17 दिसंबर 2008

जूता! कुत्ता किस्स ....किसने क्यों?

हिंदुस्तान में एक बहुत पुरानी कहावत है- लोग आड़ में तो राजा को भी गाली देते हैं। लेकिन ये कहावत सिर्फ़ हिंदुस्तान की है इराक की नहीं। बगदाद में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता व् राष्ट्रपति जॉर्ज बुश को एक पत्रकार ने जूता फेंक मारा। आड़ में नही पुरी दुनिया की मीडिया के सामने, सैकड़ों कैमरों की चमचमाती रोशनी के बीच, दुनिया की बेहतरीन सुरक्षा इंतजामों के बीच में जूता मारने का साहस किया है इराकी पत्रकार ने। ये कुछ इस तरह इतिहास में दर्ज हो गया जिसे जॉर्ज बुश कभी नही पढ़ना चाहेंगे। लेकिन जो होना था वो तो हो ही गया। शायद बुश को जाते-जाते इसी दिन का इंतजार था, या यूँ कहे की बगदाद में इस दिन को बुश का इंतजार था। अब दुनिया भर के इतिहासकार इस घटना को अपने-अपने तरीके से पेश करेंगे। कोई बुश के सम्मान वाला चस्मा पहनकर विश्लेषण करेगा और कोई पत्रकार के पॉइंट ऑफ़ व्यू से । लेकिन जो सत्य है वेह सत्य ही रहेगा। बुश की इराक विरोधी नीतियों का खुला विरोध, इसके आलावा और कुछ नहीं। हालाँकि इस पुरे घटनाक्रम को मीडिया अभी से घुमाने-फिरने लगी है। लेकिन जो कैमरे में कैद हो गया वो हो गया......घटना के बाद बुश ने मुस्कुराते हुए कहा- पुरे प्रकरण में सिर्फ़ एक ही तथ्य था और वो था की जूता १० नम्बर का था। लेकिन बयां देते समय बुश के चेहरे की झुर्रियां उनके द्वारा बोले गए शब्दों का साथ नही दे रही थी। मन के गहरे किसी कोने में जो पीडा हो रही थी उसे कोई भी कैमरा कैद नही कर पाया। अचानक बुश तथ्यों की बात करने लगे थे..शायद जूता फेंकने वाले पत्रकार का भी येही मकसद था की बुश को तथ्यों की अहमियत समझाई जाए। क्योंकि ये बुश ही तो हैं जिन्होंने बिना सही तथ्यों के ही इराक में मानव विनाशक हथियार होने की बात कही थी और उसके बाद जो हुआ वो भी एक इतिहास बन चुका है। लेकिन ये बात मैं जोर देकर कहना चाहूँगा की इराक में जूतों का बड़ा महत्व होता है। सद्दाम हुसैन को फँसी मिलने के बाद भी हुसैन के बुतों पर इराकियों ने खूब जूते बरसाए थे। अब ये ही जूता बुश पर भी बरसाए गए है। मतलब दोनों ग़लत है? दोनों की नीतियाँ ग़लत थी! हुसैन पर जूते खुशी में बरसाए गए थे। क्योंकि वह जनता पर अत्याचार करता था। बुश पर जूते गुस्से में और दुःख के साथ बरसाए हैं, क्योंकि ये जबरजस्ती करता था॥ पत्रकार की भाषा थी- तो ये है कुत्ते को जुटे का किस्स

आओ चाँद मोहम्मद इस फिजा में

मेरे भडासी दोस्त ने चाँद मोहम्मद के प्यार को जिस नजरिये से पेश कर दिया हो सकता है की वो ठीक हो लेकिन..मैं सिर्फ़ इतना कहना चाहूँगा के प्यार न देखे जात और पात। हो सकता है की ये सिर्फ़ मीडिया हाइप के लिए किया गया हो, या ये भी हो सकता है की इसके पीछे भी कोई राजनितिक एजेंडा हो, और जनाब होने को तो कुछ भी हो सकता है। कही भी, किसी से भी और कभी भी प्यार हो सकता है। जब हो गया है तो छुपेगा कैसे। इसलिए सबके सामने है। फिर मैं इनको धन्यवाद देना चाहूँगा की इन्होने डंके की चोट पर दुनिया के सामने कबूल किया की, हाँ हमें प्यार है और हम इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं, धर्म परिवर्तन भी॥ दिल्ली में हुई इनकी प्रेस कांफ्रेंस में मै भी मौजूद था। इनको देखने से कही से भी नही लग रहा था की ये कुछ छुपाने की कोशिश कर रहे थे। भाई , चाँद मोहम्मद उन चंद दगाबाज नेताओं से बहुत अच्छे है , जो रात के अंधेरे में नंगे होकर न जाने कितनो को नंगा करते है। चूँकि ये अंधेरे में होता है इसीलिए वह-वह.....अमरमणि त्रिपाठी की प्रेम कहानी ज्यादे दिन पुराणी नही है जिसमे इस नेता ने लड़की का रस चूसने के बाद उसे गोली भी मरवा दी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह तो कुसुम रोय के चक्कर में अपनी राजनीती ही दाव पर लगा दी। अभी ताज़ा घटना है की कद्दावर नेता नारायण दत्त तिवारी के कथित बेटे ने अपना हक़ माँगा है..ये तो कुछ ऐसे उदाहरण है जिनका जिक्र गाहे-बगाहे होता रहता है..इसके अलावा कई ऐसे नेता हैं जो दुहरी या तिहरी जिंदगी जी रहे हैं, उनका क्या? ये तो अच्छी बात है की स्वार्थ में ही सही लेकिन इन्होने स्वीकार तो किया..और एक बात कुर्सी भी कुर्बान हुई है इनकी। पत्रकार भी अब सवाल कम जवाब ज्यादे देते हैं। एक मोहतरमा ने पूछा क्या आपको कुरान की वो आयत आती है? इस पर फिजा ने उत्तर दिया की क्या आपको हनुमान चालीसा याद है? पत्रकार का मुह देखने लायक था। खुस होइए की आतंक के काले बादलों से प्यार के एक फुहार निकली ..जिसने जाने-अनजाने न जाने कितने लोगों को प्यार की ठंडक से भिगोया। तो स्वागत है चाँद मोहम्मद और फिजा की प्यारी सी दास्ताँ में ..पढिये और मस्त रहिये, दुनिया को रखिये ठेंगे पर...क्योंकि जब आपके जज्बात जागेंगे तो दुनिया काम नही आयेगी और कोई काम आएगा तो सिर्फ़ व सिर्फ़ फिज़ा ............................