा करने में हिचक रहा है! शायद भारत के लोग ज्यादा गरम हैं इसलिए और गर्मी नही लेना चाहते॥अब यहाँ दाल में कुछ काला है या पुरी दाल ही काली है ये भी जल्द ही पता लग जाएगा। लेकिन आप तो जनाब बिल्कुल भी गरम मत होइए । आप तो जनता जनार्दन हैं आप बस ठंडी से सीसियते रहिये और चुनावी गर्मी में गोते लगाते रहिये और हा समय- समय पर अपनी बत्तीसी जरुर दिखाते रहिये। ये गर्मी- वर्मी आपको थोड़े ही पिघला सकती है....लेकिन मैं क्यूँ पिघलता जा रहा हूँ, माफ़ कीजियेगा शायद गर्मी ज्यादा होने लगी है....अरे कौनो बेनवा तो डोलाव रे..... । इस मौके पर धूमिल साहब की एक कविता जरुर याद आ रही है।
एक आदमी जो रोटी बेलता है,
दूसरा आदमी जो रोटी पकाता है,
तीसरा भी है, जो न तो रोटी बेलता है
और न ही पकाता है
बस खाता है !
ये तीसरा आदमी कौन है?
मेरे देश की संसद मौन है!
एक आदमी जो रोटी बेलता है,
दूसरा आदमी जो रोटी पकाता है,
तीसरा भी है, जो न तो रोटी बेलता है
और न ही पकाता है
बस खाता है !
ये तीसरा आदमी कौन है?
मेरे देश की संसद मौन है!
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



