25 मार्च 2009

इन्द्रप्रष्ठ(दिल्ली) में अर्जुन का अस्तित्व खतरे में!

दिल्ली !!! हमारे देश की राजधानी, चमचमाती कोलतार की काली पट्टी पर सरपट दौड़ती रंग-बिरंगी गाडियां! सत्ता-विपक्ष और आम आदमी का केन्द्र-बिन्दु जहाँ से सबको कुछ न कुछ उम्मीद जरुर रहती है। दिल्ली के बारे में सैकड़ों कहानिया और किम्वदंतियां सुनने को मिल ही जाती हैं। सरकारी इमारतों और एतिहासिक साछ्यों की समृद्ध विरासत का नाम है दिल्ली! दिल्ली के बारे में ये भी कहा जाता है की दिल्ली का कोई भी अपना नही है और दिल्ली सबकी है। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो दिल्ली के दिल के बहुत करीब हैं और सैकड़ों सालों से चुपचाप दिल्ली की शान में चार-चाँद लगा रहे हैं। मगर आज वे ही उपेक्षित और तिरस्कृत हो चुके हैं। वातावरण और हरियाली को मुख्य मुद्दा मानते हुए आधुनिक दिल्ली की नीव रखी गई थी। दुनिया भर के पर्यटक और अपने देश के लोग दिल्ली की हरियाली पर रीझ से जाते हैं। मगर आज यही हरियाली खतरे में पड़ चुकी हैं। सरकार नए-नए प्लांट लगाने की फिराक में करोड़ों तो लुटा रही है , मगर पुरानी चीजों को सहेज पाने में पुरी तरह असमर्थ दिख रही हैं। आपको ज्ञात होगा की दिल्ली एक वेल-प्लान्ड शहर है जिसके हर चौराहे, सड़क और गलियां पुरी योजना के साथ बनाये गए थे। और इन्ही में से एक है दिल्ली की हरियाली ....आप नई दिल्ली की सड़कों पर निकलिए तो आपको यह आभास हो जाएगा क्यूंकि हर सड़क पर लगाये गए पेडो की जात एक ही है। आप मुथुरा रोड पर निकलिए तो दोनों तरफ़ आपको जामुन के पेड़ ही नज़र आएंगे, सुप्रेम कोर्ट रोड पर निकलिए तो इमली ही इमली नज़र आयेगी, मतलब ये है की हर सड़क पर लगभग एक ही तरह के पेड़ लगाये गए हैं। इन्ही में से एक है अर्जुन नामक पेड़ जिसके बारे में ये कहा जाता है की ये बहुत ही औषधीय पौधा है। लेकिन आज से समय में इसी अर्जुन पेड़ का अस्तित्व खतरे में हैं। क्यूंकि ये पुरी लाइन सूखनेके कगार पर पहुँच चुकी हैं। स्थानीय लोग बताते हैं की अर्जुन की छाल ह्रदय रोगियों के लिए लाभकारी हैं , बस फिर क्या था हर दूसरा आदमी अर्जुन की छाल को छिलता चला गया और आज आलम ये है की अर्जुन ख़ुद बीमार पड़ गया है या यूँ कहिये की मरने के कगार पर पहुँच चुका है। आम लोगों की तरह ही सरकार और महानगरपालिका भी इस पर कोई ध्यान नही दे रही है। अब वह दिन भी दूर नही जब दिल्ली से अर्जुन का जनाजा निकल जाएगा और सरकारी विभाग इसके मरने पर भी करोड़ों की चपत लगायेगा। लेकिन हमारी गुजारिश आम दिल्ली वासियों से है की अपने अर्जुन को बचाएँ !!!! अर्जुन को शायद वर्षों से पानी भी नही दिया गया है..लेकिन शहरी राईस न जाने कितना पानी अपनी गाड़ियों पर उडेल देते हैं..और ह्रदय रोग होने पर बेचारे अर्जुन की छाल को नोच डालते हैं , पर क्या उनका कर्तव्य ये नही बनता की एक गिलास पानी अर्जुन की जड़ों में डाल दे जिससे आने वाले समय में अर्जुन मुस्कुराते हुए अपनी छाल उतरवा सके!~!!

19 मार्च 2009

नोट-तंत्र के महापर्व में थोड़ा-थोड़ा ...

बुद्धू बक्से के खबरिया चैनल में बुद्धिमान एंकर के मुखार्बिंदु से निकालने वाले एक-एक शब्द ह्रदय में शूल से चुभते हैं। मुझे तो चुभते हैं औरों का पता नही, लेकिन उम्मीद है के उन्हें भी ऐसा ही महसूस होता होगा जैसा मुझे। जबसे लोकतंत्र के चुनावी बिगुल की दुन्दुभी बजी है, चैनलों के हाथ मानो अलादीन महाराज का चिराग लग गया है। दुसरे शब्दों अंधे के हाथ बटेर लगना कहा जा सकता हैं। इधर लोकतंत्र को एन्जॉय किया जा रहा है। पिछले दिनों कई नेताओं के विडियो दिखाए गए जिसमे वोट के लिए नोट बांटे जा रहे थे। मेरा व्यग्तिगत मानना हैं की नेताओं को खुली छुट दे देनी चाहिए की वी पैसे से वोट खरीद सकें। इसके कई फायदे भी हो सकते हैं जैसे- भ्रस्टाचार से कमाए गए धन का कुछ सदुपयोग हो पायेगा। नेताओं के खजाने कुछ खाली होंगे। जनता को अंततः ये महसूस हो जाएगा की उनके वोट की कीमत है और वी इसकी पुरी कीमत वसूलने के लिए तत्पर भी होंगे। सबसे बड़ा फायदा ये होगा की मीडिया को अंदरखाने दिए जाने वाले धन पर रोक लग सकेगी। भाईसाहेब लोग गला फाड़-फाड़ कर चिल्लाते हैं की फलाने नेता ने जनता को नोट बांटे। मैं पूछता हु की क्या बुरा किया? बेचारे गरीब-गुरबों को कुछ नोट मिल ही गए हो कौन सा पहाड़ टूट पड़ा? जनता को १०० रुपये मिल गए तो इतना हाय-तौबा और भ्रस्टों को लाखों-करोड़ मिल रहा है उसका क्या? हो सकता है की मेरे इस व्यक्तिगत विचार से ९९ प्रतिशत लोग वास्ता न रखते हो, लेकिन मैं सभी महानुभावों से कुछ प्रश्न जरुर पूछना चाहूँगा। पहला प्रश्न- जब जनता के बिना ख़रीदे गए वोट से जितने वाले नेतागण संसद में खुलेआम नोट लेकर बिक सकते हैं , वह भी करोड़ों-करोड़ में तो जनता का वोट क्यो नही? दूसरा प्रश्न - चैनल का समय, अखबार के पन्ने किसी नेता की छवि निर्माण के हेतु धन ले सकते हैं तो जनता क्यो अछूती रहेगी? तीसरा प्रश्न- जनता के नौकर कहे जाने वाले सरकारी कर्मचारी, सरकारी बाबु, नौकरशाह , सरकार के सभी ओहदों पर बैठे इन्सान रूपी चिल-कौव्वे जनता के हिस्से की बोटी निगल सकते हैं तो बेचारी जनता क्यो नही? अब सिक्के का दूसरा पहलू देखिये! लोग ये कहेंगे की जनता को वोट के बदले कीमत दी जाने लगी तो आम आदमी कभी नेता नही बन पायेगा? मैं पूछता हूँ की अभी कितने आम आदमी नेता हैं। बुद्धिमान पुरूष ये भी तर्क दे सकते हैं की नोट के बदले वोट से लोकतंत्र की स्वस्थ परम्परा मर जायेगी, गरीब कभी चुनाव नही लड़ पाएंगे । ठीक अभी आप गिन कर बता दीजिये कितने गरीब चुनाव लड़ रहे हैं या कितने गरीबों को अमीरों की पार्टियों ने टिकेट दिए हैं। कुल मिलकर ये कहना चाहता हूँ की भ्रष्ट व्यवस्था, भ्रष्ट नेता और भ्रस्टाचार के दलदल में बस गरीबों से ही इमानदार होने की आशा क्यों की जाती हैं। इन सभी भ्रष्ट चीजों से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले अपने गिरेबान में झांके , ख़ुद इमानदार बनने की कोशिश करें और पुरी भ्रष्ट व्यस्था के खिलाफ एकजुट हो तभी पारदर्शिता की कल्पना तक की जा सकती है। अन्यथा ये सब सिर्फ़ बरसाती बुलबुलों की तरह है जो अपने आप पैदा होते हैं और ख़ुद ही फ़ुट जातें

14 मार्च 2009

चतुर, चोर, चारण की चरणवंदना

चुनाव की चहचहाहट में चीनी के बढे हुए दाम भी बेमानी से लगाने लगे हैं। मंदी की महामारी में भी मन बल्लिओं उछल रहा है, अरे मेरा नही भाई! ये हाल है, देश के ६७ करोड़ १४ लाख ८७ हज़ार ९३० मतदाताओं का। इन्ही मतदाताओं को लुभाने के लिए मनमाने कम भी किए जा रहे हैं। कही नोट बांटे जा रहे हैं, तो कही चोट मारके उसे सहला दिया जा रहा है। जो वास्तव में खुश है उनको भी जान ही लीजिये, देश भर के चोर और उनसे भी चतुर नेताओं का पूछिये मत क्या है है? नेताओं के चारण तो आपलोग समझाते ही होंगे, हाँ भाई वाही चाटुकार लोग जो हर खुशी और गम के मौके पर नेताओं का चरणवंदन करने से नही चूकते! होली के महत्वपूर्ण मौके पर नेताओं ने कई तीर एक साथ साध लिए। होली मिलन समारोह आयोजित करके पुराने वादों को भूल जाने की कवायद की गई और नए वादों को दिमाग में फिट कर लेने की कोशिश! लोकतंत्र का महापर्व यानि ''आम-चुनाव'' कहने को तो ये आम है लेकिन सच मानिये तो ये बहुत ही खाश होता है। खाश इसीलिए की इसमे हर ''आम '' की भागीदारी सुनिश्चित होती है। होली मिलन समारोह को पास से देखने का मौका मिला, नेताजी की सफ़ेद लकदक पोषक पर लाल, पीले, हरे और न जाने कौन-कौन से रंग के छीटे पड़े हुए थे। मंच पर आते ही चरणों ने चरणवंदन का जो सिलसिला सुरु किया वह अंत तक जारी रहा। परेशां होकर नेताजी ने अपनी चप्पल निकली और मंच पर ही लटका दिया। फिर बोले - इसी को चुमते चले जाइये ! अब क्या था सारे चाटुकार चींटी की तरह चप्पल पर ही चिपकने लगे ऐसा लगा जैसे इसी को चाटकर स्वर्ग चले जायेंगे। अब नेताजी रंगीन हो गए थे, रंग में आते ही बोले- देखिये देश की शान अब आप मतदाताओं के हाथ में है। आप ही एक वोट के जरिये देश को बचा सकते हैं। इतने में ही एक बच्चा रोने लगा। तब उसकी माँ बोली- चुप हो जा बेटा! नही तो नेताजी चले जायेंगे। बच्चा चुप हो गया। नेताजी बोल रहे थे- देखिये पिछली बार मैंने जो वादे आपसे किए थे, उसे बुरा सपना समझकर भूल जाइये और नए सपनों को अपनी आंखों में सजाइए। नेताजी बातों से इमानदार लग रहे थे, वह तो पुलिस के छापों से पता चलता है की वे कितने बेईमान हैं। नेताजी ने कुछ नोट हवा में लहराए और चाटुकारों ने नेताजी की पार्टी के झंडे फहराए। जनता लोग नोट पर भहराए ही थे की चप्पुओं ने कुछ नोट अपने अपने खीसे में दबाये। ये सब चल ही रहा था की मेरा पत्रकार मन विचलित हो गया। मैंने सोचा क्या इस देश का कुछ नही हो सकता ! चोर खुलें आम ख़ुद को चोर कह रहा है फिर भी जनता मानने को तैयार नही है। नेता सीधे आंखों में धुल झोक रहे हैं फिर भी जनता की आँखें नही खुलती। दारू, मुर्गे की टांग और चंद रुपयों में वोट खरीदकर, जनता के भविष्य पर चोट की जा रही है और जनता को दर्द महसूस भी नही हो रहा। धर्म, जाती, लिंग और वर्ण के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है और लोग खुशी-खुशी गुमराह हो रहे हैं। मैं ये सब सोच ही रहा था की नोट लपकने के चक्कर में किसी ने इतना जोर का धक्का मारा की मैं मुह के बल गिर गया। इतना ही नही किसी को मुझ पर तरस नही आया लोग मुझ कचरते ही जा रहे थे। शायद मीडिया भी मेरी तरह ही गिर गई है या यूँ कहिये की जमींदोज हो गई है। इसलिए लोगों को कुछ दिख नही रहा है। या लोगों को जो मीडिया दिखा रही है , उसपर से भरोसा उठता ही जा रहा है तभी तो लोग मीडिया की इस गिरी हालत पर भी उसे दबाये जा रहे हैं। खैर किसी तरह मैं उठा और अपनी हालत पर सरसरी नज़र डाली, अचानक एक नोट मेरे पैर के पास आ गिरा और मैंने उस हरे नोट को उठाया फिर डॉक्टर साहेब से उसी नोट के जरिये अपने चोटों पर लाल दवाई और घर जाकर चुपचाप सो गया।