19 मार्च 2009

नोट-तंत्र के महापर्व में थोड़ा-थोड़ा ...

बुद्धू बक्से के खबरिया चैनल में बुद्धिमान एंकर के मुखार्बिंदु से निकालने वाले एक-एक शब्द ह्रदय में शूल से चुभते हैं। मुझे तो चुभते हैं औरों का पता नही, लेकिन उम्मीद है के उन्हें भी ऐसा ही महसूस होता होगा जैसा मुझे। जबसे लोकतंत्र के चुनावी बिगुल की दुन्दुभी बजी है, चैनलों के हाथ मानो अलादीन महाराज का चिराग लग गया है। दुसरे शब्दों अंधे के हाथ बटेर लगना कहा जा सकता हैं। इधर लोकतंत्र को एन्जॉय किया जा रहा है। पिछले दिनों कई नेताओं के विडियो दिखाए गए जिसमे वोट के लिए नोट बांटे जा रहे थे। मेरा व्यग्तिगत मानना हैं की नेताओं को खुली छुट दे देनी चाहिए की वी पैसे से वोट खरीद सकें। इसके कई फायदे भी हो सकते हैं जैसे- भ्रस्टाचार से कमाए गए धन का कुछ सदुपयोग हो पायेगा। नेताओं के खजाने कुछ खाली होंगे। जनता को अंततः ये महसूस हो जाएगा की उनके वोट की कीमत है और वी इसकी पुरी कीमत वसूलने के लिए तत्पर भी होंगे। सबसे बड़ा फायदा ये होगा की मीडिया को अंदरखाने दिए जाने वाले धन पर रोक लग सकेगी। भाईसाहेब लोग गला फाड़-फाड़ कर चिल्लाते हैं की फलाने नेता ने जनता को नोट बांटे। मैं पूछता हु की क्या बुरा किया? बेचारे गरीब-गुरबों को कुछ नोट मिल ही गए हो कौन सा पहाड़ टूट पड़ा? जनता को १०० रुपये मिल गए तो इतना हाय-तौबा और भ्रस्टों को लाखों-करोड़ मिल रहा है उसका क्या? हो सकता है की मेरे इस व्यक्तिगत विचार से ९९ प्रतिशत लोग वास्ता न रखते हो, लेकिन मैं सभी महानुभावों से कुछ प्रश्न जरुर पूछना चाहूँगा। पहला प्रश्न- जब जनता के बिना ख़रीदे गए वोट से जितने वाले नेतागण संसद में खुलेआम नोट लेकर बिक सकते हैं , वह भी करोड़ों-करोड़ में तो जनता का वोट क्यो नही? दूसरा प्रश्न - चैनल का समय, अखबार के पन्ने किसी नेता की छवि निर्माण के हेतु धन ले सकते हैं तो जनता क्यो अछूती रहेगी? तीसरा प्रश्न- जनता के नौकर कहे जाने वाले सरकारी कर्मचारी, सरकारी बाबु, नौकरशाह , सरकार के सभी ओहदों पर बैठे इन्सान रूपी चिल-कौव्वे जनता के हिस्से की बोटी निगल सकते हैं तो बेचारी जनता क्यो नही? अब सिक्के का दूसरा पहलू देखिये! लोग ये कहेंगे की जनता को वोट के बदले कीमत दी जाने लगी तो आम आदमी कभी नेता नही बन पायेगा? मैं पूछता हूँ की अभी कितने आम आदमी नेता हैं। बुद्धिमान पुरूष ये भी तर्क दे सकते हैं की नोट के बदले वोट से लोकतंत्र की स्वस्थ परम्परा मर जायेगी, गरीब कभी चुनाव नही लड़ पाएंगे । ठीक अभी आप गिन कर बता दीजिये कितने गरीब चुनाव लड़ रहे हैं या कितने गरीबों को अमीरों की पार्टियों ने टिकेट दिए हैं। कुल मिलकर ये कहना चाहता हूँ की भ्रष्ट व्यवस्था, भ्रष्ट नेता और भ्रस्टाचार के दलदल में बस गरीबों से ही इमानदार होने की आशा क्यों की जाती हैं। इन सभी भ्रष्ट चीजों से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले अपने गिरेबान में झांके , ख़ुद इमानदार बनने की कोशिश करें और पुरी भ्रष्ट व्यस्था के खिलाफ एकजुट हो तभी पारदर्शिता की कल्पना तक की जा सकती है। अन्यथा ये सब सिर्फ़ बरसाती बुलबुलों की तरह है जो अपने आप पैदा होते हैं और ख़ुद ही फ़ुट जातें

14 मार्च 2009

चतुर, चोर, चारण की चरणवंदना

चुनाव की चहचहाहट में चीनी के बढे हुए दाम भी बेमानी से लगाने लगे हैं। मंदी की महामारी में भी मन बल्लिओं उछल रहा है, अरे मेरा नही भाई! ये हाल है, देश के ६७ करोड़ १४ लाख ८७ हज़ार ९३० मतदाताओं का। इन्ही मतदाताओं को लुभाने के लिए मनमाने कम भी किए जा रहे हैं। कही नोट बांटे जा रहे हैं, तो कही चोट मारके उसे सहला दिया जा रहा है। जो वास्तव में खुश है उनको भी जान ही लीजिये, देश भर के चोर और उनसे भी चतुर नेताओं का पूछिये मत क्या है है? नेताओं के चारण तो आपलोग समझाते ही होंगे, हाँ भाई वाही चाटुकार लोग जो हर खुशी और गम के मौके पर नेताओं का चरणवंदन करने से नही चूकते! होली के महत्वपूर्ण मौके पर नेताओं ने कई तीर एक साथ साध लिए। होली मिलन समारोह आयोजित करके पुराने वादों को भूल जाने की कवायद की गई और नए वादों को दिमाग में फिट कर लेने की कोशिश! लोकतंत्र का महापर्व यानि ''आम-चुनाव'' कहने को तो ये आम है लेकिन सच मानिये तो ये बहुत ही खाश होता है। खाश इसीलिए की इसमे हर ''आम '' की भागीदारी सुनिश्चित होती है। होली मिलन समारोह को पास से देखने का मौका मिला, नेताजी की सफ़ेद लकदक पोषक पर लाल, पीले, हरे और न जाने कौन-कौन से रंग के छीटे पड़े हुए थे। मंच पर आते ही चरणों ने चरणवंदन का जो सिलसिला सुरु किया वह अंत तक जारी रहा। परेशां होकर नेताजी ने अपनी चप्पल निकली और मंच पर ही लटका दिया। फिर बोले - इसी को चुमते चले जाइये ! अब क्या था सारे चाटुकार चींटी की तरह चप्पल पर ही चिपकने लगे ऐसा लगा जैसे इसी को चाटकर स्वर्ग चले जायेंगे। अब नेताजी रंगीन हो गए थे, रंग में आते ही बोले- देखिये देश की शान अब आप मतदाताओं के हाथ में है। आप ही एक वोट के जरिये देश को बचा सकते हैं। इतने में ही एक बच्चा रोने लगा। तब उसकी माँ बोली- चुप हो जा बेटा! नही तो नेताजी चले जायेंगे। बच्चा चुप हो गया। नेताजी बोल रहे थे- देखिये पिछली बार मैंने जो वादे आपसे किए थे, उसे बुरा सपना समझकर भूल जाइये और नए सपनों को अपनी आंखों में सजाइए। नेताजी बातों से इमानदार लग रहे थे, वह तो पुलिस के छापों से पता चलता है की वे कितने बेईमान हैं। नेताजी ने कुछ नोट हवा में लहराए और चाटुकारों ने नेताजी की पार्टी के झंडे फहराए। जनता लोग नोट पर भहराए ही थे की चप्पुओं ने कुछ नोट अपने अपने खीसे में दबाये। ये सब चल ही रहा था की मेरा पत्रकार मन विचलित हो गया। मैंने सोचा क्या इस देश का कुछ नही हो सकता ! चोर खुलें आम ख़ुद को चोर कह रहा है फिर भी जनता मानने को तैयार नही है। नेता सीधे आंखों में धुल झोक रहे हैं फिर भी जनता की आँखें नही खुलती। दारू, मुर्गे की टांग और चंद रुपयों में वोट खरीदकर, जनता के भविष्य पर चोट की जा रही है और जनता को दर्द महसूस भी नही हो रहा। धर्म, जाती, लिंग और वर्ण के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है और लोग खुशी-खुशी गुमराह हो रहे हैं। मैं ये सब सोच ही रहा था की नोट लपकने के चक्कर में किसी ने इतना जोर का धक्का मारा की मैं मुह के बल गिर गया। इतना ही नही किसी को मुझ पर तरस नही आया लोग मुझ कचरते ही जा रहे थे। शायद मीडिया भी मेरी तरह ही गिर गई है या यूँ कहिये की जमींदोज हो गई है। इसलिए लोगों को कुछ दिख नही रहा है। या लोगों को जो मीडिया दिखा रही है , उसपर से भरोसा उठता ही जा रहा है तभी तो लोग मीडिया की इस गिरी हालत पर भी उसे दबाये जा रहे हैं। खैर किसी तरह मैं उठा और अपनी हालत पर सरसरी नज़र डाली, अचानक एक नोट मेरे पैर के पास आ गिरा और मैंने उस हरे नोट को उठाया फिर डॉक्टर साहेब से उसी नोट के जरिये अपने चोटों पर लाल दवाई और घर जाकर चुपचाप सो गया।

28 फ़रवरी 2009

लूटो! "राज" नीति का खजाना खुल चुका है...

समाचारों को पढ़ने, सुनने और मनन करने के बाद मन में बस येही ख्याल आता है। काश! मैं भी राजनेता होता ...चलो कोई नही इस जन्म में नही तो अगले जनम में ही सही। आज भगवान के दर्शन कर लेने की अनंत इच्छा जागृत हो गई। सोचा दर्शन भी हो जायेंगे और अगले जनम का कांट्रेक्ट भी भगवान के चरणों में अर्पित कर दूंगा। समय तो लगता हीं है, अरे भाई वो सुना नही है की भगवान के घर देर है लेकिन अंधेर बिल्कुल नही । इसलिए अग्रिम अर्जी दे दिया की अभी तो ५० साल इसी जन्म में बीत जाएगा। फिर अगले जनम के तीस साल भी जैसे-तैसे कट ही जायेंगे। इतने में तो भगवान सुन ही लेंगे और मुझे मेरी इच्छा नुसार राजनेता जरुर बना देंगे। अब आप लोग सोच रहे होंगे की मैं राजनेता बनने पर इतना जोर क्यों दे रहा हूँ। तो जनाब कारन एकदम साफ है बिल्कुल १० जनपथ की सड़कों की तरह की भय्ये नेता बनने में ही भलाई है, अरे यहाँ मलाई ही मलाई है। लेकिन आग लगाने के लिए दियासलाई हमेशा जेब में होनी चाहिए। हाँ तो बात राजनेता की हो रही थी। क्या बताऊँ भाईसाहेब इनके तो ठाट ही ठाट हैं। जब तक सत्ता में रहो जनता को रुला-रुला के मनगढ़ंत पैसा कमाओ, सब कुछ फ्री में, हवाई यात्रा, जमीं यात्रा, पद यात्रा सब में कमाई भी और मलाई भी। जब चुनाव नजदीक आ जाए तो चले जाओ अपने-अपने छेत्र में नोटों की गद्दियाँ ले कर। कुछ उद्घाटन, कुछ देशाटन और कुछ धार्मिक अनुष्ठान कर डालो और अगले पॉँच सालों के लिए पुण्य यानि वोट पर कब्जा कर लो। जैसे हमारे कुछ राजनेता इस समय यह धंधा शुरू कर चुके हैं। रेल बजट, से लेकर तमाम रियायतें सरकार दे रही है। सरकारी खजाने का मुह अपने बैंक अकाउंट की तरफ़ वाया जनता दरबार के लिए खोल दिया गया है। लुटाने और लुटने की खुली छुट में आप भी हिस्सेदार बनना चाहतें हैं तो किसी एक राजनेता के आगे हो लीजिये। हाँ ध्यान रहे पीछे नही होना है क्यूंकि राजनेता दुलत्ती बहुत तेज मरते हैं। आगे रहेंगे तो आप दुल्लती मरने के हक़दार! वरना भाई भगवान ही मालिक है। अभी एक समाचार देखा उसमे लिखा था इस लोकसभा चुनाव में दस हज़ार करोड़ रूपया फूंका जाएगा। जो की सन ०५-६ का पुरा जीडीपी हुआ करता था। अब आप सरकार से ये तो पूछ नही सकते न की इतना पैसा कहाँ से आ गया इस मंदी के दौर में। राजनेता मतलब "राज" नीति करने वाला और आप है इनकी नीति के शिकार लोग! हर चुनाव के ६ महीने पहले से ही जनता जनार्दन की जय जय कर करने के पीछे ये लॉजिक है की जनता माने भेड़! और भेड़ का स्वभाव तो आप मुझसे भी ज्यादा जानते होंगे। जिधर घुमा दिया चल दिए एक के पीछे एक ! राजनेता मुफ्त में देशी घी खाते हैं तो इनकी याददास्त तेज और जनता की एकदम डल! कुछ याद नही रहता बन्दों को की पिछली बार किस नेता ने क्या वादे किए थे। सो यहाँ भी आसानी से दाल गल ही जाती है राजनेताओं की ! यही सब सोचकर ये फैसला लिया है की सबसे चोखे का धंधा है, "राज" नीति करना ! अब देखिये न पुरे पॉँच साल बीत गए किसी को किसी की ख़बर रखने की जरुरत नही महसूस हुई लेकिन चुनाव आते ही वेस्टर्न म्यूजिक छोड़ गंवारू धुनों पर नाच गाना होने लगा है। मजा तो तब आता है जब विलेन के साथ हीरो और हेरोइन भी ता-ता थैय्या करने लगते हैं और तो और खिलाड़ी भी बेचारे अनाडियों की तरह इसी राह आ जाते हैं। राजनेता बनकर बिना टिकेट लिए ही पुरी फ़िल्म और खेल का मज़ा लिया जा सकता है। कुल मिलाकर फायदा ही फायदा है राजनेता बनने में। बिल्कुल सफ़ेद चमकदार लिबास में लुटने का इससे बढ़िया मौका और किसी फिल्ड में नही है। यदि है तो आप मुझे जरुर सुझैएगा! चलता हूँ मन्दिर में बहुत लम्बी लाइन लग रही है..अरे अरे ये क्या मन्दिर में प्रसाद नेताजी बाट रहे हैं? मैं तो कन्फ्यूजिया गया हूँ की किधर जाऊँ ? अब तो आप लोग ही फैसला करिए क्यूंकि केस तो आपकी कचहरी में है

26 फ़रवरी 2009

दिल्ली से दिल्लगी !!

सुना था दिल्ली ,
दिलवालों की होती है
हर तीसरा सा आदमी,
सीप में एक मोती है।
हम भी थे दिलवाले,
सो आ गए यहाँ पर
सोचा की क़द्र होगी,
जाए जहाँ-जहाँ पर ,
पर हाए रे मेरी किस्मत!
यहाँ भी दगा दे गई
मेरे आने से पहले ही दिल्ली ,
दिलवालों से खाली सी हो गई ।
अब तो यहाँ रहते हैं ,
बस तंग दिल निराले
पता नही कब किसी का,
बटुआ ही चुरा लें।
थोडी सी मारा-मारी,
थोडी हड़बड़ी सी दिखी,
जेबकतरों से सावधान!
पहली सबक थी सीखी
क्या हाल है हमारा,
कैसे तुम्हे बताऊँ
करके दिल्लगी! दिल्ली से
अब दिल की ही सुनाऊ ।

25 फ़रवरी 2009

बहकाव! वी मस्ट नीड.....

अमेरिका में बराक ओबामा क्या जीते, पुरी दुनिया में ही बदलाव-बदलाव की हवा चलने लगी! ऐसा लगा मानो सब कुछ माउस के क्लिक की तरह बदल जाएगा। हमारे देश में भी बदलाव की सुगबुगाहट सेलावन भरी ठंडी हवा के झोंकों की तरह बहने लगी। क्या नेता, क्या विक्रेता, सब बदले- बदले से नज़र आने लगे । अब ये आनेवाले चुनाव की हुँकार है या बदलाव की बयार या खालिश मंदी की मार ये तो ऊपर वाला ही जनता होगा। मगर एक बात दिख रहा है की इंडियन मीडिया से लेकर माडर्न बीबियाँ तक सब के सब बदलाव की बयार में बहे जा रहे हैं। इसी बदलाव-बदलाव में मेरा पत्रकार मन भी बदल गया। मैंने अपने मालिकों से बोला की सर अब मैं बदल गया हूँ । अब मैं रहिस नेताओं की जगह गरीब, फटेहाल, ग्रामीण, किसान , मजदूर और समाज के दबे - कुचले लोगों को कवर करूँगा। मेरे मालिकों को भी मेरा ये बदलाव कुछ रास आया , उन्होंने कहा जाओ और अपनी कलम चलाओ । मैं वहां पहुँच गया जहाँ अभी कुछ दिन पहले ही एक रास्ट्रीय चेहरे को कवर करने रास्ट्रीय मीडिया के नुमैन्दे पहुंचे हुआ थे। सच देखिये अब वहां सब कुछ पटरी पर है। वही रोज-मर्रा की पुरानी जिंदगी! तडके उठाना , फावडा लिए खेतों में सूरज ढलने तक पसीना बहाना, दिन भर खेतों की मिटटी में जीवन का मर्म ढूँढना और शाम होते ही रुखा-सुखा खाकर निढाल हुए सो जाना। कही कोई बदलाव नही! कोई परिवर्तन नही! खैर छोडिये ये सब तो होता रहता है। इसी गाँव के प्रिमरी स्कूल के मास्टर से मैंने इंटरव्यू सुरु किया। मैंने पूछा- सर आप अमेरिका में हुए बदलाव को किस सन्दर्भ में देखते हैं?टीचर ने जबाब दिया- देखिये अमेरिका में पढ़े-लिखे, खाए -पिए लोग हैं। पर हमारे यहाँ या तो बस अघाये या फिर एकदम भूखे-नंगे ! यहाँ पर कुछ नही होने वाला है।मैंने अगला प्रश्न दागा- क्या आप बदलाव नही चाहते?मेरा इतना पूछन था की मास्टर जी नाराज हो गए और बोले- वी मस्ट नीड बहकाव ! बदलाव बिल्कुल नही! क्यूंकि हम बहकाव चाहते हैं की सरकार जो ५० सालों में नही कर सकी वह सिर्फ़ ५ सालों में कर देगी। हम बहकाव चाहते हैं की आनेवाले ५ सालों में हम टेर्रोरिस्म को ख़त्म कर देंगे। हम बहकाव चाहते हैं की ५ सालों में किसी गरीब की गिरेबान नही पकड़ी जायेगी। हम बहकाव चाहते हैं की हर दलित दौलतमंद हो जाएगा। हम बहकाव चाहते हैं की हर मजदूर अब मर्सिडीज में घूमेगा। हम बहकाव चाहते हैं की आने वाले ५ सालों में हर शहर सुरक्षित हो जाएगा। हम बहकाव चाहते हैं की हर गावं अब ग्लोबल हो जाएगा। हम बहकाव चाहते हैं की आने वाले ५ सालों में हर किसान कुर्सी पर बैठना सिख जाएगा। पत्रकार महोदय हमें बहकाव की आदत पड़ चुकी है, हर पांच साल में हमें बहकाव का पुरा डोज दिया जाता है। हम इसी में खुश हैं आजकल के विज्ञापनों में देखिये हम कितना मुस्कुरा रहे हैं। सर हमें बदलाव बिल्कुल नही चाहिए हम तो बस बहकाव में ही मस्त हैं। बेकाज बहकाव वी मस्ट नीड .....(मैं तो सोचने पर मजबूर हूँ और आप?)

23 फ़रवरी 2009

स्लुम्दोग तमाचा! इस्माईल इंडिया इस्माईल

बरसों का सुखा ख़त्म ! मुस्कुराइए जनाब अब आप भी सीना तान कर कह सकते हैं की हम भी ओस्कर जीत चुके हैं। मगर किस कीमत पर इसपर भी गौर जरुर फर्मैएयेगा! सीने पर तगमा जरुर जड़ दिया गया है लेकिन गाल पर जो तमाचा पड़ा है उसकी भी गूंज जरुर सुन लीजिये। मै और मेरे कुछ दोस्त ये दावा कर रहे हैं की अगर विदेशी डिरेक्टर नही होता और फ़िल्म का नाम स्लुम्बोय मिलानियोर होता तो ये फ़िल्म कभी ऑस्कर नही जीत पाती। डॉग शब्द ने ही इसे ऑस्कर दिलाया है क्यूंकि विदेशी हमें फिर से हमारी हकीकत बताना चाह रहे थे और उन्होंने बता दिया। क्या रहमान साहेब ने इससे बेहतर संगीत अभी तक नही दिया था , या गुलज़ार साहब की नज्में अभी तक इस काबिल नही थी की वे ऑस्कर झटक पाती? खुशी हमें भी है की कम से कम दुनिया ने ये माना की हमारी संगीत विरासत औरों से कहीं बेहतर है। लेकिन जिस जमीं पर ये माना गया वो ग़लत है। मिक्स रेअक्शन आ रहे हैं और हमें इस बात पर भी गर्व होना चाहिए की इस्माईल पिंकी को भी ऑस्कर के खिताब से नवाजा गया है। एक संगीत कर ये कह रहे हैं की हमें अमेरिका की गलियों में घूमते हुए शर्म महसूस हो रही है क्यूंकि अमेरिकन हमें स्लुम्दोग्स कहकर पुकार रहे हैं। वाकई यह पीडादायक है लेकिन मुझे इतनी पीडा नही हो रही है क्यूंकि भैय्या हम तो पुरानी दिल्ली की गलियों से ही नही निकल पाए हैं तो अमेरिकी गलियों की क्या बात?हम रहमान और गुलज़ार का खैर मकदम करते हैं लेकिन स्लुम्दोग का नही! एक बात और भी गौर करने लायक है की हमारे बम्बैया फिल्मकारों चुम्मा चाटी और हाथ मुह तोड़ने के अलावा और कुछ क्यो नही दीखता? सायद इससे सबक सीखकर कुछ सार्थक फिल्में बन सके तो ज्यादा बेहतर होगा। फिलहाल गाली और ताली के बीच मुस्कुराने का मौका तो मिल ही गया है। सो कमान प्लीज़ - इस्माईल इंडिया इस्माईल !

13 फ़रवरी 2009

पंधेर को मिली फंसी, अंधेर गर्दी में और भी हैं......

नॉएडा के बहुचर्चित निठारी कांड में आज फैसले का दिन था। कोर्ट ने पापी पंधेर और खून की होली खेलने वाले सुरेंदर कोली को फांसी की सजा सुनाई है। फैसला सुनते ही वहां मौजूद सैकड़ों लोगों के चेहरों पर खुसी की लकीरें स्पस्ट दिखलाई दे रही थी। इसके आलावा भी देश के करोड़ों लोग इस फैसले से खुश हैं। जज ने इसे रेयरेस्ट में रेयरेस्ट केस करार दिया है। यह एक ऐतिहासिक फैसला माना जा रहा है। आपको बताता चलूँ की इस केस में भी बहुत सरे पेंच लगाये गए थे, ख़ुद सी बी आई ने एक बार पंधेर को क्लीन चिट दे दी थी। लेकिन कोर्ट के सख्त रवैये से परेशां होकर सी बी आई ने पंधेर को दोषी माना। एक बात और साफ होती है की सी बी आई किस हद तक गिर कर मामले में अपनी भूमिका निभाता है ये किसी से छुपा नही रह गया है। भ्रस्त व्यस्था के संचालक मानवता ही हद से इतना गिर सकते हैं अपने कभी सोचा नही होगा। इसी केस में गाजिअबाद के एक वकील ने पीडितों की तरफ़ से निःशुल्क मुकदमा लड़ा। अन्यथा आज कोई और ही इतिहास लिखा गया होता..लेकिन मैं बार-बार यही कहना चाहता हूँ की प्रकृति अपना संतुलन ख़ुद बनती है बिना किसी के सहयोग से। इसलिए इस वकील ने मानवता और प्रकृति का साथ दिया नतीजा आपके सामने है। पंधेर के पापी मकान के नाले से ४० पैकेट ऐसे मिले थे जिनमें मानव अंग पाए गए थे। अब आप ख़ुद सोच सकते हैं की इन दोनों ने कितने मासूमों के साथ कुकृत्य कर इनकी हत्या की , यही नही हत्या के बाद शवों को टुकडों में काटकर नाले में फेंक देते थे। शायद ऐसा कभी नही हुआ होगा या हुआ भी होगा तो सामने नही आया। ये भी हो सकता की रसूखदार मानसिक हिजडे आज भी ऐसे कुकृत्यों को अंजाम दे रहे हो और हमें पता नही। लेकिन कोर्ट के इस फैसले ने थोडी उम्मीद जरुर जगा दी है। ये तो मासूम गरीब और बेसहारा तथा लाचार लोगों को अपना शिकार अंधेरे में बनते थे। लेकिन उनका क्या जो दिन के उजाले में मानवता तो तार-तार और इंसानियत को पंगु बना रहे हैं? फैसला हम सबको करना है की भ्रस्तों, बेईमानों, चोरों, गद्दारों को पहचाना जाए और बिच बाज़ार में उनका मुखौटा उतरकर लोगों को बताया जाए की देखो येही है वो गलीच आदमी जो मनुष्य को मनुष्य नही समझाता। समाज में जागरूकता उतनी ही जरुरी है जीतनी हमें जीने के लिए सांसों की जरुरत होती है। मालिक करे की इस फैसले से जन जागरूकता पैदा हो और लोग ऐसे लोगों के खिलाफ खुलकर सामने आयें ताकि फिर कोई पंधेर पाप करने से पहले सौ बार सोचे। यही इस ऐतिहासिक फैसले का फीडबैक होगा, अन्यथा ये सिर्फ़ एक फैसला बनकर कानून की किताबों में पड़ा रहेगा........

12 फ़रवरी 2009

पिंक रंग में रंगे पिंकी पिंकू

सुबह का अख़बार पढ़ते ही मुझे गाने का ऐसा खुमार चढा की मै गाते ही जा रहा हूँ- मुझे रंग दे मुझे रंग दे हाँ अपने ब्लॉग पर रंग दे। और रंग कोई ऐसा वैसा नही बल्कि खलिश पिंक रंग में रंग दे। जनाब मैंने तो अभी तक यही सुना था की हरे रंग से रंगों , लाल रंग से रंगों और यदि कुछ न मिले तो काले रंग से रंग दो। पर आज मन हुआ जा रहा है की कोई मुझे पिंक रंग से रंग दे , इसी की डिमांड ज्यादे है या यूँ कहिये की भिसद मांग है जनाब। अख़बार के समाचार में , चैनल के व्यापर में और इन्तेरनातिया अवतार में हर जगह बस पिंक पिंक हो रहा है। कोई किसी को पिंक चड्डी तो कोई पिंक साडी और भिया हद तो तब हो गई जब पिंक कंडोम भी गिफ्ट किया जाने लगा। चाहे जो भी हो मुझे तो इन पिंकी और पिंकू की दास्ताँ पर थोडी हँसी आ रही है। पब में बालाओं पर जबसे अत्याचार हुआ तो मुह्फत लोगों ने अपना मुह फाडा। किसी ने बालाओं को तो किसी ने सेनाओं को झाडा । लेकिन पिक्चर अभी बाकि है मेरे दोस्त......क्योंकि असली कूड़ा तो वालेंटिन दे के दिन होना है, देखिये कही ऐसा न हो जाए की ये पिंक रंग वाले पिंकू और पिंकी आपके दरवाजे की घंटी बजा डालें और अपने समर्थन की गंगा में गोता लगाने की गुहार कर डालें। तो सरजी रहिये सावधान आपकी आजादी में पड़ सकता है व्यवधान! इसका समाधान आपको ही करना है। कुछ लोग कहते हैं की अंग्रेज चले गए लेकिन अपनी अंग्रेजियत यही छोड़ गए, मैं पूछता हूँ क्यों न छोड़ जायें ... हम भी तो कहीं जाते हैं पिकनिक-विक्निक पर तो सारा कूड़ा वही छोड़ आते हैं। भला हो उन सफाई कर्मचारियों का जो बिना किसी लानत-मलानत के सारा कचाडा साफ कर जाते हैं, वो भी बिना हमें कोसे। अब देखिये न हमारी संस्कृति कहाँ से कहाँ पहुँच गई... एक वो जमाना जब साधारण से कंडोम को खरीदने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ती थी। अरे भाई कांफिडेंस नही था, बोलने में हिचक होती थी बस। पर आज देखिये लड़कियां चड्डी गिफ्ट कर रही है वह भी पिंक रंग की जो लड़कों का पसंदीदा रंग हो सकता है! अब लड़के भी कहाँ चुप बैठते कंडोम देने की बाकायदा मुहीम चला राखी है। भला हो ऐसी महान सोच रखने वाले बालक-बालिकाओं का, क्यूंकि जो भी हो कम से कम ये हिंसा तो नही है। कुल मिलकर इस पिंक ने कितनों को संस्कृति के समुन्दर में सींक कर दिया है।

07 फ़रवरी 2009

किरकिट किरकिट

पीटरसन बिक गेऐ
फ्लिंतोफ़ बिक गए
बिक गए भैय्या टेट
रवि बोपारा, थिलन तुषार
बिक कर हो गए सेट
बंगलादेशी मशरफे बिक गए
इंडिया देखेगी भूखे पेट
की बोलो सारारारा रा रा .......
प्रीती ख़रीदे , शिल्पा ख़रीदे
ख़रीदे टीना अम्बानी
मिनरल वाटर सब गटकेंगे
जनता मांगे है पानी
की बोलो सराररारा............
किरकिट किरकिट फिर से होगा
लटके झटके में बाला
बैट बोल ले दौडो मंगू
घर को लगा के ताला
की बोलो सराररारा ............

03 फ़रवरी 2009

दोस्ती मेरी नज़र में ......

शब्दों में बाधा नही जा सकता है.इसे भगवान की देन व् तोहफा समझना चाहिए.

21 जनवरी 2009

मंदी की मुस्कान

ना ना ना ना...मंदी और मुस्कराहट का कोई जोड़ नही है। अब आप ही बताइए की मंदी की मार से बेहाल भला किस मुह से मुस्कुराएगा, अरे भैय्या वो तो रोयेगा। लेकिन एक बात जान लीजिये कोई ना कोई तो है जो इस भीषद मंदी में भी मुस्कुराये बिना नही रह सकता। अब आप सोच रहे होंगे की मंदी में मुस्कुराने वाला भला कौन? तो इसका सीधा सा उत्तर है की वह मंदी ही है जो इस अंधी दुनिया की करतूतों पर चुपचाप मुस्कुरा रहा है और जो कुछ माल मिल रहा है उसे दबा रहा है। अभी कल की ही बात है अमेरिकी प्रेजिडेंट का सपथ ग्रहण हो रहा था, निवर्तमान प्रेजिडेंट के साथ वर्त्तमान प्रेजिडेंट के चेहरे पर मंदी हौले-हौले अपना असर दिखा रही थी। उधर दूसरी तरफ़ ये अंधी दुनिया दंत निकल हसी से मंदी को मात देने की कोशिश कर रही थी। बराक ओबामा जी ने कहा की मंदी से निबटाना एक चुनौती है और हम इससे जल्दी ही निजात पा लेंगे। लेकिन मंदी भी कहाँ पीछे रहने वाली थी उसने भी दो तुक जबाब दे दिया की अगले चार साल तक मैं ओबामा जैसे इतिहास पुरूष के साथ कंधे से कन्धा मिलकर चलूंगी, आख़िर मुझे भी तो बदलाव का क्रेडिट मिलना चाहिए की नही। मंदी ने अपना बयां जारी रक्खा, उसने कहा की- मैं न होती तो विध्वंस हो चुका होता, भारत और पाकिस्तान के बिच ज़ंग छिड़ चुकी । किसी ने पूछ लिया वो कैसे? मंदी ने कहा- bhaisaheb मंदी का असर है। लाखों लोगों के बिच मंदी ने ऐलान कर दिया है की वो किसी को नही छोड़ने वाली

13 जनवरी 2009

मंदी ने डॉन को पकड़ा

डॉन का इंतजार तो ग्यारह मुल्कों की पुलिस कर रही है लेकिन डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नही, नामुमकिन भी है? फिल्मों में बोला जाने वाला यह डिअलोग न जाने कितने छुटभय्ये गुंडों का जुमला बन गया। लेकिन अब इनको फिर से सोचना पड़ जाएगा क्यूंकि डॉन पकड़ा गया है, अरे-अरे चौंकिए बिल्कुल नही डॉन को पकड़ने वाला कोई पुलिस नही और न ही सुरक्षा एजेंसियों के नुमएंदे, डॉन को पकड़ा है मंदी ने , जी हाँ जैसा की पुरी दुनिया में मंदी अपने पैर पसर चुकी है और लगभग सभी विकसित व् विकाशशील देशों को अपनी चपेट में ले रखा है। तो भला डॉन उसकी नज़र से कैसे बच पता, मुंबई पुलिस के मुताबिक डॉन कई निवेशों से अपना हाँथ खीच लिया है। वैसे मंदी ने अपना खेल दिखाना सुरु कर दिया है , देखिये सहारों में शहर राजधानी दिल्ली का हाल , जिंदगी भर की जमापूंजी जुटाकर फ्लेट लिया था अब उसपर भी घोटाला हो गया जाँच चल रही है? मगर उनका क्या जिनकी सपना टूट गया और जिनका भरोषा टूट गया। समाज के भ्रस्त लोग और सरकारी घुसखोर अधिकारीयों की मिलीभगत से हर सरकारी योजनाओं का माल गड़प कर लिया जाता है। हर बार जाँच बैठती है लेकिन मामला वही ढक के तीन पात ही रहता है। सरकारी योजनाओं पर गिद्ध दृष्टि गडाये इन भ्रस्ताचारियों पर कोई कारवाही नही होती है। देखिये मंदी किस किस को मारती है । सत्यम को मार तो उसके साथ लाखों निवेशक बेमौत मारे गए हैं जाँच चल रही है , अपराधी जेल में भी हलवा-पुरी उडा रहे हैं , साहेब के लिए मुर्गमुसल्लम का भी इंतजाम जरुर होगा , लेकिन उनका क्या जिनकी रोटी पानी पर भी लाले पड़ गए , क्या सरकार उनके लिए कुछ कर सकेगी? हो सकता है मंदी ने बहुतों को रुलाया हो लेकिन भय्या अपनी तो मौज है , न उधो से लेना और न माधो को देना । पहले भी फटेहाल थे और अब भी कंगाल हैं , लेकिन मंदी ने हम जैसों के लिए आनंद के दरवाजे खोल दिए हैं , मंदी की मार खाए लोगों का मुरझाया चेहरा और घटती कीमतें कलेजे को ठंडक दे जाती है। मंदी महाराज से उम्मीद है की और घोटालों की पोल खुले ताकि स्वानों को धुल पिलाने वालों को भी पानी की कीमत का पता चलता रहे........

31 दिसंबर 2008

स्वागतम नववर्ष का

स्वागतम नूतन साल तुम्हारा है,
झंकृत हृदय हमारा है। स्वागतम........
बीते पल जब तुम आए थे
ऐसा ही स्वागत पाए थे
होंठों से मुस्काए थे और
नज़रों से इतराए थे
तुम्हारा आगम कितना प्यारा है। स्वागतम....
ऐसे ही तुम आओ
अधरों पर हँसी खिलाओ
मन का गीत कोई गुनगुनाओ
नूतन सपना कोई सजाओ
ऐसा न्यारा ख्वाब तुम्हारा है। स्वागतम.....
मन की पीडा को हम भूलें
निर्झर लहरों में ही झूलें
उठ के असमान को छूलें
मरहम बन जायें सब शुलें
कैसा जीवन नृत्य तुम्हारा है॥
स्वागतम नूतन साल तुम्हारा है,
कैसा झंकृत ह्रदय हमारा है।
तुम्हारा आगम कितना प्यारा है,
ऐसा न्यारा ख्वाब तुम्हारा है।

मैं मुर्दा बोल रहा हूँ......

मेरा नाम केशव है। अरे-अरे आप घबराइये मत, मैं मर चुका हूँ। सुना है हमारे देश में मुर्दों की बहुत सुनी जाती है , इसलिए यमराज जी से थोडी सी मोहलत मांग के आपसे मुखातिब हूँ। हाँ मेरा नाम केशव था, मैं उत्तरप्रदेश और बिहार के बॉर्डर बनारस का रहने वाला था। कुछ सालों से रोजी-रोटी के लिए बॉम्बे के वरली इलाके में मेरी खोली थी। जब राज ठाकरे के गुंडों ने भैय्याओं की पिटाई, चटाई समझकर कर रहे थे तो घर से बार-बार फोन आने लगा की नौकरी छोड़ कर चले आओ। गुंडों का अत्याचार बढ़ता ही जा रहा था, घर पर बाबूजी बीमार रहने लगे, मुझे लगा की घर चले जाना चाहिए। लेकिन आप ये मत सोचिये की मैं डर गया था। बस बाबूजी की चिंता सताए जा रही थी, इसलिए विगत २६ नवम्बर को मैं घर के लिए ट्रेन पकड़ने वीटी अरे वोही सीएसटी स्टेशन पर पहुँच गया। रात के करीब ११ बजे मेरी ट्रेन थी। मैंने सोचा की चलो कुछ खा-पि लिया जाए। मैं जैसे ही आगे बढ़ा तो देखा की एक गुंडा हांथों में बन्दूक लिए अंधाधुंध गोलियां बरसता मेरी तरफ़ चला आ रहा था। अचानक मैंने सोचा ये कौन है ? फिर मैं कुछ न सोच पाया , होश आया तो ख़ुद दो मृत हालत में मुन्सिपर्टी की बस में ठुसा हुआ पाया। पचासों लोग मरे जा चुके थे। यमराज आए और हमारी आत्माओं को इकठ्ठा करके चलने लगे। तभी एक आदमी बोला अभी रुकिए मीडिया वाले आते होंगे, कुछ फोटो, फुटेज हो जाए तो चलिए। यमराज मुस्कुराये और बोले बेटा यहाँ कोई मीडिया वाला नही आएगा, क्यौकी तुमसे ज्यादा जरूरतमंद लोग मरे हैं, मीडिया ताज होटल, ओबरी होटल और नरीमन हाउस को कवर कर रही है । तुम जैसे फालतू लोगों के लिए उनके पास टाइम नही है और मेरे पास भी! इसलिए चुपचाप मेरे साथ चलो मैं तुम्हे भरोषा दिलाता हूँ ऊपर तुम्हे पुरा कवरेज मिलेगा, कोई पर्सिअलिटी नही होगी। मै केशव अपनी सब इच्छाओ को भुला चुका हूँ। अब मुझे कोई नही मार सकता क्यूंकि मैं तो ख़ुद मर गया हूँ। एकदिन परेड में यमराज जी ने कहा की देखो दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें जीने का कोई अधिकार नही है लेकिन उन्हें मरना गैरकानूनी होगा इसलिए वे जिन्दा हैं। यमराज जी बता रहे थे की मुझे मरने वाला जिन्दा है ? मैं चौक गया! फिर उन्होंने कहा की येही जिन्दा राक्षश अब तुम्हारे देश की सरकार का देवता है। येही अब तुम्हारे सरकार को चुनावों में जित दिलाने की कोशिश करेगा। मैंने पूछा वो कैसे ? यमराज जी ने कहा -देखा नही तुमने सब कुछ साफ होने के बाद भी सरकार सिर्फ़ आने वाले चुनावों के बारे में सोच रही है। देखो कैसे कैसे प्रायोजित बयां दिए जा रहे हैं। सब वोट बैंक की राजनीति है बेटा तुम्हारी समझ में नही आएगा। फिर मैंने आखिरी सवाल किया। यमराज जी ये बताइए की हमें मरने वाला कौन था? यमराज जी बोले देखो तुम्हे मरने वाला कोई आदमी नही है और न ही कोई मशीन! तुम्हे मरने वाला एक विचार है , जो की दुसरे देशों से आया है और तुम्हे तो मालूम ही होगा की तुमसब कितने नकलची हो, हर विदेशी चीज की ऐसी नक़ल करते होई जैसे तुम्हारी होई। सबसे बड़ी बात ये है की तुम्हारी सरकार इस विचार को तबतक नही मरने देगी जब तक तुम जैसे लोग जिन्दा रहेंगे। लेकिन यमराज जी मारने का ठेका तो बस आपके पास है? यमराज- बेटा जमाना बदल गया है , यहाँ भी अब साझा सरकार है, कुछ को मैं नियम से मारता हूँ और कुछ फिदयेनो को सहयोगी तैयार करके मारते हैं। देखो मरना तो सबको है! कुछ नियम से , कुछ कायदे से और कुछ वायदे से! लेकिन तुम चिंता मत करो तुम्हारे पिताजी भी कल आ जायेंगे एक बार मिलकर मर जाना। कम से कम मरने के बाद तुम्हे तुम्हारे पिता से मिलवा रहा हूँ , तुम्हारी सरकार तो ऐसा भी नही करती। वो तो मरने के बाद भी गाली देती है, कम से कम मैं तो ऐसा

24 दिसंबर 2008

जीवन तरंगो में उलझा सा

जीवन तरंगों में उलझा सा मै
नई सुबह की तलाश करता
रात को भी और दिन को भी।
आज भोर में ही नींद
गायब हो गई आँखों से
कमरे का सन्नाटा मुझे
अब भी सोने के लिए कहता
अंधेरों से बातें करता मै
न जाने कब सो गया
सुबह आई और चली गई
फिर नई सुबह की तलाश में
दिन के उजाले से लड़ता
बढ़ता रहा अनजान राहों पर
धुन्धुलका छाने लगा था
आसमान में, पंछी डेरे में
लौटने लगे थे और मैं
नई सुबह की तलाश में
रास्ता भटक गया हूँ
अँधेरा घिर आया है चाहुओअर
शोर है सिपाया बिल्कुल नही
शायद नई सुबह आने को है
जीवन तरंगों में उलझा सा
आज भी नई सुबह
की तलाश करता हूँ.......

23 दिसंबर 2008

लंठ लंठई और लंठाधिराज

पुरानी कहावत है दोस्तों - लंठ न छोडे लंठई , कोटिक मिले अलंठ । इसका सीधा सा तात्पर्य है की लंठ अपनी लंठई कभी नही छोड़ता, भले ही उसे सही लोग मिले। ये फार्मूला इस समय भारत , पाकिस्तान और अमेरिका पर लागु किया जाए तो नज़ारा कुछ इस तरह का बनता है। सबसे बड़ा लानत कौन ? हमारी सरकार। लंठई कौन कर रहा है? पाकिस्तान सरकार । सबसे बड़ा लंठाधिराज कौन ? अरे वही जूते खाने वाला अमेरिका। अब आप ही देखिये कुछ पाकिस्तानी सरफिरों की बाबत मुंबई में आतंकियों ने खून बहाया। एक जिन्दा एविडेंस भी हमारे पास है जो बार-बार जोरदार तरीके से अपने पाकिस्तानी होने का सबूत दे रहा है। हमारी सरकार इतनी लंठ हो गई है की सरे सुबूत लेकर पाकिस्तान की बजाये वॉशिंगटन जा रही है। पाकिस्तान सरकार तो नाडा खोलकर लंठई करने पर उतारू है और हो भी क्यों न उसे पता है की लंठों से कैसे निबटा जाता है। क्योंकि वह ख़ुद सबसे बड़ी लंठई करता रहा है। अब देखिये लंठाधिराज क्या कर रहे हैं ? जैसे ही इनको पता चला की एक लंठ ने घोर लंठई कर डाली तो तुंरत इसने लंठ्रानी राइस को लंठ नगरी का दौरा करने भेज दिया। गुमगिन माहौल में भी लंठ्रानी का अभूत पूर्व स्वागत किया गया। लंठारानी काली बिल्ली म्याऊ- म्याऊ करके वापस चली गई। बोल गई की बहुत हो गई लंठई अब सुधर जाओ। लेकिन साहेब लंठ जो ठहरा वह कब सुधारने लगा ! लगा लंठई पर लंठई करने अभी भी लंठई अनवरत जरी है... हमारी लंठ सरकार लंठ तो थी ही अब लगता है की लकवा भी मार गया है। इसीलिए तो बयां पे बयां दिए जा रहे है। पाकिस्तान की लंठई तो जग जाहिर है, लेकिन हमारी लंठई अभी शुरू हुई है , देखिये अंतुले को जबर्जुस्त लंठई कर गया। अब बयां से भी मुकर गया है , ये हुई न लंठो वाली बात......लेकिन भईये सरकार जी से येही बिनती है की अपनी लंठई से जनता को चुत्तिया मत बनाओ। बयानबाजी वाली लंठई छोडो और पाकिस्तान से राज्नायिनिक सम्बन्ध ख़त्म करो। रेल, हवाई और सड़क मार्ग बंद करो। व्यापर, कारोबार बंद करो। तब कही जाकर पाकिस्तान की लंठई कुछ कम की जा सकती है॥ फर्जी में युद्ध का माहौल बनाकर जो लंठई की जा रही है उससे लंठाधिराज तो खुश हो सकता है। लेकिन इस देश की आम जनता नही। जब तक लंठाधिराज से चिपके रहोगे तब तक बस लंठई होगी और कुछ नही.....

19 दिसंबर 2008

तोलो फिर बोलो

हाय रे मेरे देश की राजनीती... मुए नेताओं को कोई मुद्दा न मिला, पिछले कई दिनों से अंदर ही अंदर किल्बिलाये जा रहे थे। अचानक सांसद अंतुले की जबान ऐंठ गई... वह बोल गया की करकरे को मरने के पीछे साजिश हो सकती है। अबे बेवकूफ इतनी बड़ी साजिश हो गई, सारी दुनिया में दुन्दुभी मच गई, सोया था क्या अभी तक? अब क्या था जिसे देखो अंतुले के पीछे हाथ, पैर, सर सब कुछ धोकर पीछे पड़ गए। कुर्सी भी जाती रही बन्दे की..ये नेता महाराष्ट्र से जुडा हुआ है, इसलिए वहा भी इसका पुरजोर विरोध हुआ। अच्छा लगा की किसी सही बात पे सारे मौकापरस्त एक दिखे। लेकिन उनका क्या जो अभी-अभी समुंदर के खारे पानी में दुबके हुए थे... न जाने कौन सी बयार बही की बरसाती मेंढक की तरह सड़कों पर उतिरा गए। आप बिल्कुल सही समझ रहे है , बात हो रही है अपने आप को भगवन शिव की तथाकथित सेना कहने वाले उन गीदडों की जो मौत बनकर सहर की तरफ़ भागते है। अंतुले ने इनको भी मौका दे दिया तर्ताराने के लिए... अरे मेंढको होश में आओ ये बरसात का नही ठण्ड का महिना है , सड़कों पे दौडोगे तो खामखाह शर्दी लग जायेगी। शर्दी तो दूर की बात है हवा भी लग गई तो शरीर में ऐंठन हो जायेगी। वैसे भी अन्य नेताओं की तरह तुम्हारे शरीर में भी हड्डी तो होती नही है, कब, कहाँ, कैसे और क्यों घुस जाते हो और निकल जाते हो पता ही नहीं चलता। इसलिए भैय्ये लोगों की राय मनो और निकल लो पतली गली से.... क्यूंकि अब लोग जान चुके है की किस मेंढक के बोलने से बरसात होगी और किस के बोलने से आफत आयेगी।

17 दिसंबर 2008

जूता! कुत्ता किस्स ....किसने क्यों?

हिंदुस्तान में एक बहुत पुरानी कहावत है- लोग आड़ में तो राजा को भी गाली देते हैं। लेकिन ये कहावत सिर्फ़ हिंदुस्तान की है इराक की नहीं। बगदाद में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता व् राष्ट्रपति जॉर्ज बुश को एक पत्रकार ने जूता फेंक मारा। आड़ में नही पुरी दुनिया की मीडिया के सामने, सैकड़ों कैमरों की चमचमाती रोशनी के बीच, दुनिया की बेहतरीन सुरक्षा इंतजामों के बीच में जूता मारने का साहस किया है इराकी पत्रकार ने। ये कुछ इस तरह इतिहास में दर्ज हो गया जिसे जॉर्ज बुश कभी नही पढ़ना चाहेंगे। लेकिन जो होना था वो तो हो ही गया। शायद बुश को जाते-जाते इसी दिन का इंतजार था, या यूँ कहे की बगदाद में इस दिन को बुश का इंतजार था। अब दुनिया भर के इतिहासकार इस घटना को अपने-अपने तरीके से पेश करेंगे। कोई बुश के सम्मान वाला चस्मा पहनकर विश्लेषण करेगा और कोई पत्रकार के पॉइंट ऑफ़ व्यू से । लेकिन जो सत्य है वेह सत्य ही रहेगा। बुश की इराक विरोधी नीतियों का खुला विरोध, इसके आलावा और कुछ नहीं। हालाँकि इस पुरे घटनाक्रम को मीडिया अभी से घुमाने-फिरने लगी है। लेकिन जो कैमरे में कैद हो गया वो हो गया......घटना के बाद बुश ने मुस्कुराते हुए कहा- पुरे प्रकरण में सिर्फ़ एक ही तथ्य था और वो था की जूता १० नम्बर का था। लेकिन बयां देते समय बुश के चेहरे की झुर्रियां उनके द्वारा बोले गए शब्दों का साथ नही दे रही थी। मन के गहरे किसी कोने में जो पीडा हो रही थी उसे कोई भी कैमरा कैद नही कर पाया। अचानक बुश तथ्यों की बात करने लगे थे..शायद जूता फेंकने वाले पत्रकार का भी येही मकसद था की बुश को तथ्यों की अहमियत समझाई जाए। क्योंकि ये बुश ही तो हैं जिन्होंने बिना सही तथ्यों के ही इराक में मानव विनाशक हथियार होने की बात कही थी और उसके बाद जो हुआ वो भी एक इतिहास बन चुका है। लेकिन ये बात मैं जोर देकर कहना चाहूँगा की इराक में जूतों का बड़ा महत्व होता है। सद्दाम हुसैन को फँसी मिलने के बाद भी हुसैन के बुतों पर इराकियों ने खूब जूते बरसाए थे। अब ये ही जूता बुश पर भी बरसाए गए है। मतलब दोनों ग़लत है? दोनों की नीतियाँ ग़लत थी! हुसैन पर जूते खुशी में बरसाए गए थे। क्योंकि वह जनता पर अत्याचार करता था। बुश पर जूते गुस्से में और दुःख के साथ बरसाए हैं, क्योंकि ये जबरजस्ती करता था॥ पत्रकार की भाषा थी- तो ये है कुत्ते को जुटे का किस्स

आओ चाँद मोहम्मद इस फिजा में

मेरे भडासी दोस्त ने चाँद मोहम्मद के प्यार को जिस नजरिये से पेश कर दिया हो सकता है की वो ठीक हो लेकिन..मैं सिर्फ़ इतना कहना चाहूँगा के प्यार न देखे जात और पात। हो सकता है की ये सिर्फ़ मीडिया हाइप के लिए किया गया हो, या ये भी हो सकता है की इसके पीछे भी कोई राजनितिक एजेंडा हो, और जनाब होने को तो कुछ भी हो सकता है। कही भी, किसी से भी और कभी भी प्यार हो सकता है। जब हो गया है तो छुपेगा कैसे। इसलिए सबके सामने है। फिर मैं इनको धन्यवाद देना चाहूँगा की इन्होने डंके की चोट पर दुनिया के सामने कबूल किया की, हाँ हमें प्यार है और हम इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं, धर्म परिवर्तन भी॥ दिल्ली में हुई इनकी प्रेस कांफ्रेंस में मै भी मौजूद था। इनको देखने से कही से भी नही लग रहा था की ये कुछ छुपाने की कोशिश कर रहे थे। भाई , चाँद मोहम्मद उन चंद दगाबाज नेताओं से बहुत अच्छे है , जो रात के अंधेरे में नंगे होकर न जाने कितनो को नंगा करते है। चूँकि ये अंधेरे में होता है इसीलिए वह-वह.....अमरमणि त्रिपाठी की प्रेम कहानी ज्यादे दिन पुराणी नही है जिसमे इस नेता ने लड़की का रस चूसने के बाद उसे गोली भी मरवा दी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह तो कुसुम रोय के चक्कर में अपनी राजनीती ही दाव पर लगा दी। अभी ताज़ा घटना है की कद्दावर नेता नारायण दत्त तिवारी के कथित बेटे ने अपना हक़ माँगा है..ये तो कुछ ऐसे उदाहरण है जिनका जिक्र गाहे-बगाहे होता रहता है..इसके अलावा कई ऐसे नेता हैं जो दुहरी या तिहरी जिंदगी जी रहे हैं, उनका क्या? ये तो अच्छी बात है की स्वार्थ में ही सही लेकिन इन्होने स्वीकार तो किया..और एक बात कुर्सी भी कुर्बान हुई है इनकी। पत्रकार भी अब सवाल कम जवाब ज्यादे देते हैं। एक मोहतरमा ने पूछा क्या आपको कुरान की वो आयत आती है? इस पर फिजा ने उत्तर दिया की क्या आपको हनुमान चालीसा याद है? पत्रकार का मुह देखने लायक था। खुस होइए की आतंक के काले बादलों से प्यार के एक फुहार निकली ..जिसने जाने-अनजाने न जाने कितने लोगों को प्यार की ठंडक से भिगोया। तो स्वागत है चाँद मोहम्मद और फिजा की प्यारी सी दास्ताँ में ..पढिये और मस्त रहिये, दुनिया को रखिये ठेंगे पर...क्योंकि जब आपके जज्बात जागेंगे तो दुनिया काम नही आयेगी और कोई काम आएगा तो सिर्फ़ व सिर्फ़ फिज़ा ............................

11 दिसंबर 2008

२० करोड़ भूखों का मानवाधिकार

मानवाधिकार दिवस आया और चला गया , बिना किसी तुम- ताडाम के। संयुक्त राष्ट्र संघ से लेकर तमाम स्वयमसेवी सेवी संस्थाएं गाहे-बगाहे मानवाधिकारों को लेकर हो-हल्ला मचाती रहती हैं। अरबों रुपये का बजट हर साल वे लोग निगल जाते हैं जिन्हें मानव के अधिकारों की रक्षा के लिए नियुक्त किया जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय नाजियों के क्रूर व्यव्हार से सैनिकों के मानव हितों की रक्षा हेतु रेडक्रॉस सोसाइटी और संयुक्त राष्ट्र संघ ने व्यापक पहल कर मानव अधिकारों की रक्षा के लिए समिति बनाई । जिसका काम था दुसरे देशों के युद्धबंदियों पर हो रहे क्रूर अत्याचार को रोका जा सके। लेकिन आज हालत बदल चुके हैं शायद आज नाजियों से भी ज्यादा क्रूर हो गया है हमारा समाज। आज की समस्याएं विकराल और मानवता को निगल जाने वाली है। चाहे वो आतंकवादी हमले हो, नक्सली हमले हो, छेत्रवाद और भाषावाद का जहर हो, देश के अलग - अलग प्रान्तों की आतंरिक समस्याएं हो सब जगह मानव हितों को तक पर रख कर अपने उद्देश्य की पूर्ति की जा रही है। मानव के मुलभुत अधिकारों का व्योरा व्यापक है इसे एक लेख में समेटना सम्भव नही है , लेकिन मोटी-मोटा इतना जरुर कहना चाहूँगा की - इस संसार में पैदा हुए हर व्यक्ति का चाहे वो किसी भी राष्ट्र, धर्म या संप्रदाय को मानाने वाला हो , सबको यहाँ रहने और स्वतंत्रतापूर्वक विचरण करने का अधिकार है। साथ ही अपनी मन-मर्यादा और इज्जत के साथ दो जून की रोटी खाना भी हर मानव के मूल अधिकार में आता है। लेकिन क्या ये सरे अधिकार मानव को मिल रहे हैं? या ये सब सिर्फ़ दिखावटी प्रोपेगंडा है जिससे फंड जुटाया जाता है। खैर मैं लम्बी बहस में नही खीचना चाहता। मेरा सीधा सा सवाल है की भारत के २० करोड़ भूखे लोगों के मूल अधिकारों का क्या? अभी हाल ही में संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार इस समय पुरे विश्व में १ अरब लोग भूखे है। भीषण महगाई और खाद्य कालाबाजारी के चलते एक साल ४ करोड़ भूखों की संख्या में इजाफा हुआ है। पुरी दुनिया के दो-तिहाई भूखे एशिया महाद्वीप में रहते हैं। हमारे देश भारत में भूखों की कुल संख्या २० करोड़ पर कर चुकी है। देश में हर चार में से एक व्यक्ति रोज़ भूखा सोने के लिए मजबूर है। ये करोड़ों लोग ऐसे हैं जिन्हें दो जून की रोटी भी मयस्सर नही होती। हम किस मानवाधिकार की लडाई लड़ रहे है। नेताओं के कुछ कह दिया उस मानवाधिकार की लडाई या महिलाओ के पर हो रहे झूठे अत्याचार पर मानवाधिकार की लडाई? हत्यारों और आतंकवादियों की जिंदगी बचाने वाली मानवाधिकार की लडाई? आखिरकार ये स्पस्ट होना चाहिए की भूख से बिलबिलाती जनता के लिए, फटे-पुराने चिथडों से अपने तन को ढंकने की असंभव कोशिश कर रही महिला के लिए और दूध क्या पानी की एक-एक बूंद के लिए तड़पते दुधमुहे बच्चों के लिए मानवधिकारों की लडाई कौन लडेगा ? क्या हवाई जहाज से घूम रहे मानवाधिकारों के सर्क्षकों के एजेंडे में ये सब नही है। शायद दुनिया भर में भूख की मौत से बेखर शासन सत्ता तक हमारी अपील पहुँच जाती। लेकिन पता है मामला सिफर ही निकलेगा क्यूंकि पिज्जा गटकने और सूप पिने वालों को सुखी रोटी की कीमत कैसे मालूम . .........