13 फ़रवरी 2009

पंधेर को मिली फंसी, अंधेर गर्दी में और भी हैं......

नॉएडा के बहुचर्चित निठारी कांड में आज फैसले का दिन था। कोर्ट ने पापी पंधेर और खून की होली खेलने वाले सुरेंदर कोली को फांसी की सजा सुनाई है। फैसला सुनते ही वहां मौजूद सैकड़ों लोगों के चेहरों पर खुसी की लकीरें स्पस्ट दिखलाई दे रही थी। इसके आलावा भी देश के करोड़ों लोग इस फैसले से खुश हैं। जज ने इसे रेयरेस्ट में रेयरेस्ट केस करार दिया है। यह एक ऐतिहासिक फैसला माना जा रहा है। आपको बताता चलूँ की इस केस में भी बहुत सरे पेंच लगाये गए थे, ख़ुद सी बी आई ने एक बार पंधेर को क्लीन चिट दे दी थी। लेकिन कोर्ट के सख्त रवैये से परेशां होकर सी बी आई ने पंधेर को दोषी माना। एक बात और साफ होती है की सी बी आई किस हद तक गिर कर मामले में अपनी भूमिका निभाता है ये किसी से छुपा नही रह गया है। भ्रस्त व्यस्था के संचालक मानवता ही हद से इतना गिर सकते हैं अपने कभी सोचा नही होगा। इसी केस में गाजिअबाद के एक वकील ने पीडितों की तरफ़ से निःशुल्क मुकदमा लड़ा। अन्यथा आज कोई और ही इतिहास लिखा गया होता..लेकिन मैं बार-बार यही कहना चाहता हूँ की प्रकृति अपना संतुलन ख़ुद बनती है बिना किसी के सहयोग से। इसलिए इस वकील ने मानवता और प्रकृति का साथ दिया नतीजा आपके सामने है। पंधेर के पापी मकान के नाले से ४० पैकेट ऐसे मिले थे जिनमें मानव अंग पाए गए थे। अब आप ख़ुद सोच सकते हैं की इन दोनों ने कितने मासूमों के साथ कुकृत्य कर इनकी हत्या की , यही नही हत्या के बाद शवों को टुकडों में काटकर नाले में फेंक देते थे। शायद ऐसा कभी नही हुआ होगा या हुआ भी होगा तो सामने नही आया। ये भी हो सकता की रसूखदार मानसिक हिजडे आज भी ऐसे कुकृत्यों को अंजाम दे रहे हो और हमें पता नही। लेकिन कोर्ट के इस फैसले ने थोडी उम्मीद जरुर जगा दी है। ये तो मासूम गरीब और बेसहारा तथा लाचार लोगों को अपना शिकार अंधेरे में बनते थे। लेकिन उनका क्या जो दिन के उजाले में मानवता तो तार-तार और इंसानियत को पंगु बना रहे हैं? फैसला हम सबको करना है की भ्रस्तों, बेईमानों, चोरों, गद्दारों को पहचाना जाए और बिच बाज़ार में उनका मुखौटा उतरकर लोगों को बताया जाए की देखो येही है वो गलीच आदमी जो मनुष्य को मनुष्य नही समझाता। समाज में जागरूकता उतनी ही जरुरी है जीतनी हमें जीने के लिए सांसों की जरुरत होती है। मालिक करे की इस फैसले से जन जागरूकता पैदा हो और लोग ऐसे लोगों के खिलाफ खुलकर सामने आयें ताकि फिर कोई पंधेर पाप करने से पहले सौ बार सोचे। यही इस ऐतिहासिक फैसले का फीडबैक होगा, अन्यथा ये सिर्फ़ एक फैसला बनकर कानून की किताबों में पड़ा रहेगा........

12 फ़रवरी 2009

पिंक रंग में रंगे पिंकी पिंकू

सुबह का अख़बार पढ़ते ही मुझे गाने का ऐसा खुमार चढा की मै गाते ही जा रहा हूँ- मुझे रंग दे मुझे रंग दे हाँ अपने ब्लॉग पर रंग दे। और रंग कोई ऐसा वैसा नही बल्कि खलिश पिंक रंग में रंग दे। जनाब मैंने तो अभी तक यही सुना था की हरे रंग से रंगों , लाल रंग से रंगों और यदि कुछ न मिले तो काले रंग से रंग दो। पर आज मन हुआ जा रहा है की कोई मुझे पिंक रंग से रंग दे , इसी की डिमांड ज्यादे है या यूँ कहिये की भिसद मांग है जनाब। अख़बार के समाचार में , चैनल के व्यापर में और इन्तेरनातिया अवतार में हर जगह बस पिंक पिंक हो रहा है। कोई किसी को पिंक चड्डी तो कोई पिंक साडी और भिया हद तो तब हो गई जब पिंक कंडोम भी गिफ्ट किया जाने लगा। चाहे जो भी हो मुझे तो इन पिंकी और पिंकू की दास्ताँ पर थोडी हँसी आ रही है। पब में बालाओं पर जबसे अत्याचार हुआ तो मुह्फत लोगों ने अपना मुह फाडा। किसी ने बालाओं को तो किसी ने सेनाओं को झाडा । लेकिन पिक्चर अभी बाकि है मेरे दोस्त......क्योंकि असली कूड़ा तो वालेंटिन दे के दिन होना है, देखिये कही ऐसा न हो जाए की ये पिंक रंग वाले पिंकू और पिंकी आपके दरवाजे की घंटी बजा डालें और अपने समर्थन की गंगा में गोता लगाने की गुहार कर डालें। तो सरजी रहिये सावधान आपकी आजादी में पड़ सकता है व्यवधान! इसका समाधान आपको ही करना है। कुछ लोग कहते हैं की अंग्रेज चले गए लेकिन अपनी अंग्रेजियत यही छोड़ गए, मैं पूछता हूँ क्यों न छोड़ जायें ... हम भी तो कहीं जाते हैं पिकनिक-विक्निक पर तो सारा कूड़ा वही छोड़ आते हैं। भला हो उन सफाई कर्मचारियों का जो बिना किसी लानत-मलानत के सारा कचाडा साफ कर जाते हैं, वो भी बिना हमें कोसे। अब देखिये न हमारी संस्कृति कहाँ से कहाँ पहुँच गई... एक वो जमाना जब साधारण से कंडोम को खरीदने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ती थी। अरे भाई कांफिडेंस नही था, बोलने में हिचक होती थी बस। पर आज देखिये लड़कियां चड्डी गिफ्ट कर रही है वह भी पिंक रंग की जो लड़कों का पसंदीदा रंग हो सकता है! अब लड़के भी कहाँ चुप बैठते कंडोम देने की बाकायदा मुहीम चला राखी है। भला हो ऐसी महान सोच रखने वाले बालक-बालिकाओं का, क्यूंकि जो भी हो कम से कम ये हिंसा तो नही है। कुल मिलकर इस पिंक ने कितनों को संस्कृति के समुन्दर में सींक कर दिया है।

07 फ़रवरी 2009

किरकिट किरकिट

पीटरसन बिक गेऐ
फ्लिंतोफ़ बिक गए
बिक गए भैय्या टेट
रवि बोपारा, थिलन तुषार
बिक कर हो गए सेट
बंगलादेशी मशरफे बिक गए
इंडिया देखेगी भूखे पेट
की बोलो सारारारा रा रा .......
प्रीती ख़रीदे , शिल्पा ख़रीदे
ख़रीदे टीना अम्बानी
मिनरल वाटर सब गटकेंगे
जनता मांगे है पानी
की बोलो सराररारा............
किरकिट किरकिट फिर से होगा
लटके झटके में बाला
बैट बोल ले दौडो मंगू
घर को लगा के ताला
की बोलो सराररारा ............

03 फ़रवरी 2009

दोस्ती मेरी नज़र में ......

शब्दों में बाधा नही जा सकता है.इसे भगवान की देन व् तोहफा समझना चाहिए.

21 जनवरी 2009

मंदी की मुस्कान

ना ना ना ना...मंदी और मुस्कराहट का कोई जोड़ नही है। अब आप ही बताइए की मंदी की मार से बेहाल भला किस मुह से मुस्कुराएगा, अरे भैय्या वो तो रोयेगा। लेकिन एक बात जान लीजिये कोई ना कोई तो है जो इस भीषद मंदी में भी मुस्कुराये बिना नही रह सकता। अब आप सोच रहे होंगे की मंदी में मुस्कुराने वाला भला कौन? तो इसका सीधा सा उत्तर है की वह मंदी ही है जो इस अंधी दुनिया की करतूतों पर चुपचाप मुस्कुरा रहा है और जो कुछ माल मिल रहा है उसे दबा रहा है। अभी कल की ही बात है अमेरिकी प्रेजिडेंट का सपथ ग्रहण हो रहा था, निवर्तमान प्रेजिडेंट के साथ वर्त्तमान प्रेजिडेंट के चेहरे पर मंदी हौले-हौले अपना असर दिखा रही थी। उधर दूसरी तरफ़ ये अंधी दुनिया दंत निकल हसी से मंदी को मात देने की कोशिश कर रही थी। बराक ओबामा जी ने कहा की मंदी से निबटाना एक चुनौती है और हम इससे जल्दी ही निजात पा लेंगे। लेकिन मंदी भी कहाँ पीछे रहने वाली थी उसने भी दो तुक जबाब दे दिया की अगले चार साल तक मैं ओबामा जैसे इतिहास पुरूष के साथ कंधे से कन्धा मिलकर चलूंगी, आख़िर मुझे भी तो बदलाव का क्रेडिट मिलना चाहिए की नही। मंदी ने अपना बयां जारी रक्खा, उसने कहा की- मैं न होती तो विध्वंस हो चुका होता, भारत और पाकिस्तान के बिच ज़ंग छिड़ चुकी । किसी ने पूछ लिया वो कैसे? मंदी ने कहा- bhaisaheb मंदी का असर है। लाखों लोगों के बिच मंदी ने ऐलान कर दिया है की वो किसी को नही छोड़ने वाली

13 जनवरी 2009

मंदी ने डॉन को पकड़ा

डॉन का इंतजार तो ग्यारह मुल्कों की पुलिस कर रही है लेकिन डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नही, नामुमकिन भी है? फिल्मों में बोला जाने वाला यह डिअलोग न जाने कितने छुटभय्ये गुंडों का जुमला बन गया। लेकिन अब इनको फिर से सोचना पड़ जाएगा क्यूंकि डॉन पकड़ा गया है, अरे-अरे चौंकिए बिल्कुल नही डॉन को पकड़ने वाला कोई पुलिस नही और न ही सुरक्षा एजेंसियों के नुमएंदे, डॉन को पकड़ा है मंदी ने , जी हाँ जैसा की पुरी दुनिया में मंदी अपने पैर पसर चुकी है और लगभग सभी विकसित व् विकाशशील देशों को अपनी चपेट में ले रखा है। तो भला डॉन उसकी नज़र से कैसे बच पता, मुंबई पुलिस के मुताबिक डॉन कई निवेशों से अपना हाँथ खीच लिया है। वैसे मंदी ने अपना खेल दिखाना सुरु कर दिया है , देखिये सहारों में शहर राजधानी दिल्ली का हाल , जिंदगी भर की जमापूंजी जुटाकर फ्लेट लिया था अब उसपर भी घोटाला हो गया जाँच चल रही है? मगर उनका क्या जिनकी सपना टूट गया और जिनका भरोषा टूट गया। समाज के भ्रस्त लोग और सरकारी घुसखोर अधिकारीयों की मिलीभगत से हर सरकारी योजनाओं का माल गड़प कर लिया जाता है। हर बार जाँच बैठती है लेकिन मामला वही ढक के तीन पात ही रहता है। सरकारी योजनाओं पर गिद्ध दृष्टि गडाये इन भ्रस्ताचारियों पर कोई कारवाही नही होती है। देखिये मंदी किस किस को मारती है । सत्यम को मार तो उसके साथ लाखों निवेशक बेमौत मारे गए हैं जाँच चल रही है , अपराधी जेल में भी हलवा-पुरी उडा रहे हैं , साहेब के लिए मुर्गमुसल्लम का भी इंतजाम जरुर होगा , लेकिन उनका क्या जिनकी रोटी पानी पर भी लाले पड़ गए , क्या सरकार उनके लिए कुछ कर सकेगी? हो सकता है मंदी ने बहुतों को रुलाया हो लेकिन भय्या अपनी तो मौज है , न उधो से लेना और न माधो को देना । पहले भी फटेहाल थे और अब भी कंगाल हैं , लेकिन मंदी ने हम जैसों के लिए आनंद के दरवाजे खोल दिए हैं , मंदी की मार खाए लोगों का मुरझाया चेहरा और घटती कीमतें कलेजे को ठंडक दे जाती है। मंदी महाराज से उम्मीद है की और घोटालों की पोल खुले ताकि स्वानों को धुल पिलाने वालों को भी पानी की कीमत का पता चलता रहे........

31 दिसंबर 2008

स्वागतम नववर्ष का

स्वागतम नूतन साल तुम्हारा है,
झंकृत हृदय हमारा है। स्वागतम........
बीते पल जब तुम आए थे
ऐसा ही स्वागत पाए थे
होंठों से मुस्काए थे और
नज़रों से इतराए थे
तुम्हारा आगम कितना प्यारा है। स्वागतम....
ऐसे ही तुम आओ
अधरों पर हँसी खिलाओ
मन का गीत कोई गुनगुनाओ
नूतन सपना कोई सजाओ
ऐसा न्यारा ख्वाब तुम्हारा है। स्वागतम.....
मन की पीडा को हम भूलें
निर्झर लहरों में ही झूलें
उठ के असमान को छूलें
मरहम बन जायें सब शुलें
कैसा जीवन नृत्य तुम्हारा है॥
स्वागतम नूतन साल तुम्हारा है,
कैसा झंकृत ह्रदय हमारा है।
तुम्हारा आगम कितना प्यारा है,
ऐसा न्यारा ख्वाब तुम्हारा है।

मैं मुर्दा बोल रहा हूँ......

मेरा नाम केशव है। अरे-अरे आप घबराइये मत, मैं मर चुका हूँ। सुना है हमारे देश में मुर्दों की बहुत सुनी जाती है , इसलिए यमराज जी से थोडी सी मोहलत मांग के आपसे मुखातिब हूँ। हाँ मेरा नाम केशव था, मैं उत्तरप्रदेश और बिहार के बॉर्डर बनारस का रहने वाला था। कुछ सालों से रोजी-रोटी के लिए बॉम्बे के वरली इलाके में मेरी खोली थी। जब राज ठाकरे के गुंडों ने भैय्याओं की पिटाई, चटाई समझकर कर रहे थे तो घर से बार-बार फोन आने लगा की नौकरी छोड़ कर चले आओ। गुंडों का अत्याचार बढ़ता ही जा रहा था, घर पर बाबूजी बीमार रहने लगे, मुझे लगा की घर चले जाना चाहिए। लेकिन आप ये मत सोचिये की मैं डर गया था। बस बाबूजी की चिंता सताए जा रही थी, इसलिए विगत २६ नवम्बर को मैं घर के लिए ट्रेन पकड़ने वीटी अरे वोही सीएसटी स्टेशन पर पहुँच गया। रात के करीब ११ बजे मेरी ट्रेन थी। मैंने सोचा की चलो कुछ खा-पि लिया जाए। मैं जैसे ही आगे बढ़ा तो देखा की एक गुंडा हांथों में बन्दूक लिए अंधाधुंध गोलियां बरसता मेरी तरफ़ चला आ रहा था। अचानक मैंने सोचा ये कौन है ? फिर मैं कुछ न सोच पाया , होश आया तो ख़ुद दो मृत हालत में मुन्सिपर्टी की बस में ठुसा हुआ पाया। पचासों लोग मरे जा चुके थे। यमराज आए और हमारी आत्माओं को इकठ्ठा करके चलने लगे। तभी एक आदमी बोला अभी रुकिए मीडिया वाले आते होंगे, कुछ फोटो, फुटेज हो जाए तो चलिए। यमराज मुस्कुराये और बोले बेटा यहाँ कोई मीडिया वाला नही आएगा, क्यौकी तुमसे ज्यादा जरूरतमंद लोग मरे हैं, मीडिया ताज होटल, ओबरी होटल और नरीमन हाउस को कवर कर रही है । तुम जैसे फालतू लोगों के लिए उनके पास टाइम नही है और मेरे पास भी! इसलिए चुपचाप मेरे साथ चलो मैं तुम्हे भरोषा दिलाता हूँ ऊपर तुम्हे पुरा कवरेज मिलेगा, कोई पर्सिअलिटी नही होगी। मै केशव अपनी सब इच्छाओ को भुला चुका हूँ। अब मुझे कोई नही मार सकता क्यूंकि मैं तो ख़ुद मर गया हूँ। एकदिन परेड में यमराज जी ने कहा की देखो दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें जीने का कोई अधिकार नही है लेकिन उन्हें मरना गैरकानूनी होगा इसलिए वे जिन्दा हैं। यमराज जी बता रहे थे की मुझे मरने वाला जिन्दा है ? मैं चौक गया! फिर उन्होंने कहा की येही जिन्दा राक्षश अब तुम्हारे देश की सरकार का देवता है। येही अब तुम्हारे सरकार को चुनावों में जित दिलाने की कोशिश करेगा। मैंने पूछा वो कैसे ? यमराज जी ने कहा -देखा नही तुमने सब कुछ साफ होने के बाद भी सरकार सिर्फ़ आने वाले चुनावों के बारे में सोच रही है। देखो कैसे कैसे प्रायोजित बयां दिए जा रहे हैं। सब वोट बैंक की राजनीति है बेटा तुम्हारी समझ में नही आएगा। फिर मैंने आखिरी सवाल किया। यमराज जी ये बताइए की हमें मरने वाला कौन था? यमराज जी बोले देखो तुम्हे मरने वाला कोई आदमी नही है और न ही कोई मशीन! तुम्हे मरने वाला एक विचार है , जो की दुसरे देशों से आया है और तुम्हे तो मालूम ही होगा की तुमसब कितने नकलची हो, हर विदेशी चीज की ऐसी नक़ल करते होई जैसे तुम्हारी होई। सबसे बड़ी बात ये है की तुम्हारी सरकार इस विचार को तबतक नही मरने देगी जब तक तुम जैसे लोग जिन्दा रहेंगे। लेकिन यमराज जी मारने का ठेका तो बस आपके पास है? यमराज- बेटा जमाना बदल गया है , यहाँ भी अब साझा सरकार है, कुछ को मैं नियम से मारता हूँ और कुछ फिदयेनो को सहयोगी तैयार करके मारते हैं। देखो मरना तो सबको है! कुछ नियम से , कुछ कायदे से और कुछ वायदे से! लेकिन तुम चिंता मत करो तुम्हारे पिताजी भी कल आ जायेंगे एक बार मिलकर मर जाना। कम से कम मरने के बाद तुम्हे तुम्हारे पिता से मिलवा रहा हूँ , तुम्हारी सरकार तो ऐसा भी नही करती। वो तो मरने के बाद भी गाली देती है, कम से कम मैं तो ऐसा

24 दिसंबर 2008

जीवन तरंगो में उलझा सा

जीवन तरंगों में उलझा सा मै
नई सुबह की तलाश करता
रात को भी और दिन को भी।
आज भोर में ही नींद
गायब हो गई आँखों से
कमरे का सन्नाटा मुझे
अब भी सोने के लिए कहता
अंधेरों से बातें करता मै
न जाने कब सो गया
सुबह आई और चली गई
फिर नई सुबह की तलाश में
दिन के उजाले से लड़ता
बढ़ता रहा अनजान राहों पर
धुन्धुलका छाने लगा था
आसमान में, पंछी डेरे में
लौटने लगे थे और मैं
नई सुबह की तलाश में
रास्ता भटक गया हूँ
अँधेरा घिर आया है चाहुओअर
शोर है सिपाया बिल्कुल नही
शायद नई सुबह आने को है
जीवन तरंगों में उलझा सा
आज भी नई सुबह
की तलाश करता हूँ.......

23 दिसंबर 2008

लंठ लंठई और लंठाधिराज

पुरानी कहावत है दोस्तों - लंठ न छोडे लंठई , कोटिक मिले अलंठ । इसका सीधा सा तात्पर्य है की लंठ अपनी लंठई कभी नही छोड़ता, भले ही उसे सही लोग मिले। ये फार्मूला इस समय भारत , पाकिस्तान और अमेरिका पर लागु किया जाए तो नज़ारा कुछ इस तरह का बनता है। सबसे बड़ा लानत कौन ? हमारी सरकार। लंठई कौन कर रहा है? पाकिस्तान सरकार । सबसे बड़ा लंठाधिराज कौन ? अरे वही जूते खाने वाला अमेरिका। अब आप ही देखिये कुछ पाकिस्तानी सरफिरों की बाबत मुंबई में आतंकियों ने खून बहाया। एक जिन्दा एविडेंस भी हमारे पास है जो बार-बार जोरदार तरीके से अपने पाकिस्तानी होने का सबूत दे रहा है। हमारी सरकार इतनी लंठ हो गई है की सरे सुबूत लेकर पाकिस्तान की बजाये वॉशिंगटन जा रही है। पाकिस्तान सरकार तो नाडा खोलकर लंठई करने पर उतारू है और हो भी क्यों न उसे पता है की लंठों से कैसे निबटा जाता है। क्योंकि वह ख़ुद सबसे बड़ी लंठई करता रहा है। अब देखिये लंठाधिराज क्या कर रहे हैं ? जैसे ही इनको पता चला की एक लंठ ने घोर लंठई कर डाली तो तुंरत इसने लंठ्रानी राइस को लंठ नगरी का दौरा करने भेज दिया। गुमगिन माहौल में भी लंठ्रानी का अभूत पूर्व स्वागत किया गया। लंठारानी काली बिल्ली म्याऊ- म्याऊ करके वापस चली गई। बोल गई की बहुत हो गई लंठई अब सुधर जाओ। लेकिन साहेब लंठ जो ठहरा वह कब सुधारने लगा ! लगा लंठई पर लंठई करने अभी भी लंठई अनवरत जरी है... हमारी लंठ सरकार लंठ तो थी ही अब लगता है की लकवा भी मार गया है। इसीलिए तो बयां पे बयां दिए जा रहे है। पाकिस्तान की लंठई तो जग जाहिर है, लेकिन हमारी लंठई अभी शुरू हुई है , देखिये अंतुले को जबर्जुस्त लंठई कर गया। अब बयां से भी मुकर गया है , ये हुई न लंठो वाली बात......लेकिन भईये सरकार जी से येही बिनती है की अपनी लंठई से जनता को चुत्तिया मत बनाओ। बयानबाजी वाली लंठई छोडो और पाकिस्तान से राज्नायिनिक सम्बन्ध ख़त्म करो। रेल, हवाई और सड़क मार्ग बंद करो। व्यापर, कारोबार बंद करो। तब कही जाकर पाकिस्तान की लंठई कुछ कम की जा सकती है॥ फर्जी में युद्ध का माहौल बनाकर जो लंठई की जा रही है उससे लंठाधिराज तो खुश हो सकता है। लेकिन इस देश की आम जनता नही। जब तक लंठाधिराज से चिपके रहोगे तब तक बस लंठई होगी और कुछ नही.....

19 दिसंबर 2008

तोलो फिर बोलो

हाय रे मेरे देश की राजनीती... मुए नेताओं को कोई मुद्दा न मिला, पिछले कई दिनों से अंदर ही अंदर किल्बिलाये जा रहे थे। अचानक सांसद अंतुले की जबान ऐंठ गई... वह बोल गया की करकरे को मरने के पीछे साजिश हो सकती है। अबे बेवकूफ इतनी बड़ी साजिश हो गई, सारी दुनिया में दुन्दुभी मच गई, सोया था क्या अभी तक? अब क्या था जिसे देखो अंतुले के पीछे हाथ, पैर, सर सब कुछ धोकर पीछे पड़ गए। कुर्सी भी जाती रही बन्दे की..ये नेता महाराष्ट्र से जुडा हुआ है, इसलिए वहा भी इसका पुरजोर विरोध हुआ। अच्छा लगा की किसी सही बात पे सारे मौकापरस्त एक दिखे। लेकिन उनका क्या जो अभी-अभी समुंदर के खारे पानी में दुबके हुए थे... न जाने कौन सी बयार बही की बरसाती मेंढक की तरह सड़कों पर उतिरा गए। आप बिल्कुल सही समझ रहे है , बात हो रही है अपने आप को भगवन शिव की तथाकथित सेना कहने वाले उन गीदडों की जो मौत बनकर सहर की तरफ़ भागते है। अंतुले ने इनको भी मौका दे दिया तर्ताराने के लिए... अरे मेंढको होश में आओ ये बरसात का नही ठण्ड का महिना है , सड़कों पे दौडोगे तो खामखाह शर्दी लग जायेगी। शर्दी तो दूर की बात है हवा भी लग गई तो शरीर में ऐंठन हो जायेगी। वैसे भी अन्य नेताओं की तरह तुम्हारे शरीर में भी हड्डी तो होती नही है, कब, कहाँ, कैसे और क्यों घुस जाते हो और निकल जाते हो पता ही नहीं चलता। इसलिए भैय्ये लोगों की राय मनो और निकल लो पतली गली से.... क्यूंकि अब लोग जान चुके है की किस मेंढक के बोलने से बरसात होगी और किस के बोलने से आफत आयेगी।

17 दिसंबर 2008

जूता! कुत्ता किस्स ....किसने क्यों?

हिंदुस्तान में एक बहुत पुरानी कहावत है- लोग आड़ में तो राजा को भी गाली देते हैं। लेकिन ये कहावत सिर्फ़ हिंदुस्तान की है इराक की नहीं। बगदाद में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता व् राष्ट्रपति जॉर्ज बुश को एक पत्रकार ने जूता फेंक मारा। आड़ में नही पुरी दुनिया की मीडिया के सामने, सैकड़ों कैमरों की चमचमाती रोशनी के बीच, दुनिया की बेहतरीन सुरक्षा इंतजामों के बीच में जूता मारने का साहस किया है इराकी पत्रकार ने। ये कुछ इस तरह इतिहास में दर्ज हो गया जिसे जॉर्ज बुश कभी नही पढ़ना चाहेंगे। लेकिन जो होना था वो तो हो ही गया। शायद बुश को जाते-जाते इसी दिन का इंतजार था, या यूँ कहे की बगदाद में इस दिन को बुश का इंतजार था। अब दुनिया भर के इतिहासकार इस घटना को अपने-अपने तरीके से पेश करेंगे। कोई बुश के सम्मान वाला चस्मा पहनकर विश्लेषण करेगा और कोई पत्रकार के पॉइंट ऑफ़ व्यू से । लेकिन जो सत्य है वेह सत्य ही रहेगा। बुश की इराक विरोधी नीतियों का खुला विरोध, इसके आलावा और कुछ नहीं। हालाँकि इस पुरे घटनाक्रम को मीडिया अभी से घुमाने-फिरने लगी है। लेकिन जो कैमरे में कैद हो गया वो हो गया......घटना के बाद बुश ने मुस्कुराते हुए कहा- पुरे प्रकरण में सिर्फ़ एक ही तथ्य था और वो था की जूता १० नम्बर का था। लेकिन बयां देते समय बुश के चेहरे की झुर्रियां उनके द्वारा बोले गए शब्दों का साथ नही दे रही थी। मन के गहरे किसी कोने में जो पीडा हो रही थी उसे कोई भी कैमरा कैद नही कर पाया। अचानक बुश तथ्यों की बात करने लगे थे..शायद जूता फेंकने वाले पत्रकार का भी येही मकसद था की बुश को तथ्यों की अहमियत समझाई जाए। क्योंकि ये बुश ही तो हैं जिन्होंने बिना सही तथ्यों के ही इराक में मानव विनाशक हथियार होने की बात कही थी और उसके बाद जो हुआ वो भी एक इतिहास बन चुका है। लेकिन ये बात मैं जोर देकर कहना चाहूँगा की इराक में जूतों का बड़ा महत्व होता है। सद्दाम हुसैन को फँसी मिलने के बाद भी हुसैन के बुतों पर इराकियों ने खूब जूते बरसाए थे। अब ये ही जूता बुश पर भी बरसाए गए है। मतलब दोनों ग़लत है? दोनों की नीतियाँ ग़लत थी! हुसैन पर जूते खुशी में बरसाए गए थे। क्योंकि वह जनता पर अत्याचार करता था। बुश पर जूते गुस्से में और दुःख के साथ बरसाए हैं, क्योंकि ये जबरजस्ती करता था॥ पत्रकार की भाषा थी- तो ये है कुत्ते को जुटे का किस्स

आओ चाँद मोहम्मद इस फिजा में

मेरे भडासी दोस्त ने चाँद मोहम्मद के प्यार को जिस नजरिये से पेश कर दिया हो सकता है की वो ठीक हो लेकिन..मैं सिर्फ़ इतना कहना चाहूँगा के प्यार न देखे जात और पात। हो सकता है की ये सिर्फ़ मीडिया हाइप के लिए किया गया हो, या ये भी हो सकता है की इसके पीछे भी कोई राजनितिक एजेंडा हो, और जनाब होने को तो कुछ भी हो सकता है। कही भी, किसी से भी और कभी भी प्यार हो सकता है। जब हो गया है तो छुपेगा कैसे। इसलिए सबके सामने है। फिर मैं इनको धन्यवाद देना चाहूँगा की इन्होने डंके की चोट पर दुनिया के सामने कबूल किया की, हाँ हमें प्यार है और हम इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं, धर्म परिवर्तन भी॥ दिल्ली में हुई इनकी प्रेस कांफ्रेंस में मै भी मौजूद था। इनको देखने से कही से भी नही लग रहा था की ये कुछ छुपाने की कोशिश कर रहे थे। भाई , चाँद मोहम्मद उन चंद दगाबाज नेताओं से बहुत अच्छे है , जो रात के अंधेरे में नंगे होकर न जाने कितनो को नंगा करते है। चूँकि ये अंधेरे में होता है इसीलिए वह-वह.....अमरमणि त्रिपाठी की प्रेम कहानी ज्यादे दिन पुराणी नही है जिसमे इस नेता ने लड़की का रस चूसने के बाद उसे गोली भी मरवा दी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह तो कुसुम रोय के चक्कर में अपनी राजनीती ही दाव पर लगा दी। अभी ताज़ा घटना है की कद्दावर नेता नारायण दत्त तिवारी के कथित बेटे ने अपना हक़ माँगा है..ये तो कुछ ऐसे उदाहरण है जिनका जिक्र गाहे-बगाहे होता रहता है..इसके अलावा कई ऐसे नेता हैं जो दुहरी या तिहरी जिंदगी जी रहे हैं, उनका क्या? ये तो अच्छी बात है की स्वार्थ में ही सही लेकिन इन्होने स्वीकार तो किया..और एक बात कुर्सी भी कुर्बान हुई है इनकी। पत्रकार भी अब सवाल कम जवाब ज्यादे देते हैं। एक मोहतरमा ने पूछा क्या आपको कुरान की वो आयत आती है? इस पर फिजा ने उत्तर दिया की क्या आपको हनुमान चालीसा याद है? पत्रकार का मुह देखने लायक था। खुस होइए की आतंक के काले बादलों से प्यार के एक फुहार निकली ..जिसने जाने-अनजाने न जाने कितने लोगों को प्यार की ठंडक से भिगोया। तो स्वागत है चाँद मोहम्मद और फिजा की प्यारी सी दास्ताँ में ..पढिये और मस्त रहिये, दुनिया को रखिये ठेंगे पर...क्योंकि जब आपके जज्बात जागेंगे तो दुनिया काम नही आयेगी और कोई काम आएगा तो सिर्फ़ व सिर्फ़ फिज़ा ............................

11 दिसंबर 2008

२० करोड़ भूखों का मानवाधिकार

मानवाधिकार दिवस आया और चला गया , बिना किसी तुम- ताडाम के। संयुक्त राष्ट्र संघ से लेकर तमाम स्वयमसेवी सेवी संस्थाएं गाहे-बगाहे मानवाधिकारों को लेकर हो-हल्ला मचाती रहती हैं। अरबों रुपये का बजट हर साल वे लोग निगल जाते हैं जिन्हें मानव के अधिकारों की रक्षा के लिए नियुक्त किया जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय नाजियों के क्रूर व्यव्हार से सैनिकों के मानव हितों की रक्षा हेतु रेडक्रॉस सोसाइटी और संयुक्त राष्ट्र संघ ने व्यापक पहल कर मानव अधिकारों की रक्षा के लिए समिति बनाई । जिसका काम था दुसरे देशों के युद्धबंदियों पर हो रहे क्रूर अत्याचार को रोका जा सके। लेकिन आज हालत बदल चुके हैं शायद आज नाजियों से भी ज्यादा क्रूर हो गया है हमारा समाज। आज की समस्याएं विकराल और मानवता को निगल जाने वाली है। चाहे वो आतंकवादी हमले हो, नक्सली हमले हो, छेत्रवाद और भाषावाद का जहर हो, देश के अलग - अलग प्रान्तों की आतंरिक समस्याएं हो सब जगह मानव हितों को तक पर रख कर अपने उद्देश्य की पूर्ति की जा रही है। मानव के मुलभुत अधिकारों का व्योरा व्यापक है इसे एक लेख में समेटना सम्भव नही है , लेकिन मोटी-मोटा इतना जरुर कहना चाहूँगा की - इस संसार में पैदा हुए हर व्यक्ति का चाहे वो किसी भी राष्ट्र, धर्म या संप्रदाय को मानाने वाला हो , सबको यहाँ रहने और स्वतंत्रतापूर्वक विचरण करने का अधिकार है। साथ ही अपनी मन-मर्यादा और इज्जत के साथ दो जून की रोटी खाना भी हर मानव के मूल अधिकार में आता है। लेकिन क्या ये सरे अधिकार मानव को मिल रहे हैं? या ये सब सिर्फ़ दिखावटी प्रोपेगंडा है जिससे फंड जुटाया जाता है। खैर मैं लम्बी बहस में नही खीचना चाहता। मेरा सीधा सा सवाल है की भारत के २० करोड़ भूखे लोगों के मूल अधिकारों का क्या? अभी हाल ही में संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार इस समय पुरे विश्व में १ अरब लोग भूखे है। भीषण महगाई और खाद्य कालाबाजारी के चलते एक साल ४ करोड़ भूखों की संख्या में इजाफा हुआ है। पुरी दुनिया के दो-तिहाई भूखे एशिया महाद्वीप में रहते हैं। हमारे देश भारत में भूखों की कुल संख्या २० करोड़ पर कर चुकी है। देश में हर चार में से एक व्यक्ति रोज़ भूखा सोने के लिए मजबूर है। ये करोड़ों लोग ऐसे हैं जिन्हें दो जून की रोटी भी मयस्सर नही होती। हम किस मानवाधिकार की लडाई लड़ रहे है। नेताओं के कुछ कह दिया उस मानवाधिकार की लडाई या महिलाओ के पर हो रहे झूठे अत्याचार पर मानवाधिकार की लडाई? हत्यारों और आतंकवादियों की जिंदगी बचाने वाली मानवाधिकार की लडाई? आखिरकार ये स्पस्ट होना चाहिए की भूख से बिलबिलाती जनता के लिए, फटे-पुराने चिथडों से अपने तन को ढंकने की असंभव कोशिश कर रही महिला के लिए और दूध क्या पानी की एक-एक बूंद के लिए तड़पते दुधमुहे बच्चों के लिए मानवधिकारों की लडाई कौन लडेगा ? क्या हवाई जहाज से घूम रहे मानवाधिकारों के सर्क्षकों के एजेंडे में ये सब नही है। शायद दुनिया भर में भूख की मौत से बेखर शासन सत्ता तक हमारी अपील पहुँच जाती। लेकिन पता है मामला सिफर ही निकलेगा क्यूंकि पिज्जा गटकने और सूप पिने वालों को सुखी रोटी की कीमत कैसे मालूम . .........

10 दिसंबर 2008

जीवनशैली ही धर्म है

धर्म क्या है? कुछ लोगों को जीवन पर्यंत यह बात समझ में नही आती है। क्या रामायण, गीता , कुरान, बाइबल, गुरु ग्रन्थ साहेब में लिखी बातें ही धर्म है? या कुछ और है जो हम जान ही नही पाते है। यदि इन सद्ग्रंथों में लिखी लाइंस ही धर्म है तो मैं दावे के साथ कह सकता हूँ की आज के समय में कोई धार्मिक नही है। सारे के सारे विधर्मी है । क्यूंकि जहाँ तक मैंने अध्ययन किया है तो पाया है की सभी धर्म ग्रंथों में झूठ बोलना महपाप बताया गया है। क्या सरे धार्मिक चोल पहने लोगो अपने ह्रदय पर हाथ रखकर ईमानदारी से ये कह सकते है की उन्होंने कभी झूठ नही बोला। यदि नही कह सकते तो वे किस धर्म की बात करते है? क्या धर्म येही सिखलाता है की दूसरो को धार्मिक होने का पाठ पठाये और ख़ुद रात को मधुशाला में जश्न मनाएं। अगर येही धर्म है तो हम तिरस्कार करते है ऐसे धर्म का और ऐसे धार्मिक पाखंडियों का। बचपन में मेरे एक गुरु हुआ करते थे, रोज़ भोर में ३ बजे उठ जाया करते थे। नहा-धोकर पुरे मनोयोग से ३ घंटे तक दुर्गा सप्तशती का पाठ किया करते थे। लेकिन उन्होंने कभी भी ये नही कहा की तुम्हे भी ऐसे ही धर्म को मानना है। उनका सीधा कथन रहता था की जो जीवन शैली लोग जीते हैं वो ही उनका धर्म है। इससे बढाकर कोई धर्म नही है। उनका मानना था की किसी भी धर्म का पालन करना और उसके अनुसार आचरण करना दोनों व्यक्ति का निजी मामला होता है । गुरूजी हमेश मुझे समझाते थे भगवन का नाम कभी भी और कहीं भी लिया जा सकता है। यहाँ तक की आप गुसलखाने में भी भगवन का भजन कर सकते है। सिर्फ़ दिखावे के लिए चंदन पतिका लगाकर मंदिरों , मस्जिदों और गुरद्वारों में मत्था टेकने से धर्म की पूर्ति नही हो जाती उसके लिए मन विश्वास और श्रद्धा होना निहायत जरुरी है। आज के समय में धर्म को लेकर बहुत खिचातानी मची हुई है और ये आदिकाल से ही चला आ रहा है और उम्मीद है की आगे भी युही चलता रहेगा। कोई धर्म को दोष देता है तो कोई धार्मिक पाखंडियों को और कोई-कोई दुसरे धर्मो को अपने धर्म के लिए खतरा मान हिंसा करने लगते है। मगर मेरा सिर्फ़ इतना ही पूछना है की सभी धर्मो की एक बात- झूठ नही बोलना चाहिए, को न मानने वाले लोग कैसे अन्य परम्पराओं को नही छोड़ना चाहते। क्यों लकीर के फ़कीर बने धर्म की दुहाई देकर दूसरो का जीना मुहाल किए रहते है? मैं हिंदू ब्रह्मण हूँ मुझे मांस खाना तो क्या इसके बारे में न सोचने तक की ट्रेनिंग दी गई है। लेकिन एक दिन मेरी बीमारी से बचने के लिए डॉक्टर ने कहा की हप्ते भर मीट खा लो सब ठीक हो जाएगा । मैंने वैसा ही किया आज स्वस्थ हूँ। क्या मेरा धर्म भ्रस्त हो गया या मैं हिंदू से कुछ और हो गया? धर्म कभी किसी को मजबूर नही करता की तुम्हे ये करना ही है। धर्म कहता है की जीवन को नियम से जियेंगे तो अच्छा होगा, लेकिन आप नियम बिरुद्ध जाते हैं तो आपको रोकने वाला कोई नही होता। फिर भी धर्म हमेशा आपके साथ होता है, परे कभी नही । इसीलिए तो हरिबंश राय बच्चन की मधुशाला ने सबको अपनी और खिंचा लेकिन धार्मिक कठमुल्ले और पाखंडी इसके पास भी नही भटक पाए। क्युकी येही इनकी जीवन शैली है और हम इनके विरोधी नही........धर्मग्रंथ सब जला चुकी है जिसके अंदर की ज्वालामन्दिर, मस्जिद, गिरजे सबको तोड़ चुका जो मतवालापंडित, मोमिन, पादरियों के फंदों को जो कट चुकाकर सकती है आज उसी का स्वागत मेरी मधुशाला

हमला, मसला, मसाला और सवाल

अभी तक देश मुंबई हमले से उबर नही पाया है, मैं भी नही। लेकिन उम्मीद है की समय सब कुछ भुलाने में मददगार होगा। जैसा की अब तक कई चीजें भुला दी गयीं है। जी हाँ मैं भी भुला दिया गया एक गरीब आम हिन्दुस्तानी हूँ, ठीक उतना हीं गरीब जितनी देश की आधी आबादी से ज्यादा लोग हैं। मैं मुंबई के ताज होटल तो क्या, आगरा का ताजमहल भी देखने की हसरत भी नही रखता, क्यूंकि मैं गरीब हूँ, कोई देशी पर्यटक नहीं। मैं उतना गरीब हूँ जिसके लिए तेरह सूत्रीय गरीबी निर्धारण को बनने के लिए सरकार करोड़ों रुपये फूंक देती है। इस मुंबई हमले में मरे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा हूँ। इसलिए नहीं की अख़बारों में मेरी फोटो छपे और मेरा नम हो , वो इसलिए की मैं लगभग दुखी ही रहता हूँ। जैसे ही मुंबई हमले की जानकारी मिली मैंने अपने दुःख को और टीसने दिया, अभी तक टीस बाकि है। इस आतंकी हमले ने देश कई मसले एक साथ थोक के भाव दे दिए जैसे- लचर सुरक्षा व्यवस्था, लाचार सुरक्षाकर्मी, फ़ेल इंटेलिजेंस, मुहफट नेता, बकबक करती मीडिया और इन सबसे बढ़कर आक्रोशित जनता। ये वही जनता है जो असेमेसेस, इन्टरनेट , कम्युनिटी साइट्स और ब्लोग्स के जरिये विरोध करने इकट्ठा हुआ थे। मैं गरीब मेरे पास कोई मोबईल भी नही था। वरना पहुंचू या न पहुंचू जबाब तो दे ही देता। खैर बार-बार अपनी किस्मत का रोना रोना भी किसी जाहिल हरकत से कम नही है। चलिए जब इतने मसले हैं तो मसाला भी बनेगा ऐसा तय था। सो मसाला बनना तैयार हो गया, इसके इस्तीफे , उसके इस्तीफे , पड़ोसी मुल्क पर हमले करने का मसाला, अमेरिका रूस को हमदर्दी दिखाने का मसाला, इन्ही मसालों के बिच टीवी स्क्रीन पर एम्दिएच मसाले का विज्ञापनी मसाला। मैं गरीब हूँ मेरा इस मसाले से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। हाँ ये अलग बात है की भोज-भात में कभी किसी ने मिलाकर खिला दिया हो। मैंने पढ़ा तो नहीं है लेकिन किसी को पढ़ते हुए सुना जरुर है के - गरीब लोग सवाल बहुत करते हैं, या यूँ कहिये की इनके पास सवाल बहुत होते हैं। अब ये ग़लत है या सही मुझे नही पता क्यूंकि मैंने कभी सवाल किए ही नही और कोई सुनता भी नहीं। लेकिन जब इतने मसले और इतना मसाला मौजूद है तो सवाल उठाना लाजिमी है। सिर्फ़ एक सवाल- पहले जब कभी आतंकी हमले होते थे तो मरने वाले अमूमन आम लोग होते थे। तब मैं सोचता था की रोज़ एक्सीडेंट से, बिमारियों से व अन्य कारणों से मेरी तरह हजारों लोग मरते है , दस -बीस इकट्ठे मर गए तो क्या हुआ? थोडी पीडा जरुर होती थी मगर भुला देता था। सुना है अबकी आतंकी हमले में कई खास लोग मरे हैं। पैसे वाले ज्यादा मरे हैं। मुझे पहले से ज्यादा दर्द महसूस हुआ, क्यूंकि इन्ही से देश चलता है ये टैक्स देने वाले है। मेरा प्रश्न सिर्फ़ इतना है की क्या येही दर्द उन तमाम पैसेवाले , फ़िल्म वाले और विरोध कर रहे हजारों लोगों को भी होता था , अबसे पहले या नही? अगर होता था तो पहले क्यूँ नही विरोध करते थे? आज ये लोग टैक्स न देने की तख्तियां ले कर नारे लगा रहे है। ऐसा पहले क्यों नही किया? क्या इन्हे खास लोगों के मरने का इंतजार था? मैं पहले भी दुखी होता था और आज भी दर्द महसूस करता हूँ बेकाज मैं गरीब हूँ। शायद मुझे ये सवाल नही पूछने चाहिए थे। अब आप हीं बताइए की इस हमले से मसले पैदा करने वाले, हमले को मसाला बनाने वाले सही कर रहे हैं। या इस हमले से एक सवाल करने वाला मुझ जैसा गरीब ठीक

06 दिसंबर 2008

अजमल कसाव बनाम कैप्टन सिंह

सबसे पहले मैं आपको शीर्षक में दिए गए नाम और उनके काम का परिचय दे रहा हूँ। पहला नाम है अजमल कसाव, शायद यह नाम अपने सुन रखा है। अगर नही सुना तो कोई सा एक न्यूज़ चैनल चला लीजिये आपको पता चल जाएगा की यह किस दरिन्दे का नाम है। अजमल कसाव वोही है जिसे मुंबई हमले के दौरान जिन्दा पकड़ लिया गया था। ये वोही पाकिस्तानी आतंकवादी है जिंसने वीटी स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग करके ५३ लोगों को मौत की नींद सुला दिया था। ये वोही है जिसने करकरे , साल्वे और आमटे को गाड़ी में ही भुन दिया था। ये वोही आतंकवादी है जिसे गिरगांव चौपाटी पर हुई गोलीबारी में जिन्दा पकड़ा गया है। दूसरा नाम है , कैप्टन सिंह ! ये वोही कैप्टेन सिंह हैं जिन्होंने आतंकी हमले में अपनी जान की बाज़ी लगा दी। ये वोही कैप्टेन सिंह है जिसने कमांडो करवाई के दौरान रूम नम्बर १८ में आतंकियों के होने की भनक मिलने के बाद रूम के दरवाजे को उडा दिया और जैसे ही वे आतंकियों को मारने के लिए रूम में घुसे , पहले से घाट लगाये आतंकवादियों ने इनपर हथगोला फेंक दिया। बुरी तरह जख्मी कैप्टन सिंह बेहोश हो गए। ये वोही कैप्टन सिंह है जिसके जज्बे ने आतंकियों को मार गिराने में महती भूमिका निभाई थी। पुरे शरीर में बम के छर्रे घुस गए थे , लेकिन एक छर्रा इनकी आंख से भी पर निकल गया। आज दोनों , अजमल कसाव और कॅप्टन सिंह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। एक अजमल कसाव है जिसे बचाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। होनी भी चाहिए क्योकि इससे जाँच में सहयोग मिलने की आशा है। देश के आला अफसरान और मंत्री अजमल कासव का हाल-चाल लेते चल रहे हैं। दूसरा है एक आम सिपाही जिसने देश की रक्षा के लिए सब कुछ लुटा दिया है। यहाँ तक की अपनी ऑंखें भी, अब वो कभी इस दुनिया को नही देख पायेगा। लेकिन उसे देखने भी तो कोई नही आ रहा है? न सेना के अधिकारी और न ही कमांडो दस्ते से कोई अधिकारी। बाकी रही नेताओं और मंत्रियों की बात तो भाई साहेब इनसे किसी प्रकार की आशा रखना निहायत बेवकूफी होगी। हाँ , कुछ देशभक्त लोगों से उम्मीद लगायी जा सकती है , जो इस वीर सिपाही की मदद करने की हिम्मत रखतें हैं। एक ही हमले से जुड़े दो लोगों की पहचान आपके सामने है। आप ख़ुद फैसला कर सकते हैं की किसकी जान हमें ज्यादा प्यारी होनी चाहिए। अजमल कासव की या कैप्टेन सिंह की। सुरक्षा से जुड़े लोगों और गृहमंत्रालय वाले इतने निष्टुर कैसे हो सकते हैं जो एक बार भी कॅप्टन सिंह से मिलने की नही जा सके। अगर हम इतनी जल्दी जल्दी अपने वीर सैनिकों को भुलाने लगे तो शायद ( भगवन न करे) अगले हमले में एक झुल्लू यादव भी देखने को न मिले।
मादरे वतन पर यूँ ही , मिटते रहेंगे हम
चाहे कोई फरियाद करे या न करे........
जय भड़ास जय जय भड़ास

05 दिसंबर 2008

ये है यंगिस्तान मेरी जान

आगामी खेले जाने वाले दोनों टेस्ट मैच से होने वाली कमाई का सारा रूपया देश हित में बलिदान देने वाले शहीदों के परिवार को दे दूंगा- भारतीय कप्तान धोनी। अगर मुझे या मेरे बच्चों को आतंकवादी बंधक बना लें तो मुझे मत छुडैएगा, बल्कि आतंकियों को गोली मार देना - आमिर खान । इस तरह के कई बयानात समाचारों में जगह पा रहे हैं। धोनी तो बिना सुरक्षा बेडे के ही बिरसा मुंडा एअरपोर्ट पर घूम आया। ये कोई दिखावा नही है और न ही किसी फ़िल्म या विज्ञापन की शूटिंग में बोला जाने वाला डियलोग। ये जीवित जज्बा है , उन सेलिब्रिटिस का जिन्हें देश से प्यार है। जो डरपोक नेताओ की तरह भासंदबाजी भर नहीं है, बल्कि बिना कुछ कहे करके दिखाने का जूनून है। ये आइडियल हैं उस यंगिस्तान के जिनकी संख्या साठ करोड़ के ऊपर है। क्या सचिन, क्या युवराज और क्या इरफान पठान सबने एक सुर में आतंकवादी हमलों की भर्त्सना की है। ये वक्त सोचने का नहीं है , कुछ कर गुजरने का है । लेकिन हाय रे देश की किस्मत! कुछ करना तो दूर ढंग से बोलना भी नहीं आता, इन तोंदू नेताओं को। देश की नादान जनता की गाढी कमाई को बिना डकारे लील जाने वाले ये सफेदपोश बेनकाब हो चुके हैं। जब देश को जज्बे की जरुरत है तो ये वोट को जलेबी समझ कर जीभ लपलपा रहे हैं। मगर जनता तैयार अंगीठी की आग से इनके जीभ का स्वाद कसैला करने के लिए। ये यंगिस्तान है मेरी जान , कम सोचना ज्यादा करना इनकी फितरत है। कहते है युवा ही देश का भविष्य होतें हैं और जब तक भविष्य का कोई सपना न बुना जाए तो रस्ते अक्सर कठिन लगते हैं। लेकिन ये यंगिस्तान है इसके सपने भी हैं और पुरा करने का जुनू भी।

शब्द ब्रह्म हैं इनसे न खेलो

आजकल टीवी मीडिया को लेकर बहुत तू-तू , मै- मै मची हुई है। ख़ुद मीडिया वाले भी इनके पीछे पड़े हुए हैं। जो की बिल्कुल भी सही नहीं है। विरोध होना चाहिए लेकिन द्वेष नहीं। इससे आपसी सहयोग प्रभावित होता है। ये सही है की टीवी मीडिया में टी.र.पि के लिए मारामारी होती रहती है। लेकिन इसका दोष किसी एक पत्रकार या किसी एक टीवी चैनल को देना कही से भी उचित नही लगता। चीजों को समझाना बहुत जरुरी है। पत्रकार सिर्फ़ अलख जगाने का कम नही करता ( पहले सिर्फ़ येही करता था) अब उसे रोटी भी कमानी पड़ती है , अपने लिए अपने परिवार के लिए , वैसे भी आजकल बोटियों का भी शौक रखा जाता है। करना पड़ता है, जो मालिक कहता है उसे नहीं करेंगे तो कौन इनकी तनख्वाह देगा? ये बात साफ है की टीवी मीडिया हो या प्रिंट मीडिया सबको कमाई का चस्का लग चुका है। ऐसे में कोई एक ही व्यक्ति दोषी नहीं है। पुरी व्यवस्था ऐसी बन चुकी है की पत्रकारिता का गौरव खतरे में है। अब तो विदेशी मीडिया भी हाथ अजमाने की पुरी तय्यारी कर चुकी है। कल्पना कीजिये की तब क्या स्थिति होने वाली है? किसी दार्शनिक ने ठीक ही कहा है- देशवासियों जब शाशन सत्ता पर पूंजीवाद हावी हो जाए तो समझिये देश का मिटाना तय है। पूंजीवाद शासन तंत्र को नपुंसक बना देता है, जैसा की आजकल देश का शासनतंत्र बन चुका है। ये ही पूंजीवाद की संस्कृति टीवी मीडिया को रसातल ले जा रही है। ये समय टीवी मीडिया के पत्रकारों से लड़ने का नहीं बल्कि इसमे घुसे पूंजीवाद से लड़ने का है। जैसा की मैंने शीर्षक दिया है - शब्द ब्रहम है इससे मत खेलो। ये सुझाव मैं अपने टीवी मीडिया के पत्रकारों को देना चाहूँगा की ठीक है परिस्थितियां आपके विपरीत हैं। फिर भी पत्रकारिता से भटके बिना खबरों का तथ्यात्मक विश्लेषण करें , बजाये की विचारात्मक विश्लेषण के। विसुअल को फाड़ के निकलते शब्दों से ही सब गुड़गोबर हो जाता है। इसीलिए शब्दों को ब्रहम मानिये और इनकी पूजा करिए सब कुछ ठीक हो

04 दिसंबर 2008

छीन लो सुरक्षा नेताओं से ...

मुंबई हमले के बाद नेताओं की किरकिरी होती ही जा रही है। ये स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। मुंबई सहित देश तमाम हिस्सों में लोग इकट्ठा होकर अपने गुस्से, हताशा, प्रत्याशा का खुला प्रदर्शन कर रहे हैं । मीडिया में भी नेताओं के प्रति गुस्से का आलम साफ दिख रहा है । अचानक जैसे नींद से जाग गए हों लोग । देर से ही सही लेकिन चुभन सबको महसूस हो रही है। हम इस हमले में मारे गए लोगों को श्रधांजलि अर्पित करते हैं, सलाम करते हैं उन रनबांकुरों को जिन्होंने ने देश हित में अपने जीवन का बलिदान कर दिया। नेताओ के बारे जितना भी कहा जाए कम ही है। फिर भी आज जरूर कहा जाएगा...क्यौकी बर्दाश्त नही कर सकते। खादी, कुर्सी, कार , व्यापर से बढ़कर भी दुनिया में बहुत चीजें हैं जिनपर सिर्फ़ नेताओं का हक़ है। कब तब हम बरगलाये जायेंगे, कब तक हमें आपस में लड़ाया जाएगा? कब तक हम यू ही रोते हुआ चेहरों में शामिल होते रहेंगे? नहीं अब और नही..बस नेताओं को जी भरकर गरिया देने से हमारी लडाई पुरी नही हो जाती। हमें संकल्प लेना होगा की अबकी हम अपने लोकतंत्र के पर्व को जरा ठीक से मनाएंगे। चोर, बेईमान, लुटेरे, ड़ोकुओं, बलात्कारियों और हत्यारों को नकारना ही पड़ेगा। हमें अपराधी नेता नहीं चाहिए। जबसे नेताओ की जमात में अपराधियों का घुसना शुरू हुआ है। सारी समस्या भी येही से पैदा हुई। आज वेह समय आ गया है जब हमें एकजुट होकर बाहरी और भीतरी दोनों हत्यारों से निबटाना है। आज हम मांग करतें हैं की वर्तमान में देश के जितने अपराधी रिकॉर्ड के राजनेता हैं, सबसे सेकुइरिटी छीन ली जाए, और सरकारी अफसरों ये बता दिया जाए की उनकी ड्यूटी जनता की सुरक्षा करना है न की हत्यारों और चोरों की। इनकी सुरक्षा में लगे जवानों का भी ये अपमान है। नेताओ को तो खुलें में सड़क पर अकेले घूमना चाहिए। ऐसा नही है तो वे सबसे बड़े अपराधी हैं। इनसे सारी सेकुइरिटी वापिस ली जाए........