14 अप्रैल 2010

खामोश! मैं महगाई हूँ भाई...

चरण कमल बंदौ हरिराई, आंख खुली तो पाई मंहगाई।
जैसे ही यह गीत पुरुषोत्तम महाराज ने स्टेज से गाया, पूरे हॉल में तालियों की गडग़ड़ाहट फैल गयी। ऐसा लगा मानों मंहगाई का पुर्नजन्म हो गया। सभी श्रोतागण मंहगाई के पुर्नस्थापित होने पर गौरवान्वित हो रहे थे। क्योंकि वहां उपस्थित सभी 'जन' या तो लेखक थे या कवि। इनके लिए यही तो एक सदाबहार मुद्दा है, जिस पर कलम घिसने भर से घर का चूल्हा-चौका विधिवत कार्य करने लगता है। वर्ना कौन पूछने वाला है इन मंहगाई के प्रचारकों को। इस बार के कवि सम्मेलन में कविवर सिसकीनाथ भी आमंत्रित किए गये थे। ये वहीं कविवर सिसकीनाथ हैं, जिन्होंने देश-विदेश के कवि सम्मेलनों में कविता के साथ सिसकियों का बेज़ोड़ प्रस्तुतिकरण किया है। इसके लिए भारत सरकार ने इन्हें 'सिसकीश्री' की उपाधि से विभूषित भी किया है। सिसकीनाथ जैसे ही मंचासीन हुए पूरा माहौल रुग्ण हो गया। लोग ऐसे सिसकने लगे जैसे मंहगाई की मारी गृहणियां आंटा गूंथते वक्त सिसक पड़ती हैं। आप तो जानती ही हैं कि गृहणियां प्याज काटते वक्त ही सिसकती थीं, मगर जब से यह मुंआ प्याज पचास के पार चला गया तब से गृहणियों को सिसकने से फुर्सत मिल गयी है। क्योंकि न घर में प्याज़ आयेगा, न इन्हें काटना पड़ेगा और न हीं प्याज आंखों में लगेगी।
खैर सिसकीनाथ जी ने माहौल को हल्का बनाने हेतु माइक झपट लिया और अपनी ऐतिहासिक कवि गोष्ठिïयों की बातें बताने लगे। उनकी व्यंगात्मक चुटकियों को सुनकर मंहगाई के मारे कवि व लेखक कुछ मुस्कुराये जरुर पर हंसी किसी की नहीं फूटी। हंसी फूटेगी भी कैसे? क्योंकि यहां मंहगाई पर कवि सम्मेलन जो चल रहा था। अब आप खुद समझ सकती हैं कि मंहगाई और हंसी का संबन्ध सांप-नेवले जैसा ही है। यदि देश में मंहगाई है तो हंसी गायब! और गाहे-बगाहे हंसी आ गयी तो वहां मंहगाई की चर्चा नहीं होती। तो यहां भी कुछ ऐसा ही माहौल था। इकट्ठे लोग मंहगाई को कोसने के लिए हुए थे, मगर खुद इसके शिकार बन गये। इस कवि सम्मेलन के संचालनकर्ता मिश्रीलाल ने गलती से मुझे भी आमंत्रण पत्र भेज दिया था। वैसे मिश्रीलाल के बारे में भी सुनते चलिए। मिश्रीलाल निहायत ही फेंकू टाइप के व्यक्ति हैं, इतना फेंकते हैं इतना फेंकते हैं कि बस आप लपेटते चले जाइए और बिना वीज़ा व पासपोर्ट के ही अमेरिका तक की दूरी नाप डालिए। मिश्रीलाल के इसी फेंकू गुण से प्रभावित होकर शहर के सभी लोग इन्हें हर खास आयोजन में संचालन की जिम्मेदारी दे देते हैं। इससे दोनों का भला हो जाता है। यदि सम्मेलन या आयोजन में अपेक्षा से कम लोग इकट्ठे हों और माइक संभालने वाले वक्ता भी व्यस्त हों तो फेंकू बड़ा काम कर जाते हैं। मिश्रीलाल एक बार माइक संभालते हैं और किसी विषय पर इतना फेंक देते हैं कि किसी अन्य वक्ता की जरुरत ही नहीं पड़ती और सभा का समापन मिश्रीलाल के संचालन से ही हो जाता है।
जैसे ही इस कवि सम्मेलन का हाथ से लिखा निमंत्रण पत्र घर पर पहुंचा, मेरी श्रीमती जी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्योंकि, उन्हें लगा कि आज शाम को मेरा भोजन इस सम्मेलन में ही हो जाएगा और उन्हें रोज़ की तरह 25 रोटियां नहीं बनानी पड़ेंगी। सबके घर में खटपट होती है मियां-बीबी के बीच मन-मुटाव होता है, मेरे साथ भी ठीक वैसा ही है, पर कारण, वहीं रोज़ की 25 रोटियां। क्योंकि मेरी बीबी को लगता है कि यदि मैं 25 रोटियां नहीं खाता तो सबसे आदर्श पति बनने के सारे गुण मुझमें थे। पर इन 25 रोटियों 500 ग्राम चावल ठूसने की मेरी आदत ने मेरा वैवाहिक जीवन लगभग बिगाड़ दिया। पर आज श्रीमती खुश थीं कि चलो कम से कम 1 दिन तो आराम मिलेगा। अब आप समझ चुकी होंगी कि मेरी श्रीमती मेरे साथ किस तरह गुज़ारा कर रही हैं वह भी इस भीषण मंहगाई के दौर में। सोचिए, सोचिए सोचने पर कोई टैक्स थोड़े ही लगता है!
शाम को जैसे ही दरवाज़े पर पहुंचा तो सामने से पत्नीश्री की मुस्कुराहट देखकर मन में विस्मय हो चला कि आज क्या होने वाला है। उन्होंने एक सांस में पूरी बात बतायी और निमंत्रण पत्र थमाते हुए बोलीं कि समय मत बर्बाद करो, सम्मेलन में जाने का टाइम हो गया है। मैंने कहा-अरे थोड़ा सांस तो लेने दो, अभी-अभी तो आया हूं और अभी चला जाऊं। पत्नी ने मन ही मन सोचा कि सांस लेने में ही 100 ग्राम चीनी फांक जाते हो। पता भी है चीनी कितनी मंहगी हो गयी है। खैर मैं भी ठहरा ठेठ कवि, मन में कविताओं की कोंपलें फूटने लगीं। मंहगाई और लुगाई से त्रस्त जीवन में ऐसे विचार आने लगे जैसे कभी अरस्तू, शुकरात को आये होंगे। खूब सज-धजकर मैं कवि सम्मेलन में पहुंचा था। वहीं सिसकीनाथ जी के बगल में बैठा, उनके वक्तव्य के खत्म होने का इंतज़ार कर रहा था। तभी पूरे हॉल में सिसकियों का सैलाब आया और लगा मानो सब कुछ थम गया है। सिसकीनाथ जी अपनी बात रख चुके थे और अन्य कवियों को आमंत्रित करने के लिए मिश्रीलाल माइक थाम चुके थे। मिश्रीलाल बोले- दोस्तों जब मैं पैदा हुआ तो हमारे पिताजी को मिठाई बांटनी पड़ी। उस ज़माने में काफी सर्च करने के बाद मिश्री ही सबसे सस्ती मिठार्ई मिली थी। जिसे बांटकर मेरे पिताजी ने मेरे आने को सेलिब्रेट किया था। पर यदि आज़ वे जिन्दा होते उन्हें बड़ा दु:ख होता। क्योंकि चीनी की मंहगी कीमत और मिश्री में हो रही मिलावट से परेशान हो जाते। उस समय सस्ती मिश्री मिली थी, इसलिए खुश होकर उन्होंने मेरा नाम मिश्रीलाल रख दिया था। ले-देकर मिश्रीलाल मंहगाई के प्रभाव व अपने नाम की सार्थकता समझाकर मुझे पुकारने लगे...
बोले अब आपके सामने आ रहे हैं एक ऐसे सख्श जो रोज़ मंहगाई की त्रासदी से दो चार होते हैं और संयोग से उनका नाम भी है मंहगूराम! हालांकि कवि मंहगूराम हैं बड़े सस्ते! और यहां इस मंच पर 'फ्री' में आये हैं। भोज़न के लिए भी तैयार नहीं होंगे, क्योंकि आपकी सुविधा के लिए मैं बताना चाहूंगा कि कार्यक्रम के अंत में होने वाला प्रीतिभोज का कार्यक्रम नितांत नीजी कारणों से रद्ïद कर दिया गया है। तो स्वागत है कवि मंहगूराम का...इधर भोजन न मिलने की बात सुनते ही मेरी हालत खराब हो गयी थी। सांसे तो थीं, पर चलने में कष्टï हो रहा था। दिल की धड़कनें डूबने लगीं, पैरों में लगा जान ही नहीं है और आवाज़ तो कंठ से बाहर आने का नाम ही नहीं ले रही थी। रोज़ 25 रोटियां तोडऩे वाला सख्श भूखे पेट, मंहगाई पर भला क्या बोलेगा? सभा में आये सभी लोगों को निराशाभरी नज़रों से देखते हुए व लडख़ड़ाते कदमों से मैं माइक तक तो पहुंच गया। पर कंठ से स्वर नहीं फूट रहे थे। हॉल में बैठे लोग हल्ला मचाने लगे, लोगों को लगा था मैं मंहगाई पर कुछ अच्छा खासा भाषण दूंगा, मगर मैं तो भोज़न में बारे में सोच-सोचकर व्यथित हो चुका था। पेट के चूहे आज़ समय से पहले ही दौडऩे लगे थे, शायद उनको भी दावत उड़ाने का मानसिक संदेश मिल चुका था। लेकिन यहां तो सब उल्टा हो गया, सभा थी, कवि थे, मंहगाई थी पर कोई नहीं था तो वह था भोज़न! सब मुझसे कुछ सुनना चाह रहे थे, पर मैं बोल नहीं पा रहा था। हॉल में हल्ला इतना बढ़ गया कि मैं घबरा गया। पर थोड़ी बहुत हिम्मत जुटाकर मैं सिर्फ यहीं बोल पाया-खामोश!मैं मंहगाई हूं भाई...(मंहगाई बोलती नहीं महसूस होती है)

12 फ़रवरी 2010

वालेंटाइन लाइन शाइन बट फाइन....

वैसे तो प्रेम करने का कोई विशेष दिवस निर्धारित नहीं किया जा सकता। क्योंकि प्रेम कब किस तरह और किस रुप में प्रकट हो जाए इसका कोई निश्चित मापदण्ड नहीं है। फिर भी बाजार की ताकतों ने प्रेम को प्रदर्शित करने हेतु दिवस निश्चित कर ही दिया। जब दिवस बन ही गया है तो मन भी जाएगा। जैसे पीने वाले को पीने का बहाना चाहिए और जीने वालों को जीने का, ठीक वैसे ही दिवस मनाने वालों को तो बस 'डेट' को इंतजार रहता है।
स्वतंत्र देश के अनंत कुंवारों के लिए एक अच्छी सूचना प्रसारित करी गयी। सूचना थी कि आगामी 14 फरवरी को देशभर में विश्वव्यापी प्रेमी/प्रेमिका 'खोजन' प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अत: सूचना प्राप्त होते ही सभी पूर्णकालिक व अंशकालिक कुंवारे सावधान हो जाएं तथा उक्त तिथि को वेल सूटेड-बूटेड प्रतियोगिता स्थल रवाना होवें।
इस 'प्रेम-दिवस' की पावन प्रतियोगिता के लिए प्रेमिकाओं से विशेष आग्रह है कि वे अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा 'खुलकर' पेश आवें और पूर्णत: नवश्रृंगार से विभूषित होकर प्रेमियों के सम्मुख उपस्थित हों। यदि संभव हो सके तो प्रतियोगित से प्राप्त फूलों को सुरक्षित रखने हेतु ब्रांडेड बैग साथ में अवश्य लायें। क्यूंकि इस प्रतियोगिता के कुछ दृश्य-अदृश्य नियम भी हैं, जो आपको बाकायदा बताये जाएंगे। इन नियमों का प्रभाव प्रतियोगिता पर पडऩा निश्चित है। इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण यह है कि इसका रिजल्ट हाथों-हाथ प्राप्त किया जा सकेगा। यदि बात जम गयी तो गले में बाहों का हार स्पष्ट दिखाई दे सकता है, अन्यथा अंगुलियों के पांचों निशान श्रीमान् जी की मुख-मुद्रा को थोड़ी देर के लिए विचलित कर सकते हैं। इसलिए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 'प्रेमियों' को विशेष रुप से सूचित किया जाता है कि वे पूरे कांफिडेंश के साथ किसी एक ही 'प्रेमिका' को प्रपोज करने की हिमाकत करें। साथ ही इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि कहीं सामने वाली प्रेमिका आपकी ही 'एक्सपायरी डेट' ना हो। क्यूंकि कभी-कभी श्रृंगाररस से आह्ललादित होकर और सामने वाली के रुप-लावण्य में विभोर होने के पश्चात् भूत, भविष्य व वर्तमान का ज्ञान नहीं रह जाता। इसलिए इस बात से पूरी तरह आश्वस्त होकर ही प्रतियोगिता की 'प्रेमिकाओं' को चुनें।
इस प्रतियोगिता में 'प्रेमिकाओं' के लिए विशेष प्रायोजन किये जायेंगे। जैसे, प्रेमिकाएं चाहें तो वे अपने वैलेंटाइन को मिनट दर मिनट के हिसाब से बदल सकती हैं। उनके लिए वैलेंटाइन यानि प्रेमी बदलने की अनलिमिटेड छूट इस प्रतियोगिता का आकर्षण है। साथ ही 'प्रेमियों के साथ अन्याय न करते हुए, उनके लिए भी कुछ आकर्षक स्कीमें रखी गयी हैं। जैसे कि उनके पास तीन ऑप्शन मौजूद होंगे। पहला यह कि वे लाल फूल देकर अपने लिए 'प्रेमिका' रुपी खतरा चुन सकते हैं। यदि वे इस खतरे को एडाप्ट नहीं करना चाहते या इससे बचना चाहते हैं तो पीला फूल देकर प्रेम की गुहार भर लगा सकते हैं। इससे बड़ा फायदा यह होता है कि खतरे को भली-भांति पहचानने के लिए पूरा टाइम मिल जाता है। फिर आगे आपकी मर्जी! पर प्रेमी यदि सिर्फ हाय-हैल्लो और मूवी-डिनर तक ही सीमित रहना चाहते हैं तो वे सफेद फूल देकर अपनी अर्जी 'प्रेमिका' तक पहुंचा सकते हैं। यह नियम सिर्फ और सिर्फ 'प्रेमियों' की जमात पर ही लागू होगें। 'प्रेमिकाओं' को इस टर्म एंड कंडीशन से पूरी तरह मुक्त रखा गया है।
सबसे मुख्य सूचना को कृपया ध्यान से समझें। प्रतियोगिता अपने नियत तिथि पर व्यापक स्तर पर मनायी जाएगी। इसकी जानकारी के लिए आप अभी से नियमित अखबार, पत्रिकाएं, टीवी, रेडियो व इंटरनेट का उपयोग करें, इससे आप स्वत: इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित होंगे। मन की दबी-कुचली, भोथरा चुकी आकांक्षाएं पल्लवित होने लगेंगी और जब आपके अंदर ज़मीर जागेगा तब तक आप इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनने का आवेदन कर चुके होंगे। इस संचार माध्यमों से निकटता बनाये रखें, इससे आपके अन्य के नजदीक जाने का मार्ग प्रशस्त होगा। शादीशुदा पुरुषों में भी 'पे्रमत्व' का गुण पैदा होगा और ऐसी स्त्रियों में 'प्रेम-पिपासा' का स्पंदन स्पष्ट संचार करेगा।
टीवी की बहुएं, सासें और खलनायिकाएं सब इस प्रतियोगिता में आपको डूबोने के लिए तरह-तरह के प्रयोजन करेंगी। माताओं से आग्रह है कि वे इन दिनों वैलेंटाइन के 'वायरस' से बचने के लिए संचार माध्यमों से दूर रहें व अपने-आपको पूजा-पाठ में व्यस्त रखें, अन्यथा यह 'वायरस' उन्हें भी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित कर सकता है। इस प्रेमी/पेरमिका 'खोजन' प्रतियोगिता में हिस्सा लेने संबंधी समस्त खरीदारी अभी से सर्वत्र उपलब्ध है। कृपया अपनी जेबनुसार सामग्री का चयन कर उसे समय से पहले खरीद लें। आगे चलकर यहां भी ब्लैक मार्केटिंग का खतरा है और सामान अपने वास्तविक मूल्य को त्याग, दुगूने-तिगुने दाम पर मिल सकते हैं। प्रेमी/प्रेमिका 'खोजन' प्रतियोगिता दरअसल 'प्रेम-दिवस' अर्थात् 'वैलेंटाइन-डे' के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा। इसलिए इस प्रतियोगिता के नियमों से भलीं-भांति परिचित होना चाहिए। हमने प्रेमी/प्रेमिकाओं को अलग-अलग तरीके से समझा दिया है कि इस प्रतियोगिता में क्या करें और क्या न करें।
हां दुकान से ख्याल आया आजकल मोबाइल व इंटरनेट मैसेज के अत्याधुनिक युग में भी कार्ड्स इतने प्रासंगिक हैं, यह भी बाज़ार और दुकान की ही माया है। मोहक मुस्कान वाले कम उम्र बच्चे भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं, मगर उनकी अलग से श्रेणी बनायी जाएगी। बच्चों को सिर्फ बच्चों से ही प्रेम-प्रदर्शन की छूट दी जाएगी। वे अपनी हाइट, साइज़ व एज के हिसाब से अपने लिए प्रतियोगी चुन सकते हैं। यदि हालात साथ नहीं दे रहे तो ईमेल या मोबाइल मैसेज के जरिये अपने प्रेम का संदेश संबधित बालक या बालिका तक पहुंचा सकते हैं। अंत में इस प्रतियोगिता के सबसे मुख्य बिन्दु से आपको अवगत कराया जा रहा है। प्रेमालाप करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके अगल-बगल कौन है? कहीं ऐसा तो नहीं कि अति-उत्साह से लबरेज होकर आप अपनी नीजी बातें सार्वजनिक करे जा रहे हैं। चूंकि 'प्रेम-दिवस' पर चारों ओर से घनघोर प्रेम-वर्षा होगी इसलिए अपने कोटे का ही प्रेम लेवें। कहीं ऐसा न हो कि प्रेम का 'ओवरडोज' हो जाए और आप अगले साल तक इस 'हैंगओवर' को महसूस करें।
इस प्रतियोगिता का स्वरुप विश्वव्यापी है, इसलिए इसका त्वरित व तात्कालिक असर देखा जा सकता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि प्रेमरस में डूबने के बाद भी अपने ठिकाने तक सही-सलामत पहुंचने की स्थिति बनाए रखें। अन्यथा यह सूचना पल भर में जहां-जहां नहीं पहुंचनी चाहिए वहां भी पहुंच जाएगी। हां एक बात और 'वैलेंटाइन-डे' अर्थात् 'प्रेम-दिवस' के पावन पर्व पर आयोजित होने वाली यह प्रेम पकड़ यानि प्रेमी/प्रेमिका 'खोजन' प्रतियोगिता के प्रयोजनकर्ता हैं प्रेम-गुरु। जिसे ठेठ यंगिस्तानी भाषा में आप लव गुरु के नाम से जानते हैं। तो मेरे साथ प्रेम से बोलिए लव गुरु महाराज की जय...

11 जनवरी 2010

शुगर फ्री शक्कारोलिज्म !

आमतौर पर पूरे देश भर में 'पिंचिंग कोल्ड' का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत की हाड़ कंपाती ठंड से दक्षिण भारत की ठुड्डयां कंपकंपा जा रही हैं और जुबान फिसलन का कीर्तिमान अपने आप बनता जा रहा है। उधर शुगर (वहीं अपना चीनी) भाई! जो जुबान पर चढ़ाने भर से मंहगाई महसूस करा जाती है, के अद्र्धशतकीय हो जाने पर भी इसकी कड़वाहट को बांग्लादेश में खेली जा रही किक्रेट सीरिज़ से मीठा करने की कोशिश जारी है। दाल पहले से ही शतक लगाकर 'संभ्रान्त' लोगों की जमात का हिस्सा बन चुका है। चीनी की ठोस मगर आक्रामक पारी जारी है। आशा है कि वह भी जल्द ही उच्च कुलीन वर्ग का चहेता बन जाएगा। राजनीति में लस्टम-फस्टम चल रहा है। मंहगाई से जनता की जुबान खुद ही बंद हो चुकी है तो नेताओं ने 'चुप्पी' साध ली है।
आलम वही है कि जनता और नेता के बीच तीसरे आदमी ने अपनी डीलिंग से व्यवस्था को भ्रष्टतम्ï बनाने में कामयाबी पायी है। जहीर खान एकाध मैचों को छोड़कर सही लेंथ व लाइन मेंटेन करने में सफल रहे हैं, पर धोनी की 'लीडरशिप' ने भी कमाल किया है। हमारी लीडरशिप दुबई से चल रही है और पूरी मीडिया ने 'कथ्य' को 'तथ्य' के बराबर मान लिया है। एक तरह से यह 'तेज' गति की मीडिया का रास्ते से भटकना माना जा सकता है। जनता से जुड़ी सिर्फ क्राइम, पैशन और हंसोड़ खबरों के बीच राजनीति का चस्का 'मसालेदार' चाय तो बन सकती है। पर, मूल उद्देश्यों से इतर भूख मिटाने में अक्षम ही रहेगी।
पवार साहब बयान दे रहे हैं, चीनी 50 रुपये से कब कम होगी, पता नहीं? पर उन्हें यह पता है कि अगला आईसीसी अध्यक्ष बनने के लिए कहां-कहां जुगाड़ फिट करना है। ठीक भी है जनता को 'सेक्यूलरिज्म' के भंवरजाल में डालकर 'कुर्सीलिज्म' की राजनीति में सब जायज है। वैसे भी 'बंबई' में आजकल 'गॉलीवुड' की गरिमा बरकरार है। दिल्ली का 'दिल' इतना जोर कभी न धड़का होगा जैसा कि आजकल धड़क रहा है। शीतलहर का कहर दिल की धड़कन को बढ़ाने का ही काम तो कर रहा है, क्योंकि कॉमनवेल्थ की हेल्थ को बचाये रखना आजकल दिल्ली की शान से जुड़ चुका है। उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी बसें, सड़कों पर धूं-धूं जल जाती है, तो लोअर बसों से अचानक निकलने वाला धुंआ सीन से गायब हो जाता है।
कोई बात नहीं, जनता कल्याण सिंह के अयोध्या पहुंचने पर चुंधिया जाती है तो अमर सिंह के दुबई से इस्तीफे की चर्चा गांव-जवार की बतकही का हिस्सा बन जाती है। थरुर अपने शउर के मुताबिक कमेंटिया देते हैं तो राजनीति में कबड्डी सा माहौल बन जाता है। मौतें हो रही हैं, ठंडी में ठंड से, गर्मी में लू से, मंहगाई में भूख से और ऑल टाइम हिट मौत मतलब 'किसान' की मौत का बहीखाता फुल होने के बाद बंद कर दिया, अब इसकी गिनती रुहानी शक्तियां करती हैं। इंसानों के वश की बात नहीं रह गयी। फिर भी जनती जी रही है, जीती थी और जीती रहेगी। मगर, जीतेगा वहीं जनता के जीने की राह में रोड़े डालता है। आखिर यहीं तो 'जनतंत्र' है।

30 दिसंबर 2009

नववर्ष मंगलमय हो, जिंदगी रसमय हो !

सबसे पहले आपको नये वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, साथ में बड़े-बड़े फूलों की मालाएं और इससे भी नया साल न समझ में आये तो डिस्को में जाकर, डीजे की धुन में जोर-जोर चिल्लाएं। फिर शायद आपको नया साल मनाने का असीम आनंद आ ही जाये। यदि इससे भी बात न बने तो यंग जेनेरेशन की भांति मदिरा के हल्के-हल्के दो पैग जरुर लगायें। इससे क्या होगा कि नया साल मने चाहे न माने लेकिन आपको मज़ा अवश्य आ जाएगा। आखिर जश्न मनाने का अंतिम पड़ाव तो मजा लूटना ही रहता है, सो आप सीधे सीढ़ी से उतरने की बजाए, डायरेक्ट लिफ्ट का सहारा लें। इससे न केवल नववर्ष मनाने का मज़ा आयेगा, बल्कि आपके आनंद की अनुभूति भी असीम हो जाएगी। तो आईये हम सब मिलकर हैप्पी न्यूईयर ट्ïवेंटी-टेन को सेलिब्रेट करें। अरे! ट्ïवेंटी-टेन नहीं समझे? मेरे साथ कोशिश करें समझ में आ जाएगा... अभी ट्ïवेंटी-ट्ïवेंटी का बुखार उतरा भी नहीं था कि ट्ïवेंटी-टेन का फीवर युवाओं के सिर चढ़ गया। सिर चढ़ ही नहीं गया, बल्कि अंधाधुंध डांस करने लगा। अब आप पूछेंगे कि भला ये ट्ïवेंटी-टेन क्या बला है? महाराज यह कोई बला-वला या तबला नहीं है, यह तो खालिस नाम है इस नये साल का। बिल्कुल आधुनिक, लेेटेस्ट और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड वाला नाम! अब भारतीय कहने में शरम से मुंह लाल हो जाता है, तो इंडियन कह लेते हैं। नयी पीढ़ी कहने में लाज आती है, तो यंग जेनेरेशन का तगमा लगाकर सीना गर्व से फुला लेते हैं। आने वाली पीढ़ी कहने में जीभ लडख़ड़ा जाती है तो जेनेरेशन नेक्स्ट कहकर जीह्वïवा को आराम व पिछड़ेपन के बोध को विराम दे देते हैं। कुछ इसी तरह का है यह नया तजऱ्ुमा जिसे आजकल ट्ïवेंटी-टेन नामक मॉर्डन नाम से विभूषित किया जा रहा है। आप इसे सन्ï 2010 कह सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इसमें निहायत पिछड़ापन व विशुद्ध भारतीयता की बू आती है। यंगिस्तान इसे कबूल नहीं करेगा, हां बड़े-बूढ़ों के सामने आप बिना हिचक सन्ï 2010 कह सकते हैं। गलती से भी यंग जेनेरेशन के सामने न कहें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। तमाम तरह की मॉडर्न गालियों से आपको विभूषित किया जा सकता है तथा प्राचीन जाहिलियत से आपका श्रृंगार कर दिया जायेगा। इसलिए अच्छा यही होगा कि दबाव में ही सही लेकिन नये साल का स्वागत ट्ïवेंटी-टेन कहकर ही करें। ये नये ज़माने की नयी जेनेरेशन का नया शब्द है, जिसे इलेक्ट्रॉनिक गति से लोगों की जुबान तक पहुंचाया गया है और यहीं शब्द अब लोगों की जुबां पर चढ़ गया है। खैर यह अपना-अपना अंदाज है, नया रिवाज़ है, नयी आवाज़ है और इन सबसे बढ़कर यंगिस्तान का यंग मिज़ाज है। मनाने दीजिए उन्हें अपने हिसाब है। हम अपना गुणा-गणित क्यों फेल करें? भई वे भी तो पलटकर पूछ सकते हैं कि क्या जरुरत भी हमें अंग्रेजों का बेलबॉटम पैंट और कॉलरदार बुशर्ट अपनाने की। रहे होते, वही धोती-कुर्ता पहने और गमछा लपेटे! कौन सा पहाड़ टूट पड़ता जब अंग्रेजी फिल्मों की नकल करके सिनेमा नहीं बनाया होता, विदेशी गानों की जबरदस्त नकल कर आइटम सांग न बने होते। कम से कम प्योर भारतीय सिनेमा तो बचा होता। शास्त्रीय संगीत की स्वरलहरियां तो बची होतीं, लेकिन नहीं जी! आप करें तो शुभानअल्लाह और हम करें विस्मिल्लाह! यह तो सचमुच में नयी पीढ़ी के साथ घोर अत्याचार है, इमोशनल ड्रामा है कि आप ये करें वह न करें। सच पूछिये तो सारा किया धरा उन्हीं तथाकथित विरोधियों का है, जो खुद तो शूट पैंट टाई का मोह छोड़ नहीं पाते और यंग जेनेरेशन को धोती-कुर्ता पहनाने की सलाह देते हैं। खुद तो विदेशी कारों में चलने को उतावले होते हैं, पर यंग जेनेरेशन को टमटम पर चलने का ज्ञान बांटते नहीं अघाते। इनकी पूरी कोशिश
होती है कि अंदरखाने आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक का मजा ये लें और यंग जेनेरेशन को गुड़ का शरबत पीने के लिए बाध्य कर दें। इस साल भी ये महान आत्माएं सड़कों पर लट्ïठम्ï-लट्ïठ रहेंगी और हैप्पी न्यू ईयर मनाने वालों को गुडी-गुडी फील नहीं होने देंगी। खैर, यह सब तो चलता ही रहता है। कभी हल्के में कभी भारी में, मगर आप अपनी तैयारी पूरी कर लिजिए और नये साल का दिल खोलकर स्वागत किजिए। नववर्ष के मंगलमय होने का मामला फंसना नहीं चाहिए और आगामी जिंदगी रसमय बनी रही इसी कामना के साथ हैप्पी न्यूईयर ट्ïवेंटी-टेन! ओय-होय ये मैं क्या बोल रहा हूं, खालिस जेनेरेशन नेक्स्ट की भाषा। भईये ये नहीं बोलूंगा तो सुनेगा कौन यार? वैसे भी सुनने के लिए कान के छिद्र खुले होने चाहिए, यहां तो कानों में कनठुसवा...सॉरी सॉरी इंपोर्टेड हेडसेट ठूंसा रहता है। तो आप कुछ भी बोलिए, गाईये, चिल्लाईये कोई ध्यान देने वाला नहीं है और न हीं ध्यान से सुनने वाला, तो बेफिक्र होकर अपने हिसाब की बातें बोलिए, अपने ढंग से हैप्पी न्यूईयर विश करिये। जनाब! सुनने को तो आजकल लोग नेताओं का भाषण नहीं सुनते हैं, टीचर का व्याख्यान नहीं सुनते हैं, पुलिस की सीख नहीं सुनते हैं, तो आप भला किस खेत की मूली हैं, जो लोग आपको सुनेंगे। मस्त रहिये और जो मन में आये बकते रहें, कोई अपोजिसन नहीं, कोई आपत्ति नहीं, कोई कमेंट नहीं, कोई परमानेंट नहीं, सबकुछ नश्वर है। इसलिए एक बार फिर से नववर्ष मंगलमय हो, जिंदगी रसमय हो, आमजनता की जय हो, नेताओं में भय हो, आतंकवादियों का क्षय हो, मंहगाई का नाश हो, लुगाई का कल्याण हो, अपनी विजय हो, परायों की भी जय हो।
जय भड़ास जय जय भड़ास

25 दिसंबर 2009

क्रिसमस क्रिसमस हैप्पी क्रिसमस

जिंगल वेल जिंगल वेल...से ही मेल खाता गाना थ्री इडियट्ïस फिल्म में भी है जो आज की कर्णप्रिय मानी जाने वाली धुन में सुबह से ही कानों में रस घोल रहा है। ऑल इज वेल॥ जिंगल वेल के मौके को कैश करने का अपना इंडियन स्टाइल है। आप इसे इडियटपना कहें तो अपनी समझ से, मगर है यह शुद्ध मार्केटिंग। 100 करोड़ से भी ज्यादा आबादी वाले देश में 5 करोड़ से भी कम ईसाई धर्म के अनुयायी रहते हैं। मगर, अनेकता में एकता और सर्वधर्म समभाव की हमारी संस्कृति का ही कमाल है कि आज करोड़ों लोग एक दूसरे को हैप्पी क्रिसमस की मुबारकबाद दे रहे हैं। सुबह से तांता लगा है, ऐसे मित्र जो साल में बस त्यौहारों के दिन एक मोबाइल मैसेज़ के रुप में प्रकट होते हैं और कहीं और से रीसीव मैसेज को फारवर्ड करके अपने प्यार का इज़हार करते हैं। सच ही तो है कि क्रिसमस प्यार बांटने का त्यौहार है।
मगर, कुछ ऐसे भी करमजले दुनिया की इसी धरती पर विराजमान हैं, जिनके लिए न तो दिवाली की मिठाई में मिठास समझ में आती है और न ही ईद की सेवसियों की खूश्बू। होली के रंग, बदरंग हो चुके शरीर पर कोई असर नहीं कर पाते तो क्रिसमस की क्रीम इन्हें नहीं सुहाती। ये कुछ ऐसे प्राणी हैं जिनके अपने अनडेटेड त्यौहार होते हैं, जो पेट भर खाना खा लेने और थोड़ी देर के लिए अंतरात्मा खुश होने के बाद अचानक ही मन जाया करते हैं।
खैर, जो हैं सो हैं अपनी बला से। हम तो ठस के क्रिसमस मनाने का मूड बना चुके हैं। वैसे भी आज की मंहगार्ई में ठसक ढीली हो गयी है और माथे की सलवटों में इज़ाफा हो चुका है। फिर भी क्रिसमस है, चारों तरफ टीवी में ,अखबार में , इंटरनेट पर रंग-बिरंगी लाइटें सज रही हैं। मुबारकबाद की झडिय़ां लगी हैं और महफिलों का दौर चल रहा है। तो इंसान हैं यार! मन बहक जाता है, इच्छा पैदा हो जाती है, महसूस होता है थोड़ा हम भी मना ही लेते हैं। जो होगा देखा जाएगा, कल के बारे में सोचकर आज ही क्यों मरें? सब प्रभु की माया है सबकुछ ओके चलेगा। टेंशन नहीं लेने का, बिंदास क्रिसमस मनाने का हैप्पी क्रिसमस!
यकायक एकलौते सिंगल सीम वाला मोबाइल बज उठा, देखा तो मैसेज आया था, मोबाइल कंपनी का ही मैसेज था। बिना पूछे-मते क्रिसमस का रिंगटोन सेट करके पैसे डिडक्ट करने के बाद यह मैसेज हमारे सुपूर्द किया था। चलिए कोई बात नहीं हूजूर कुछ लोग ऐसे भी क्रिसमस मनाते हैं। जबरिया गाना सुनाकर। वैसे कमाने से याद आया...मंहगाई है फिर भी कमाने वाले धड़ल्ले से कमा रहे हैं। गंवाने वाले उसी रफ्तार से गंवा रहे हैं। भौचक होकर देखने वाले वैसे ही आंखे फाड़े देख रहे हैं। सबकुछ रुटीन वर्क की तरह चल रहा है। क्या करें त्यौहार तो साल में एक-एक दिन ही आते हैं। बाकी सबकुछ तो डेली चलता रहता है।
सॉरी सॉरी सॉरी...क्रिसमस के हैप्पी मोमेंन्ट्ïस पर मैं भी कैसी पकाऊ बातें कर रहा हूं। वैसे भी आलम यह बन रहा है कि हिन्दी में क्षमा-याचना मागूंगा तो बहुत कम लोग ही समझेंगे कि आखिर मैं मांग क्या रहा हूं? यह मेरा नहीं भाषा का प्रभाव है। क्रिसमस बस त्यौहार भर नहीं है यह भाषा के बाज़ार को पुष्टï करती है और बाज़ार हमारा भाव तय करता है। भावनाओं का खयाल रखता है। इसलिए आज क्रिसमस है, बाजार भाव डाउन चल रहें है, बंपर सेल लगी है सककुछ सस्ता-सस्ता दिख रहा है, इसलिए इस भरी मंहगार्ई में खूब बिक रहा है। जिसकी जितनी बढिय़ा बिक्री उसका उतना हैप्पी क्रिसमस। मगर, हम तो भई बिकने, बिकाने से दूर मस्तिया के क्रिसमस मनाएंगे। आखिर हम भी तो इंसान हैं यार अपनी भी कुछ ख्वाहिशें हैं, तमन्ना है और इन सबसे बढ़कर एक दिल है जो हमेशा हैप्पी रहना चाहता है। अंत में आप सबके दिल को दिल से हैप्पी क्रिसमस....

17 दिसंबर 2009

दिल्ली की सर्दी ठंडा ठंडा कूल कूल

सर्दियों में सर्दी, उस पर भी दिल्ली की सर्दी! यह तो वही बात हो गयी कि एक तो करेला दूजे नीम पर चढ़ गया। फिल्मों के गीतों में, कहानियों में न जाने कितनी बार दिल्ली की सर्दी का जिक्र आया है। मगर, सच्चाई इधर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। सच तो यही है कि दिल्लीवासियों के लिए सर्दी किसी वरदान से कम नहीं है और इससे लोग घबराते नहीं बल्कि दिल खोलकर दिल्ली की सर्दी का इस्तकबाल करते हैं। किसी मासूम शायद ने शायद ठीक ही कहा है कि सर्दी के इस मौसम में हर रंग चेहरे पर उतर जायेगा। न जाने कौन सी गिलाफ में किसका चेहरा अपना अक्स छुपायेगा॥ हम बात कर रहे हैं दिल्ली की सर्दी की, अबकी एक बड़े निर्देशक की बड़ी फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हो रही है। बड़ा सा सेट सजाया गया और बड़ा सा स्टारकास्ट दिल्ली के एक बड़े से पंचतारा होटल में रुका। फिल्म में काम करने वाली बड़ी सी हीरोइन का पहले ही दिन सेट पर ठंडी हवा के झोंको से आमना-सामना हो गया। फिर क्या था, उन्होंने पहले से ही दिल्ली की सर्दी के बारे में काफी कुछ सुन रखा था। इसलिए जैसे ही ठंडी हवाओं ने उनसे जुम्बिश की बेचारी सकते में आ गयीं। उन्होंने तुरंत अपने प्रोड्ïयूसर से बोल दिया कि मुझे ठंड लग गयी है और आज की शूटिंग कैंसिल? प्रोड्ïयूसर बेचारा, मरता क्या न करता की तजऱ् पर पैकअप बोलकर होटल के लिए रवाना हो गया। इधर दिल्ली की जनता, जो कई घंटो से सूरज की लुका-छिपी के बीच शूटिंग देखने के लिए लालायित खड़ी थी, उनको निराशा हाथ लगी। फिल्म की हीरोइन सीधे मेकअप रुम में घुसकर अपने चेहरे पर चढ़ी कई कई पर्त का मेकअप उतारने लगीं। तभी मेकअप मैन ने कहा-मैडम जल्दबाजी मत किजिए, ठंडे पानी से ही चेहरा साफ करिये, वर्ना आपका दमकता हुआ चेहरा मुरझा जायेगा। मैडम ने कहा-ठीक है ठंडा पानी मंगाईये। तभी स्पॉट बॉय दौड़ा-दौड़ा बगल की दुकान से चील्ड बिसलेरी का बॉटल ले आया। एक तो ठंडी का मौसम, उसपर से चील्ड वाटर, जैसे ही मैडम ने पानी हाथ में लिया, उनको कंपकपी का दौरा पड़ गया। अगल-बगल खड़े सारे लोग भी हिलने-डूलने लगे, कोई तौलिया लेकर मैडम का ढंक रहा था, तो कोई सेट का परदा ही फाड़ लाया, मगर सर्दी थी कि मैडम को छोडऩे के लिए तैयार ही न हो। बाहर खड़ी भीड़ यह सब नज़ारा देख रही थी और सब मजे ले लेकर इसी बारे में चर्चा कर रहे थे। वहीं पास में खड़ा एक बच्चा हाथ में ठंडा कोक लिए गटागट पी रहा था। किसी ने उससे कहा कि जाओ- मैडम को समझाओ कि उतनी सर्दी नहीं है, जितना आप समझ रही हैं। बच्चा था भी दिल्ली का नटखट छोटा, ठंडे कोक की बोतल हाथ में लिए वह सीधा मेकअप रुम की तरफ बढ़ चला। जैसे ही मैडम की नज़र उस बच्चे पर पड़ी उनकी सर्दी जाती रही, क्योंकि सर्दी तो उनके मन में घर कर चुकी थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने देखा कि एक छोटा सा बच्चा इतनी ठंड में भी हाथ में ठंडी बोतल लिए कोक पी रहा है, तो भला मैं क्यूं डरुं ठंड से? नायिका का घमंड जाग गया और अहंकार बोलने लगा, उन्होंने तुरंत सारा कपड़ा, तौलिया सब परे हटा दिया और अकड़कर बोलीं- टेंशन की कोई बात नहीं मैं शूटिंग करने के लिए तैयार हूं। बच्चे का काम हो गया था, वह चुपचाप आकर भीड़ में एक तरफ खड़ा हो गया और लोगों से बोला, दिल थामकर जमे रहो, पिक्चर अभी बाकी है। उधर पूरा का पूरा फिल्मी स्टॉफ हरकत में आ गया, लाइटें तैयार की जाने लगीं और सेट को पुन: सजाया जाने लगा। तभी किसी ने मैडम से कहा कि- मैडम डायरेक्टर साहब और प्रोड्ïयूसर अंकल तो वापस होटल जा चुके हैं। फिल्म कैसे शूट की जाएगी, मगर मैडम हीरोइन तो दंभ में चूर थीं, उन्होंने आंखे तरेरकर कहा- उन्हें तुरंत फोन करके बुलाया जाये, वर्ना मैं शूटिंग बीच में ही अटकाकर वापिस मुंबई चली जाउंगी। स्पॉट ब्वाय ने फौरन मोबाइल से डायरेक्टर व प्रोड्ïयूसर को इंफार्म कर दिया। इतना सब होते-हवाते शाम के चार बज गये थे। धीरे-धीरे मौसम और सर्द होता जा रहा था, क्योंकि दिल्ली की सर्दी तो वास्तव में शाम और अलसुबह ही ज्यादा समझ में आती है, क्योंकि रात को सारे दिल्लीवासी अपने-अपने घरों में कैद होकर विभिन्न प्रकार के इलेक्टॉनिक उपकरणों के कमरे गर्म कर लेते हैं और गर्र्म रज़ाई में दुबककर रात्रि विश्राम करते हैं। खैर जैसे-जैसे सर्दी का टंप्रेचर बढ़ता जा रहा था, ठीक वैसे-वैसे मैडम नायिका का ट्रंप्रेचर भी हाई होता जा रहा था। वे काफी देर से कम कपड़ों में बैठी, डायरेक्टर व प्रोड्ïयूसर का इंतज़ार कर रही थीं। मगर, इन दोनों का कहीं अता-पता नहीं था। इधर शूटिंग देखने वाले दिल्लीवासियों का दिमागी पारा भी चढ़ रहा था। क्योंकि जिस हिरोइन का ज़लवा देखने के लिए वे यहां सुबह से ही इकट्ïठे हुए थे, उसका असली दीदार नहीं हो पाया था। जनता भी हो-हल्ला मचाने लगी और फिल्म की पूरी यूनिट हिरोइन के इर्द-गिर्द जाकर जमा हो गया। तभी नायिका का मोबाइल घनघना उठा। जैसे ही नायिका ने मोबाइल के माउथपीस से अपने होंठ सटाये, उधर से डायरेक्टर साबह गुर्राये और बोले- आप आखिर चाहती क्या हैं? पहले तो भरी दोपहरी में आपको ठंड लग गयी और शूटिंग रुकवा दी, फिर अचानक जब वास्तव में ठंड पडऩी शुरु हुई तो आपको शूटिंग की सूझ रही है? मैडम नायिका ने कहा- देखिए आप ठंड की चिंता मत किजिए, बस किसी तरह से शूटिंग चालू कराईये, मुझ आज ही शूटिंग करनी है। डायरेक्टर साहब बोले- आज तो शूटिंग बिल्कुल भी नहीं हो सकती क्यूंकि मुझे ज़ुकाम हो गया है और प्रोड्ïयूसर साहब वहां से आने के बाद टल्ली हो चले हैं, अच्छा यही है कि आप भी होटल वापस चली जार्ईये, शूटिंग कल कर ली जाएगी। इतना कहकर उन्होंने फोन डिसकनेक्ट कर दिया। मैडम हिरोइन को कुछ सूझ नहीं रहा था, क्योंकि अनज़ाने में ही सही मगर उन्होंने बच्चे से बैर जो मोल ले लिया था। वे अभी कुछ सोच ही रही थीं कि फोन की घंटी फिर बज उठी, इस बार एक बड़े हीरो का फोन था, उन्होंने कहा- आप जहां भी हैं, जैसी भी हैं, वहीं रहिये, मैं 5 मिनट में वहां पहुंच रहा हूं और हमारा पहले से जो कंसाइनमेंट था, ठंडे पेय पदार्थ के विज्ञापन की शूटिंग का उसे लगे हाथ निबटा ही लेते हैं, क्यूंकि मैं भी कल अमेरिका जाने वाला हूं, फिर डेट्ïस की प्रॉब्लम हो जायेगी। मैडम नायिका ने कहा- ऑल राइट! वहां कुछ ही मिनटों में दनदनाती हुई कई कारें आ धमकीं। विज्ञापन का डायरेक्टर, हीरो, कैमरामैन, मेकअप मैन सहित 1 पेटी ठंड पेय की बोलतें साथ थी। मैडम नायिका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वे बाहर आयीं और भीड़ की तरफ मुखातिब होते हुए बोलीं- आप लोग निराश मत होओ, अभी शूटिंग शुरु हो जाएगी। जनता ने भी चैन की सांस ली, सारी तैयारियां पूरी कर ली गयीं, लाइट कैमरा एक्शन बोलते ही हीरो ठंडे पेय का बोतल हाथों में चिल्लाया- है कोई माई का लाल जो इस काले पानी को पीकर दिखाये। तभी हीरोइन बोली- तुमने डॉयलाग से कर दिया है बोर, लेकिन मेरा दिल मांगे मोर और यहीं कहते ही हीरोइन ने हीरो के हाथ से बोतल छीन ली और अपने अधरों से लगा लिया। उनका प्रण पूरा होने को था, बच्चे के आगे झुकना उन्हें गंवारा नहीं था, इसलिए वे भरी महफिल में सर्दी के मौसम में ठंडे पेय को पीना चाहती थी। जैसे ही उन्होंने घूंट मारनी चाही, वही बच्चा भीड़ से बाहर निकलकर बोला- मैडम दिल्ली की सर्दी मत जाईये भूल, क्योंकि यह है ठंडा ठंडा, कूल-कूल। बच्चे की शरारत पर सभी ठहाके मारकर हंसने लगे, साथ में हीरो और हीरोइन भी।

20 नवंबर 2009

आईटी दूल्हा हाईटेक दुल्हन

दूल्हा शब्द अपने आप में ही इतनी शक्ति रखता है कि हर कुंवारे के रोम-रोम में झूरझूरी पैदा हो जाती है। आप इस झूरझूरी को मोबाइल के वायब्रेशन से कंपेयर कर सकते हैं। क्योंकि हाईटेक ज़माना है और इस कंम्यूटरीकृत माहौल में हिंग्लिश ज्यादा समझ में आती हैं, इसलिए कन्फ्यूजियाईये बिल्कुल नहीं हम आपको, आपकी ही भाषा में समझाने का प्रयत्न कर रहे हैं। चूंकि मंदी ने ऐसा मनगढंत माहौल क्रियेट कर दिया है कि आईटी दूल्हों की मांग में अचानक कमी का दौर देखा जा रहा है। मगर, हाईटेक दुल्हनें हैं कि मानने को तैयार ही नहीं। ऑनलाइन दूल्हा सर्च करने के इस युग में बाप और मां की भूमिका भी नगण्य हो चली है। एक ज़माना था, जब पिता के पैरों की कई जोड़ी चप्पलें एक अदद दूल्हा खोजने में ही घिस जाया करती थी। तब भी दुर्लभ प्रजाति का दूल्हा मिल ही जाता था, क्योंकि अंत में उसे भी तो एक गऊ जैसी बेगम की दरकार होती थी? सच तो यही है महाराज! कि दूल्हा शब्द की उत्पत्ति ही संस्कृत के दुर्लभ शब्द से हुई है, बाद में दुल्लहो हुआ और खड़ी बोली आने के बाद इसे दूल्हा नामक शार्ट और सिंपल शब्द में तब्दील होना पड़ा। खैर, यह हमारा विषय नहीं है, हम बात कर रहे हैं आज के आईटी दूल्हे और हाईटेक दुल्हन पर। तो मामला ऑनलाइन चल रहा था, हाईटेक दुल्हन ने बाकायदा अपना विज्ञापन किया- नाम बन्नो रानी, उम्र 28 साल (हालांकि मामला 35 के उपर था), रंग- गोरा, जबकि गेहूंआ रंग से भी एक प्वांइट कम कलर था बन्नो रानी का, लंबाइ 5 फीट 1 इंच, हकीकत यह थी कि 6 इंच मोटी हाई हील पहनने के बाद भी लंबाई बमुश्किल साढ़े चार फीट का आंकड़ा पार कर पाती थी। मगर विज्ञापन तो विज्ञापन है और हर विज्ञापर का अपना हिडेन एजेंडा तो होता ही है। चूंकि मामला दूल्हा खोजने से जुड़ा हुआ था, इसलिए यह सब चलता है। फिर क्या था, ऑनलाइन दूल्हा ढूढऩे का दावा करने वाली वेबसाइट ने कुछ हजार की डिमांड की और पैसा मिल जाने पर हाईटेक दुल्हन का जबरदस्त प्रोफाइल बनाकर दूल्हा खोजन यज्ञ चालू कर दिया गया। उस वेबसाइट पर जितने भी कुंवारे, विधुर पंजीकृत थे, सबको दनादन मेल दाग दिया गया। आलम यह था कि कोई भी फंसे और इस हाईटेक दुल्हन के लिए सुघड़, सुन्दर और टिकाऊ दूल्हे का बंदोबस्त किया जा सके। इधर पिछले कई सालों से कुंवारेपन का दंश झेल रहे रामखेलावन को अखबार का विज्ञापन रोमांचित कर गया। मगर, बेचारे करें तो क्या करें, उम्र 38 बसंत के झूले झूल चुकी थी और कमाई के नाम पर सरकारी स्कूल की प्यूनगिरी! मगर, उन्होंने भी हार न मानने की ठान रखी थी और मन में यह दृढ़प्रतिज्ञ हो चुके थे कि शादी करेंगे जरुर मगर किसी शहर वाली अंग्रेजी बूकती छोरी से ही। इसीलिए बेचारे आज तक कुंवारे ही रह गये थे। अखबार का पन्ना बगल में दबाये सुबह से ही घूम रहे थे, तभी झूरी मास्टर की नज़र रामखेलावन पर पड़ी। झूरी मास्टर चिल्लाकर बोले- अबे रामखिलवना कहां गुमशुम घूम रहा है रे, तनिक इधर तो आ। रामखेलावन चुपचाप मास्टर जी के सामने जाकर खड़ा हो गया। झूरी मास्टर तपाक से उसके बगल में दबा अखबार छिन लिए और बोले कौनौ फंसी है का रे, बहुत दबाये फिर रहा है। मामला यह था कि रामखेलावन को जो भी प्रोफाइल अखबार के स्वंयवर विज्ञापन में जम जाता, वे उसे ऐसे ही लेकर दिन भर घूमते रहते थे और मास्टरी जी लोग मजे ले लेकर उनका मजाक उड़ाया करते थे। आज भी वहीं हुआ, झूरी मास्टर ने आवाज़ लगाकर पूरी मास्टर मंडली इकट्ïठी कर ली और रामखेलावन की हंसी उड़ा, उसका मोह भंग कर डाला। लेकिन आज प्रदीप मास्टर नहीं हंस रहे थे, सबके वहां से बिदा हो जाने के बाद प्रदीप मास्टर ने रामखेलावन के कंधे पर हाथ रखा और बोले, आज शाम को मेरे घर आ जाना, तुम्हारी समस्या का समाधान ढूढ़ा जायेगा। शाम को तय समय पर रामखेलावन, प्रदीप मास्टर के घर पहुंच गया। प्रदीप मास्टर के घर पर कंम्प्यूटर था और उन्होंने बाकायदा इंटरनेट सेवा भी ले रखी थी। प्रदीप मास्टर ने ऑनलाइन ही रामखेलावन को आईटी इंजिनियर घोषित कर, उनकी बढिय़ा वाली प्रोफाइल बना डाली और एक हाईटेक दुल्हन की खोज में उसका विज्ञापन दे डाला। अल सुबह ही बेवसाइट वालों ने रामखेलावन से संपर्क किया और कुछ हजार रुपये लेकर, उनके लिए हाईटेक दुल्हन खोज देने का वायदा कर, चलते बने। कुछ दिनों के बाद वेबसाइट वालों ने सोचा कि क्यों न घोषित आईटी इंजिनियर रामखेलावन व हाईटेक दुल्हन बन्नो रानी की शादी करा दी जाए। आइडिया अच्छा था, सो सबको पसंद भी आया और वेबसाइट वालों ने दोनों पक्षों को टेलीफोन कर मीटिंग फिक्स कर ली। इधर प्रदीप मास्टर ने रामखेलावन को पूरी तरह ट्रेंड कर दिया। ब्रांडेड जींस, कट वाले जूते और हल्के रंग का धारीदार शर्ट पहनाकर, उन्हें समझा दिया कि यस, नो और वेरीगुड से काम न बने तो नो कमेंट्ïस बोल देना। शहर के मंहगे रेस्टोरेंट में मिलन तय हुआ था। ऑनलाइन हाईटेक बन्नो रानी, दरअसल शहर के मॉल में लैडिज प्रोडक्ट का काउंटर संभालती थीं, मगर अपने को रईस और रसूखदार घोषित कर रखा था। खैर, कंम्प्यूटर की आभासी दुनिया में दोनों ने अपनी-अपनी वर्चुअल इमेज बनायी थी, जिसका एक ही घोषित उद्ïदेश्य था, शादी। दोनों ही अंग्रेजी में अटक-अटककर बोलने वाले थे, इसलिए सोच-समझकर कम ही शब्द निकालते थे। जो भी हो रेस्टोरेंट की मुलाकात में यस, नो, वेरीगुड के साथ या या करके मामला सुलटा लिया गया। दोनों पक्ष राजी हो गये, एक-दूसरे को पसंद भी कर लिया। बन्नो रानी को आईटी दूल्हा मिल गया और रामखेलावन को अंग्रेजी बूकती हाईटेक दुल्हन! तो टेंशन खतम हो चुकी थी और बड़े ही धूम-धाम से पंडित की मौजूदगी तथा बारातियों की गैरमौजूदगी में ऑनलाइन महाराज को साक्षी मानकर दोनों विवाह के बंधन में बंध गये। तो अब आप भी हमारे साथ बोलिए ऑनलाइन महाराज की जय

14 अक्टूबर 2009

बीच बाजारी इन नैनन से

एक दिन सपने में खोया हुआ था। सपने में बस यूं ही सुबह के वक्त टहलने निकला तो सोचा कि चलो कुछ वर्जिस हो जायेगी और बाजार का हाल समाचार भी मिल जायेगा। कॉलोनी से कुछ ही दूर आया था कि किराने की दुकान पर मक्खी मार रहे दुकानदार को देखकर चौंक गया। यह वही दुकानदार है, जिसके यहां ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी। दुआ-सलाम तो दूर, नजर उठाकर देखता भी नहीं था पट्ïठा! आज दूर से ही चिल्ला उठा राम-राम बाबूजी। मैंने सोचा चलो भाई कम से कम सद्ïबुद्धि तो आयी। पास जाकर मैंने पंसारी से पूछा कहो कैसे हो? पंसारी बोला-ठीक ही हूं बाबूजी, बस आप लोगों की बदौलत जिंदा हूं। मैं गहरे आश्चर्य में पड़ गया कि भाई इसको क्या हो गया है। मैंने फिर उससे पूछा कोई परेशानी तो नहीं है? इस बार शायद दुकानदार की दुखती रग पर हाथ धर दिया था। बेचारा दबी जबान में बोलने लगा- क्या बतायें बाबूजी मंहगाई इतनी बढ़ गयी है कि सारा धंधा ही चौपट होने की कगार पर पहुंच चुका है। देखिये न मेरी हालत कहां एक समय मुझे मक्खी मारने तक की फुर्सत नहीं थी, कहां आज पूरा का पूरा दिन मक्खियां मारते ही बीत रहा है। मैंने उसे ढांढस बंधाया और कहा कि-घबराओ मत बस कुछ दिनों की ही बात है, यह दौर भी गुजर जायेगा। दुकानदार बोला-आपको पता है बाबूजी अरहर की दाल सौ रुपये किलो हो गयी है और अब वह सोने-चांदी की दुकानों पर ही मिलती है। हमारे यहां तो बस नमक और मसाले ही मिला करेंगे। जब दाल ही खरीदने वाले नहीं रहे तो भला मेरी दाल कैसे गलेगी? बेचारा कहते-कहते रुंआसा हो गया। आश्चर्य से पड़ा मैं, थोड़ा आगे बढ़ा तो देखा कि अपनी कॉलोनी में जिम चलाने वाला जिम वही बाहर बैठा उंघ रहा था। मैने पूछा कहो भाई क्या हाल है? बड़ी बुरी नजर से मेरी तरफ देखते हुये बोला- क्या बताउं और क्यों बताउं कि मेरा क्या हाल है। जाईये-जाईये हमारी चिंता मत करिये। शायद मेरी बात उसको बुरी लगी थी। लगेगी भी क्यों नहीं, एक समय था जब मुहल्ले के सभी नौजवान सुबह-शाम इसी जिम में अपना शरीर फुलाते-पिचकाते थे। मंहगाई ने यहां भी ताला लगाने का इंतजाम कर दिया है। लोग पेट भर खाने से डरते हैं, तो भला जिम जाने की कौन सोचेगा। दुखी था बेचारा इसलिय चिड़-चिड़ा हो गया था। मन ही मन मैं सोच रहा था कि कुछ ही समय की बात है, जब कॉलोनी के हर चौथे घर में बाकायदा जिम खुलने लगे थे। मानों देश का युवा शरीर सौष्ठïव के दम पर ही आगे जाने की जुगत में है। हर चौराहे पर डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के महा पहलवानों की तस्वीरों के नीचे जिम का नाम व पता दिखायी देता था। पर मंहगाई ने सबकी हेकड़ी निकाल दी है। इसी उधेड़बुन में आगे बढ़ता जा रहा कि अचानक मास्टर चिरौंजी लाल से टकरा गया। मास्टर जी थोड़े मायूस दिख रहे थे, राम-राम करने के बाद बोले कि कहिये आपका बेटा कैसा है? मैं तो अवाक्ï रह गया कि भला शादी हुये अभी छ महीने भी नहीं बीते, बेटा कहां से पैदा हो जायेगा। पर मैंने मुस्कुराते हुये जवाब दिया-अरे मास्टर जी कैसी बातें करते हैं आप? सुबह-सुबह भांग-वांग चढ़ा ली है क्या? मास्टर जी संभलते हुये बोले अरे नहीं बेटा ऐसी बात नहीं हैं, मैंने तो बस यूं ही पूछ लिया था। क्या करें अब कोई काम तो रह नहीं गया है, इसलिये दिमाग भी ठीक से काम नहीं कर रहा। मैंने कहा कि क्यों क्या हुआ आप इतने कन्फ्यूज क्यों दिख रहे हैं? मास्टर जी बोले क्या बताउं बेटा, अब तुम ही देखो हर दस कदम पर अंग्रेजी स्कूल खुल गये हैं। दो कमरा बनवाया दो मास्टर रखे और खोल लिया स्कूल! कॉलोनी की दीवारों व सड़कों पर गेरु से पोत डाला कि फलांना अंग्रेजी स्कूल में बच्चों को दाखिल करवाईये और छूट का लाभ उठाईये। अब भला तुम ही बताओ कि ये स्कूल हैं या सीजनल सेल लगाने वाले दुकानदार। लोगों को भी समझ तो आता नहीं है कि ऐसे स्कूलों में बच्चे अंग्रेजी सीखें या न सीखें आई लव यू कहना जरुर सीख जाते हैं। अंग्रेजी पढ़ाई के नाम पर लोग बच्चों के भविष्य से खेल रहे हैं, इन स्कूलों के बच्चे मोबाइल पर लिखी जाने वाली न जाने कौन सी अंग्रेजी सीख रहे हैं। कभी कभी इनके एसएमएस पढ़कर तुम भी दंग रह जाओगे। मैं सोचने लगा कि भला इन अंग्रेजी स्कूलों से मास्टर जी को क्या तकलीफ ह? जो ये लाल-पीले होते जा रहे हैं। मैंने टोका- मास्टर जी अच्छा ये बताईये कि आपको क्या प्राब्लम है? मास्टर जी बोले- देखो बेटा पहले इस कॉलोनी में मैं अकेला मास्टर हुआ करता था। लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाते थे और ट्ïयूशन के लिये मेरे पास भेजते थे। मैं कम फीस में ही बच्चों को संस्कार व शिक्षा दोनों देता था। सुबह-शाम पूरा का पूरा स्कूल मेरे घर पर लगता था। पर जबसे ये अंग्रेजी स्कूल कुकुरमुत्ते की तरह उग आये हैं, तबसे मेरा ट्ïयूशन भी कम हो गया है, अब तो इक्के-दुक्के हीं बचे हैं जो मेरे यहां आते हैं, उपर से ये मंहगाई! मेरा तो बुरा हाल है। मास्टर जी की पीड़ा मेरी समझ में आ गयी थी। मैंने भी गली-गली खुल रहे अंग्रेजी स्कूलों को कोसा और आगे बढ़ चला। सामने से शर्मिला आंटी बुझी-बुझी सी चली आ रहीं थी। ये वहीं शर्मिला आंटी हैं, जिन्हें देखकर कॉलानी के बच्चे बुड्ïढे और जवान सभी खुश हो जाते थे। अब आप पूछेंगे कि भला सब कैसे खुश हो जाते थे। तो जान लिजिये, शर्मिला आंटी अपने घर के बाहर वाले कमरे में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। अब आप समझ गये होंगे कि बुड्ïढ़े और जवान क्यूं खुश हो जाते थे। बच्चों की खुशी का राज यह था कि बच्चों की मम्मियों को पटाने के लिये वे हमेशा अपने पर्स में टॉफी रखती थीं। जैसे ही कोई बच्चा दिखा, फट से उसे टॉफी पकड़ा देती थी। इसी बहाने बच्चे की मां का दिल जीतती थी और उसको सौंदर्य का पाठ पढ़ाकर अपना ग्राहक भी बना लेती थीं। पर आज वे कुछ उदास सी दिख रही थी, खैर मैंने ही कहा नमस्ते आंटी जी कैसी हैं? शर्मिला आंटी बोलीं- सब ठीक है बेटा, बस चल रहा है। मैंने फिर कहा कि आंटी आपका ब्यूटी पार्लर कैसा चल रहा है। आंटी बोलीं चलकर खुद ही देख लो, वैसे भी आजकल वह खाली ही रहता है। मैंने कहा क्यूं? आंटी बोलने लगीं- बड़ा खराब जमाना आ गया है, अब तो हर तीसरे घर में एक ब्यूटी पार्लर खुलने लगा है, ऐसा लगता है कि सौंर्दय की सारी मल्लिकायें यहीं आकर बस गयी हैं। सुनोगे तो आश्चर्य में पड़ जाओगे। पता है? वह काम वाली गंगू बाई भी पार्ट टाईम में ब्यूटी पार्लर चला रही है, वह भी बहुत कम रेट में। उपर से मंदी और मंहगाई ने ऐसा कबाड़ा कर दिया है कि बस पूछो ही मत। लोगों को सबसे सस्ते ब्यूटी पार्लर से काम चलाना पड़ रहा है। ऐसे में गंगूबाई के सिवा हमारा काम तो बंद ही हो गया समझो। शर्मिला आंटी की दु:खभरी दास्तान सुनकर मुझे भी मंहगाई से नफरत सी होने लगी थी, सबके चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाली और सब माताओं-बहनों को ऐश्वर्या व करीना जैसा सुंदर बना देने का सपना दिखाने वाली शर्मिला आंटी की हालत देखकर मेरा भी मन उदास हो गया। यह सब मैं सपने में देख-सुन रहा था, इसी गुस्से में मैंने जोर से हाथ झटका तो पास में ही रखा पानी का मटका धड़ाम से गिर गया। फिर क्या था, मेरी श्रीमती वहीं पानी मुंह पर मारते हुये बोली 40 रुपये का एक बॉटल पानी आता है और तुमने यूं ही सब बर्बाद कर दिया। उठो और जाकर एक बॉटल पानी ले आओ। और सुनो आज से तुम्हारे पीने के पानी में कटौती होगी। तीन चार दिन तक कम पानी दिया जायेगा ताकि इस गिरे हुये पानी की क्षतिपूर्ति की जा सके। जितना बुरा सपना देख रहा था, उससे
बुरी हकीकत देखकर मेरे होश उड़ गये थे। क्या मंहगाई इस कदर हमारी जिंदगी में हावी हो गयी है कि छोटी-छोटी बात पर भी इस मंहगाई का असर होने लगा है। मैं सोचने लगा था कि सपने में दुकानदार, जिम वाला, मास्टर जी और शर्मिला आंटी से ज्यादा परेशान तो मैं ही हूं। बंद आंखों से बाजार की हालत जानने निकला तो आंख खुलते ही अपनी हालत पर ही तरस आने लगी है।
बीच बजारी इन नैनन से सबका दु:ख जो देखा
आंख खुली तो भरम ये टूटा, नया सबक था सीक्हा
नोट- यह व्यंग लेख हिन्दी मासिक पत्रिका वूमेन आन टॉप में प्रकाशित
लेखक - मनोज द्विवेदी

12 अक्टूबर 2009

कलजुग में राम नही बस रावण रावण

कलजुग में रामायण नहीं बस रावण-रावणमियां मुसद्ïदी लाल तनतनाये हुये हमारी तरफ ही चले आ रहे थे। आपको बता दूं कि मियां मुसद्ïदी लाल हमारे पड़ोसी हैं और हमारे मुंह लगे मित्र भी। जब कभी भी सुबह के समाचार से उन्हें व्यभिचार, अत्याचार, फर्जी प्रचार या पंचरंगे अचार सा चटपटा करंट लगता है, तब वे सीधे मेरे घर का रुख करते हैं। मैं पेशे से पत्रकार हूं, तो उन्हें लगता है कि जो भी ऊलूल-जूलूल छपता है, उसमें मैं भी किसी न किसी रुप से शामिल रहता हूं, इसलिये बेचारे दनदनाते हुये मेरे पास आते हैं और जहरीली गोलियों सी लखनवी भाषा में खरी-खोटी सुनाकर की दम लेते हैं। यह सब करते हुये उन्हें ऐसा लगता है कि जिस समाचार से इन्हें इतना तगड़ा झटका लगा होता है, मुझसे मिलने के बाद वह कुछ कम हो जाता है। मैं भी क्या करुं? पड़ोसी धर्म निभाना ही पड़ता है और ऐसा हप्ते में दो-चार दिन जरुर होता है। मैं लॉन में बैठा अखबार के पन्ने पलट रहा था, तभी मेरी नजर बाहर वाले गेट की तरफ चली गयी, नजर चली गयी मतलब वहीं पर ठहर गयी। क्योंकि सामने से मियां मुसद्ïदी लाल चले आ रहे थे। मैंने मन ही मन अपने मन को मजबूत किया और श्रीमती जी को आवाज लगायी बम फटने वाला है, तैयारी कर लो। मेरा इशारा आप समझें या न समझें मगर श्रीमती जी मेरा इशारा खूब समझती हैं। मियां मुसद्ïदी लाल की चाल में आज कुछ ज्यादा ही अकड़ नजर आ रही थी क्योंकि वे जब भी गर्दन एक तरफ झुकाकर चलें, तो समझ लिजिये मामला गड़बड़ है। उनके आते ही मैं शिष्टïाचार वश खड़ा हो गया और बोला-सुप्रभात्ï मियां आईये! अस्सलाम वालेकुम करके वे धड़ाम से कुर्सी पर विराजमान हो गये और एक तरफ मुंह करके शायद सोचने लगे कि बात कहां से शुरु की जाये। मैंने उनकी तंद्रा में खलल डाला और बोला- आज मूड कुछ खराब लग रहा है? बस इतना सुनना था कि जैसे उनकी भड़ास बाहर निकलने को बेचैन हो गयी। बोले- अमां पत्रकार की पूंछ, आप लोग चाहते क्या हैं? आखिर क्या चाहते हैं आप? जो जी में आया लिख देंगे, छाप देंगे और सोचेंगे कि इससे लोगों का भला हो जायेगा? एक साथ इतने सारे प्रश्न सुनकर मेरी आशंका और प्रगाढ़ हो गयी कि हो न हो, आज कोई अनहोनी समाचार पढ़ लिया है मियां मुसद्ïदी लाल ने। मैंने खुद को संभालते हुये कहा-मियां मामला क्या है? मुसद्ïदी लाल बोले-अरे हुआ क्या है? कुछ नहीं और अगर आप सोचते हैं कि आप लोगों के लिखने या दिखाने से कुछ हो जायेगा तो यह आपकी भूल है। मैं खामोश रहा। फिर बोले- पता है आपको रावण पर फिल्म बन रही है? वह भी एक नहीं बल्कि कई भाषाओं में? मेरे अंदर जैसे हंसी का गुब्बारा फूट पड़ा हो। हंसी रोके नहीं रुकी और मैं जोर-जोर से हंसने लगा। लेकिन जब मैं हंस रहा था, उस समय मियां मुसद्ïदी लाल के चेहरे पर जो भाव थे, यदि उसे किसी ने शूट कर लिया होता तो शायद अगले ऑस्कर में उसे बेस्ट डाक्यूमेंट्री का अवार्ड तो पक्का मिल गया जाता। उन चंद पलों में मियां मुसद्ïदी लाल के चेहरे पर अनगिनत भाव उभरे थे, वह भी पूरी तरह से नैचुरली। किसी तरह मैंने अपनी हंसी रोकी और उनसे बोला- ये बताईये इससे आपको क्या फर्क पड़ता है, रावण पर फिल्म बनें, सुपनखा पर फिल्म बने या कुंभकरण पर फिल्म बने। मेरी बात पर अचानक गंभीर होते हुये मियां मुसद्ïदी लाल बोले- हूं, बस हो गयी समाज को सुधारने वाली बड़ी-बड़ी बातें। आप पत्रकार लोग क्या खाक समाज को सुधारोगे? अरे रावण पर फिल्म बन रही है और आप लोग हैं कि कह रहें हैं क्या फर्क पड़ेगा इससे, फरक तो पड़ेगा मियां और जरुर पड़ेगा। देखियेगा फिल्म आने के बाद लोग राम को कैसे भूल जाते हैं और रावण-रावण कैसे चिल्लाते हैं। आपको पता है, आज कल तो वैसे भी कोई राम की बात नही कर रहा है, टीवी चैनलों से लेकर अखबार, रेडियो हर जगह रावण चलाया जा रहा है, उसी के गीत बजाये जा रहे हैं। क्या होगा इस नौजवान पीढ़ी का, कभी आपने सोचा है? राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, उनके चरित्र से जीवन सही तरीके से जीने की प्रेरणा मिलती है और रावण! इतना कहते-कहते बेचारे मियां मुसद्ïदी लाल अचानक रुआंसे हो गये। मुझे भी घोर आश्चर्य होने लगा कि मियां, मुसलमान होते हुये भी हिन्दुओं के आराध्य के बारे में इतना कुछ जानते है और उनके लिये इतना दु:खी भी हैं। माहौल गमगीन होने लगा था। तभी श्रीमतीजी ने सही वक्त पर एंट्री मारी, प्लेट में कुछ नमकीन और कप में कम चीनी वाली चाय, जो कि मुसद्ïदी लाल जी की पसंदीदा होती है, को लेकर आ गयी। मैंने माहौल को हल्का बनाते हुये कहा कि- मियां परेशां तो बिल्कुल मत होईये। यह जो भी हो रहा है, होने दीजिये इससे हमारी आपकी आस्था पर कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है। थोड़ा सा नमकीन मुंह में दबाते हुये मियां बोले- देखा आपने बीजेपी के नेता जसवंत सिंह को बाहर निकाला गया तो वे क्या बोले? मैंने पूछा क्या बोले? उन्होंने कहा कि- वे बोले कि पहले मैं हनुमान था, अब रावण बन गया। यह सब इसी रावण फिल्म वालों का असर है, रावण नाम को इतना पॅापुलर बना दिया कि बुद्धिमान से बुद्धिमान व्यक्ति भी गच्चा खाकर रावण जैसे नाम का उच्चारण करने लगा है। यदि फिल्म नहीं बनती तो वे बोल सकते थे कि मैं पहले हनुमान हुआ करता था, अब मैं बंदर बन गया हूं। रावण तो कभी नहीं बोल पाते। हमारी नयी पीढ़ी भी देखिये इस रावण के आने के बाद क्या-क्या गुल खिलाती। नमकीन अंदर जाने व फीकी वाली चाय पीने से मियां मुसद्ïदी लाल का गुस्सा भी कुछ फीका पडऩे लगा था। अब बारी मेरी थी, मैंने कहा- मुसद्ïदी लाल जी आप किस रावण की बात करते हैं? आज तो हर कोई रावण है। आज के रावणों से तो भला, वह रावण था, जिसने सीता जी का अपहरण जरुर किया था। मगर, उनके साथ अनर्गल कभी नहीं किया। वह राक्षस कुल में जन्म लेते हुये भी भगवान भोलेनाथ का अनन्य भक्त था। एक आज के तथाकथित रावण हैं, जो हर घर, हर गली, हर मुहल्ले और हर बाजार में स्त्री रुपी सीता का अपहरण करने के लिये घूमते रहते हैं और मौका मिलते ही वह सब कर जाते हैं, जिसकी कल्पना उस रावण ने भी कभी नहीं की होगी। भला हो उस रावण का जिसने कम से कम राम के महत्व और सीता के नारीत्व को दुनिया के सामने न सिर्फ उजागर किया, बल्कि उनको पूजनीय बना दिया। एक आज के रावण हैं, जो राम के वेश में ही वह सारे कुकर्म कर रहे हैं, जो रावण ने राक्षस होते हुये भी नहीं किया था। मैं बोले जा रहा था- मुसद्ïदी लाल जी, आप उस रावण को दोषी मानते हैं? खैर मनार्ईये, वह तो सिर्फ एक रावण था, जिसके दस मुख थे और जिसे दुनिया जानती-पहचानती थी, यहां तक कि भगवान भी उस रावण से भली-भांति परिचित थे। लेकिन आज तो करोड़ों रावण हैं, जिन्हें आप पहचानना तो दूर अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि किस चेहरे के पीछे कैसा रावण छुपा है। मुसद्ïदी लाल जी आज तो एक-एक चेहरे के पीछे दस-दस रावणों का चेहरा छुपा है। इसलिये आप बिल्कुल भी मत घबराईये, उस एक रावण के नाम पर फिल्म बन जाने या कुछ लिख-पढ़ देने से कुछ नहीं बिगडऩे वाला है। मेरी बातों का गहरा असर मुसद्ïदी लाल पर नजर आने लगा था, वे सोच में पड़ गये थे। अचानक बोले-अमां मियां आपने तो मेरी आंखे खोल दी। हूं, आप ठीक ही कह रहे हैं कि आज के रावणों से लाख भला तो वह रावण था। जिसने हमें राम से परिचित करवाया। मेरी श्रीमती जी बोली मैं कुछ बोलूं? मैंने कहा बोलो! उन्होंने कहा आप लोग राम-रावण वार्ता को विराम दीजिये और कृष्ण जी अस्तुति कीजिये। कलजुग में ना आना रे प्यारे कृष्ण कन्हैया। तुम बलदाऊ के भाई हो, यहां सब दाऊद के भैया॥ (पत्नी का सामयिक गीत सुनकर हम सब हंसने लगे
यह व्यंग लेख हिन्दी मासिक पत्रिका वूमेन आन टॉप में प्रकाशित --लेखक मनोज द्विवेदी

17 सितंबर 2009

स्कुल में ग्रेडिंग सिस्टम नही सिस्टम में ग्रेडिंग की सोचिये

एक बार की बात है, पूरब देश में शिक्षा को लेकर बड़ी बहश चली। बहश भी ऐसी की हर कोई शामिल, छोटा बड़ा मंझला कोई नही छुटा। चारों ओर घोर चिल्ल-पों की आवाज आने लगी , कभी रंगीन शीशे के पीछे बैठकर ग्रेडिंग सिस्टम का गुडा- गडित समझाना तो कभी बहस बाजी करके इसके फायदे नुकसान गिनना। ठीक इसी वक्त पूरब देश की सरकार को एक ऐसा चश्मा मिला जिससे पहनते ही सबकुछ दिखाने लगता था। जैसे आप गूगल पे सर्च मारो तो कुछ न कुछ मिल ही जाता है। ठीक वैसे ही इस चश्मे को पहनने के जो देखना चाहे वह दिखाने लगता था। किसी ने ये चश्मा शिक्षा मंत्री जी को पहनने वास्ते दे दी। मंत्री जी चश्मा पहना और बोले मुझे गाँव के प्रिमरी और मिडल स्कूल का हाल चल दिखाओ। चश्मा थोड़ा वजनदार लगाने लगा क्यूंकि इसपर अब गाँव देहात के स्कूलों का विजुअल आने लगा था। चश्मे के भारीपन से नाक थोडी नीची हुई और आंखे झुक गयीं। मंत्रीजी देखते क्या है की एक लड़का जिसे जोर से सुसु आ गई थी , एक खेत की तरफ़ दौडा जा रहा है फिर सही जगह मिलते ही हरहरा दिया। अब मंत्री जी क्या देखते हैं की स्कूल में चार-पॉँच शिक्षक एक साथ बैठकर दाना चबा रहे हैं और देश के हालिया मसले पर खुलकर अपने विचार दे रहे है। अब मंत्री जी देखते हैं की स्कूल के सारे बच्चे खूब मस्ती कर रहे हैं, हो-हल्ला से वहां का वातावरण किसी चिडिया घर की भांति सुंदर दिखाई दे रहा था। तभी मंत्रीजी की नज़र पड़ती है की स्कूल का चपरासी चार पॉँच लड़कियों को लेकर मिड दे मिल तैयार कर रही है ये लड़किया इसी स्कूल की छात्र है । मंत्री जी की घड़ी में सवा ११ का समय है। अब क्या देखते हैं की पडोश के रामबचन की दो भैंस स्कूल में चली आ रही है। ये उनका रोज का काम है, भैसे रोज दोपहर स्कूल में ही बिताती हैं, चाहरदीवारी के पैसे से प्रधान जी मोटर साईकिल खरीद ली है और मास्टरजी जी ने छोटा सा गौसाला बना लिया है। सो भैसे आराम से स्कूल में घुस जाती हैं। मंत्री जी भैसों में ऐसे खोये की १२ बज गए । अब क्या देखते है की करीब ३०-४० बच्चे हाथ में कटोरा कटोरी थाली लिए स्कूल में आ रहे हैं। ये नाम तो लिखा चुके हैं पर पढने नही आते , इन्हे सरकारी वजीफा भी मिलता है कट-कटा के कई हिस्सेदार होते है। मंत्रीजी देख रहे हैं ,बच्चे लाइन बनाकर बैठ गए । मास्टरजी छडी लेकर लाइन लगवा रहे है। स्कूल १० बच्चे मिलकर सबको खिचडी परोस दिए । यहाँ रोज खिचडी बनती है, क्योंकि और भी खाने वाले भूखे है जो इनके हिस्से की रोटी खाते हैं। १ बज गए मंत्री जी के चपरासी ने कहा - हुजुर लंच पर क्या लेंगे। अक्सर मंत्रीजी की लिस्ट लम्बी होती है इसीलिए तैय्यारी के लिए पहले पूछा जाता है। आर्डर लेकर चपरासी चला गया । मंत्रीजी फिर चश्मा चढा लिए..फोकस उसी स्कूल पर..हवा तेज चलने लगी धुल मिटटी उड़कर खिचडी में जा रही है। बच्चे मौज से खा रहे है, इधर मास्टरजी लोग एकसाथ बैठे बाटी चूरमा बना था , प्रधान द्वारा नियुक्त रसोइया सिर्फ़ मास्टर जी लोगों के लिए खाना बनाता है। मास्टर जी लोग घी में डूबा बाटी दबा के खा लिए..मंत्री जी की नज़र बच्चों पर गई स्कूल लगभग खली होने वाला है। ज्यादातर बच्चे अपना झोला झाड़ रहे हैं। २ बजने वाले थे चश्मा उतरना पड़ा मंत्रीजी का लंच तैयार थी। अनमने ढंग से भोजन निबटा मंत्रीजी को चश्मा पहनना पड़ा। लगभग ३ बजने को है दो मास्टर जी तो अन्दर जा के लेट लिए और बाकि बचे ने मेज पर पैर फैला दिन के तारे गिनने में मशगुल । जो बच्चे बच गए थे उनको पढ़ रटने का आर्डर मिल चुका था। मंत्री जी का मानना है की ग्रेडिंग लगाने से रटंत पढ़ाई से मुक्ति मिल जायेगी ..पर ये पुरा सच नही है। जिन्हें बचपन से ही रटने की आदत है..खैर मंत्रीजी मंत्रीजी हैं, अब क्या देखते हैं की मास्टर जी सोकर उठे और चार-पॉँच को पकड़ लिया ..बोले एक बाल्टी पानी लौ मुह धोना है। बच्चे चले गए ..अब मंत्री जी की घड़ी में ४ बजने को है। स्कूल के सारे बच्चे दौड़ रहे हैं अपने अपने घरों की तरफ़ ..मंत्री जी बहुत कुछ देख चुके है , मन उकता गया होगा, तभी मंत्रीजी का पीऐ टीवी चला गया। न्यूज़ चैनल पर गाँव की बच्चियां नीली पोशाक पहने खुशी से स्कूल की तरफ़ भागती हैं और बक्ग्रौंद में गाना बजता है। स्कूल चले हम.....

09 सितंबर 2009

रंगीन चश्मा

ज्यादा देर कंप्यूटर पर कम करने से कुछ हो न हो लेकिन ऊपर वाले की सबसे बड़ी नियामत आंखे! थोडी परेशां सी रहती हैं। आँखों की तकलीफ और अपना बटुआ खंगालने के बाद यह फैसला ले पाया की एम्स में दिखाना ही ठीक रहेगा..कम पैसे में कम बन जायेगी। आँखों में सपने पैदा हो गए की नया चश्मा होगा तो कैसा दिखेगा और मैं कैसा दिखूंगा ? इन्ही सब सपनो को बुनते-बुनते रात की काली चादर हटने को थी..घड़ी में ४ बजाने का अलार्म पहले से सेट किया था। क्यूंकि सुन रखा था की एम्स में दूर-दराज के गरीब-गुरबे और रोगों से पीड़ित आम जनता पौ फटने से पहले ही कतार बना कर खड़े हो जाते हैं..मन में डर था की कही देर न हो जाए..खैर उसके बाद जो भागम-भाग मची वह छोडिये किसी तरह कतार में खड़े होने के बाद ३ घंटे के फिल्मी शो हैप्पी एंडिंग की तरह १० रूपये वाली पर्ची हाथ में थी..खड़े-खड़े टांगे आज न जाने क्या क्या बातें कर रही थी। फिर भी मैं खुश था की चलो आँखों को चश्मा भी मिल जाएगा और इसी बहाने थोडी मेहनत हो जायेगी , सो हो गई थी। आँखों के डॉक्टर वाले लाइन में लग गया..और वह मंजिल भी आ गई की मैं डॉक्टर के सामने था। डॉक्टर देखने में ज्ञानी लगता था और बड़ी-बड़ी बातें करने का शौक भी था उसे..घंटों मरीजों से बातें किया करता था। मुझसे थोडी सी पूछ-ताछ और जाँच पड़ताल के बाद उसने दार्शनिकों वाले अंदाज में जवाब दिया..बेटा जिस रंग का चश्मा पहनोगे दुनिया वैसी ही दिखेगी ..इसीलिए आंखे जब ख़राब हो जाती है तो केवल पॉइंट वाला सफ़ेद चश्मा ही पहनाया जाता है। मैंने अपना प्रेस्क्रिप्शन हाथ में लिया और जरुरी चीज़ें पूछकर वापस चल दिया ...मगर उसकी बातें बार बार दिमाग में आ जाती थी। मैं भी सोचने लगा थी की क्या सचमुच आंखें ये समझ जाती हैं की हमें किस रंग का चश्मा पहनना चाहिए और कब पहनना चाहिए..

02 जुलाई 2009

ओये गे गे क्या करता है बे?

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद देखिये कैसी उधम मची हुई है। फ़िल्म वाले तो जान छिड़क रहे हैं..शायद अपनी हेरोइनो और साथी महिला कलाकारों से पेट भर गया है। इसलिए नए टेस्ट के लिए दांत चियाड़ रहे हैं। पुरी दुनिया में भारत का संदेश गया हैं की देखो हम भी अब गे हैं। इस फैसले से अंग्रेजी दा गिरपितिये इतने खुश हुए हैं की पुरा का पुरा अख़बार ही गे गे गे चिल्ला रहा है। अपनी सेलिना जेटली अम्मा का तो पूछिये मत उनके तो पंख लग गए हैं , चलो कोई नही मिला तो ऐ बे गे ले ही सही । विदेशी ट्रस्ट के पैसे से चल रही मीडिया ने इसको इतना हाइप कर दिया है मानो देश एक बार फ़िर से आजाद हो गया है। अप संस्कृति के लिए जितना पैसा विदेशों से मिल रहा है उसका ईमानदारी से प्रयोग किया जा रहा है ताकि कल को हम किसी को मुह दिखने के काबिल न बचे। बचेंगे कैसे अब सोनू-मोनू आपस में ही चुम्मा-चाटी करेंगे बिच चौराहे पर और हम हमारी इस नई आजादी का जश्न मनाएंगे। बेटियों की संख्या तो पहले से ही कम है इससे बेटों को निराश नही होना चाहिए । आपस में भीड़ लेवो भाई की फर्क पैंदा है? अरे यही न होगा की एक और कुंवारा मरने के लिए पैदा ही नही होगा। और दहेज़ की आग में जलने के लिए कोई बेटी ससुराल नही जायेगी! तब कहाँ जायेगी अरे अपनी सहेली के साथ किसी होटल या सहेली के कमरे पर ही जाकर देह की गर्मी उतार लेगी। माँ बनने का झंझट ही ख़त्म हो जाएगा..अरे भाइयों कल्पना करो की तब जनसख्या बढ़ने की बजाये कम होने के आंकडे आने लगेंगे...रोटी कपड़ा और मकान की किल्लत कोसों दूर चली जायेगी और ऐसा होते होते एक दिन वह भी आयेगा जब कलयुग का अंत हो जाएगा ..तो क्या माना जाए की तथाकथित बुद्धिजीवों की राजधानी दिल्ली से निकला यह फैसला प्रलय की ओर पहला कदम है। जो भी अलग अलग राय और विचार सामने आ रहे हैं पर सच पूछिये मैं व्यक्तिगत रूप से इसके बेहद खिलाफ हूँ क्या आप भी ? वैसे दो सहरो के लोग इस फैसले से बेहद खिन्न हैं क्योंकि इससे उनको अपनी रोजमर्रा की भाषा में ही तबदीली करनी पड़ रही है। इलाहबाद और बनारस के आस-पास के लोग बात बात में अबे -तबे बोलते रहते हैं कभी कभी ये गे भी प्रोनौंस हो जाता है इसलिए ये लोग अब संभलकर बे बोलेंगे ताकि सामने वाला गे समझकर लाइन मरना शुरू न कर दे। बिहार के मधुबनी जिले के आस पास वाले भी है- हैगे को तकिया कलम की तरह यूज करते हैं । बेचारे अब इसे बदलने पर मजबूर हैं क्यूंकि आपको तो पता ही है पुरा देश न तो दिल्ली है और न ही गे । यहाँ तो गे बोला नही की बीसों जूते बिना पूछे रशीद कर दिए जायेंगे...कल ही फ़ोन पर एक मित्र से बात हो रही थी मैंने कहा अबे क्या हो रहा है आजकल ? उसने गुस्से में जबाब दिया दिल्ली में रहकर ये क्या गे गे कर रहा है बे। यहाँ आयेगा तो चूरमा बना देंगे..वैसे चूरमा देशी घी ड्राई फ्रूट और चीनी को को उपले से पकी बाटी में मिलकर तैयार किया जाता हैं जो बाटी चोखा के बाद मुख शुद्धि यानि मुह मीठा करने के लिए परोषा जाता है..कोई सिर्फ़ चूरमा खाकर पेट नही भर सकता। लेकिन वह रे दिल्ली और दिलवाले क्या खेल खेला है प्यारों गाना बनाया है आदमी हूँ आदमी से प्यार करता हूँ। इस गाने को लिखने वाले और इसे गाने वाले दोनों की आत्मा रो रही होगी..अबे जाहिलों फुटपाथ पर चिथडों में लिपटे भिखारी से प्यार करके दिखाओ, तब समझ में आएगा आदमी को आदमी से प्यार करने में कितनी दिक्कत हो रही है। आप जो भी सोच रहे हो लिख मारिये.....

25 जून 2009

एसी कोच में बीड़ी का सुट्टा

हमारे देश को अंग्रेज पोंगा पंथियों का देश कहा करते थे। ये सच भी लगता है क्योंकि यहाँ दिखावट का ही जलवा है। जैसा दिखा दीजिये, लोगों को चुतिया बना सकते हैं। जैसा की हाल ही में पकड़े गए दशियों ठगों ने किया था। एक साधारण चोर थे लेकिन उन्होंने लोगों को ऐसा दिखाया की वे चोर नही बल्कि ईश्वर के दूत हैं जो यहाँ पर आप जैसे लोगों के दुःख हरने के लिए आए हैं। लोगो ने जो देखा उसे सच माना और ईश्वर के दूत को सब कुछ सौप दिया। जब तब इन महाठागो का सच सामने आता तब तक तो कितने लोगों का कल्याण हो चुका था। ये तो रही ठगों की बात कहने का तात्पर्य यह है की जो दीखता है वह बिकता का जुमला ही आजकल चल रहा है। आजकल क्या ये आदिकाल से ही चलन में है। कुछ इसी तरह का प्रपंच हमारी राजनैतिक पार्टियों, तथाकथिक सामाजिक संगठनों और इन्ही जैसे लोकहित को समर्पित मंचों का भी होता है। बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स पर आम आदमी के झुर्रीदार चेहरों पर हँसी बिखेरना और उसके नीचे अपनी पार्टी, संगठन और जनहित मंचों का लेबल लगा देना इनका दिखावटी काम है । पर असल में ये लोगो को भ्रमित करके अपना उल्लू सीधा करते हैं। ये भी किसी ठग से कम नही होते, हाँ ये अलग बात है की इन ठगों पर कोई कानूनी कार्वाही लोकतंत्र को बचाने के नाम पर नही हो पाती। क्यूंकि आखिरकार ये देश की राजनितिक पार्टियाँ और उनकी वफादार संगठन जो ठहरे! एक रोचक प्रसंग याद आता है, एक बार मैं अपनी मगज़िने के काम के सिलसिले में बनारस जा रहा था। मैं स्लीपर में अपना रेजर्वेसन कराया। लेकिन ठीक जाने वाले दिन ही पता चला की जिनका इंटरव्यू मैं लेने जा रहा हूँ वे अलाहाबाद से बनारस इसी ट्रेन से जायेंगे । उनके पीअ से रेकुएस्ट की तो उसने ट्रेन में ही इंटरव्यू का समय निर्धारित करवा दिया । इलाहबाद में मैं उनके एसी कोच में घुस गया । महाशय मिले और बहुत गर्मजोशी से उन्होंने इंटरव्यू दिया , मेरा काम बन चुका था और मैं गाड़ी रुकने का इंतजार करने लगा। तभी उनके एक दोस्त जो उसी कोच में यात्रा कर रहे थे , अचानक आ पहुंचे और दुआ- सलाम करके पास में ही बैठ गए। थोडी देर बाद उन्होंने अपने कुरते की जेब में हाथ डाला और एक बीड़ी का बण्डल निकल लिया । सबकी तरफ़ बीड़ी दिखाई और भारतीय परम्परा के अनुसार मुझसे भी पूछा की लेंगे ? मैंने नही में उत्तर दिया मगर मुझे हैरत होने लगी की एसी कोच में सफर करने वाला बन्दा बीड़ी क्यों पी रहा है । इनके जैसे लोग तो बढ़िया क्वालिटी की सिगरेट पीते हैं। शायद वह व्यक्ति भी मेरी मनोदशा समझ रहा था। हम जैसे छोटे लोगों की ये सबसे बड़ी बीमारी है की मन की बात को चेहरे से बयां कर ही देते हैं। जबकि बड़े लोग इसमे माहिर होते हैं। खैर उस व्यक्ति ने मेरी तरफ़ मुखातिब होकर कहा मैं समझ रहा हूँ की आप क्या सोच रहे हैं। मैंने गर्दन भर हिलाई , उसने कहा- देखिये हम सर्वहारा के हित की रक्षा करने वाली पार्टी के नेता हैं। हम गरीबों और मजलूमों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले लोग हैं। भले ही अब हम एसी में रहते हो एसी में खाते -पीते हो लेकिन हमें अन्तः गरीब ही दिखना पड़ता है। ये बीड़ी भी इसी दिखावट के लिए ही है, क्योंकि आप अच्छी तरह जानते हैं की हबडा ब्रांड बीड़ी गरीब लोग ही पीते हैं। इसलिए मैं सबकुछ छोड़ सकता हूँ पर बीड़ी पीना नही , अरे येही तो हमारा ट्रेड मार्क है इसके बिना हमारी क्या औकात। इसी बीड़ी के ही दम पर आज हम बड़ी-बड़ी गाड़ियों से चलते हैं , फाइव स्टार होटल्स में हमारी मीटिंग्स होती हैं और तो और हमारा फाइव स्टार रहन-सहन भी इसी बीड़ी की बदौलत ही है। इतने में गाड़ी रुक गई और मैं चुप-चाप अभिवादन करके वहां से निकल लिया , लेकिन मैं बहुत कुछ समझ चुका था । शायद आप भी कुछ न कुछ समझ ही रहे होंगे.......

22 जून 2009

एक अरब भूखे? भर पेट खाए तब भी मरेंगे!

अभी-अभी ख़बर मिली है की इस साल पुरी दुनिया में भूखों की संख्या १ अरब का आंकडा भी पर करने जा रही है। खाद्य और कृषि संगठन की ताजा रिपोर्ट में यह कहा गया है की इस साल वित्तीय संकट के चलते करीब १ अरब २ करोड़ लोग प्रतिदिन भूखे पेट सोयेंगे। जाहिर है इसमे भी भारतीय ही अव्वल होंगे। संगठन का कहना है की फसलों की पैदावार में कमी होने की वजह से भूखों की संख्या में करीब ११ प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है। संगठन का ये भी आंकडा है की हर ३ सेकेण्ड में १ व्यक्ति भूख से मर रहा है। खाद्य कीमतों की ऊँची दर भी एक कारण बताया जा रहा है। इससे निजात पाने के लिए करीब ३० अरब डालर की जरुरत पड़ेगी तब कही जाकर इन भूखों को मरने से बचाया जा सकता है। ये तो रही दुनिया भर में बढ़ रही भूखों की संख्या सम्बन्धित आंकडे बाजी! अब आते है अपने देश की हालिया सूरते-हाल पर। पिछले कुछ दिनों से टीवी चैनलों पर जहरीली सब्जियों के बारे में दिखाया और समझाया जा रहा है। इनकी रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है की आलू, बैगन, लौकी , केला टमाटर सहित कई सब्जियों और फलों में जानवरों के जिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। मतलब यह की यदि आप भूखों की फेहरिस्त में शामिल नही है तब भी आपके मरने के चांसेस हैं। क्योंकि इन सब्जियों की पैदावार बढ़ाने के लिए जिस तरह से जहरीली दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है वह धीरे-धीरे ही सही लेकिन हमें मारने के लिए काफी है। भारतीय पुरातन काल से ही जुगाडू प्रवित्ति के प्राणी रहे हैं। जब इन्होने यह देखा की पैदावार का कम हो रही है तो जुगाड़ लगा लिया की चलो कुछ दवाई-सवाई मिलाकर इसे बढाया जाए। सो भाई लोगों ने जहरीली दवाईयां मिलनी शुरू कर दी है। कृषि संगठन ने भूखों का आंकडा तो पेश कर दिया लेकिन खाए-पिए और अघाये लोगों की मौतों का आंकडा कहा से जुटाया जाएगा? इसी तरह मसालों में भी मिलावट की बातें सामने आ रही हैं, इन मिलावटी मसालों से भी कैंसर हो सकता है , जिसकी अन्तिम परिणति मौत के मुहाने पर ही होती है। सब्जी हो गया , मसाला हो गया अब बात करते हैं भारतीय अमृत यानि दूध, दही पनीर और देशी घी, तेल की । रिपोर्ट्स के मुताबिक दूध यूरिया से बनाया जा रहा है, दही और पनीर तो बिना मिलावट का मिलता ही नही। तेल के कितने किस्से पहले ही समाचार बन चुके हैं। देशी घी में गाय सहित कई जानवरों की चर्बी मिली जा रही है। तो क्या हम ये मान ले की पानी के सिवाय अब कुछ भी हमारे खाने योग्य नही बचा है? मुझे भी सहसा इन बातों पर विश्वाश नही हुआ था मगर मेरे एक पत्रकार दोस्त के तर्क ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया की ये सब सच हो सकता है। मेरे दोस्त ने चर्चा के दौरान ये बताया की देखो अभी तुम पुरी दिल्ली में घूम जाओगे तो तुम्हे १०० किलो दूध मिलना मुश्किल हो जाएगा , लेकिन देशी घी लेना चाहोगे तो १०० देशी घी तुम्हे एक छोटी सी परचून की दुकान पर आराम से मिल सकता है। तो भाई जब दूध है ही नही तो घी कहाँ से पैदा हुआ? मैंने कहा यार सरकार कुछ करती क्यों नही? मित्र का जबाब बड़ा ही सरल किंतु कटु सत्य लगा, उसने कहा की अगर कानून बनने भर से ये सब बंद हो जाता तो देश में कब का राम-राज्य आ चुका होता। बस ये सोचो की कैसे इस जहर को कम से कम हलक के निचे उतारा जाए ताकि मौत का रास्ता थोड़ा सा लंबा हो जाए। मरना तो एक शास्वत सत्य है लेकिन जान-बुझकर मरना अपराध है। इसलिए जहाँ तो सके सोच-समझकर खाओ ! मन बड़ा व्यथित हो गया है..पढ़ने वाले सभी आगंतुकों से विनम्र पार्थना है की कुछ न कुछ उपाय जरुर सुझाएँ..ताकि जीने की लालसा बनी रहे....

20 जून 2009

असली खिलाड़ी हैं टीम पाकिस्तान के !

एक सही और सच्चे क्रिकेट प्रेमी होने के नाते मैं अपनी टीम का तो प्रसंसक हू ही और आजीवन रहूँगा भी। लेकिन मुझे क्रिकेट का खेल भी उतना ही पसंद है जितनी अपनी टीम इंडिया। हार और जीत खेल का हिस्सा होता है और क्रिकेट जैसे खेल में कोई शास्वत विजेता नही रह पाया है। इतिहास पर नज़र डाले तो किसी ज़माने में वेस्ट-इंडीज की टीम अपराजेय मानी जाती थी। समय बदला तो अपेक्षाकृत कमजोर भारतीय टीम ने इन्ही धुरंधरों को धूल चटा दी और विश्वविजेता बने। हाल में ही ऑस्ट्रेलिया का उदहारण आप सबके सामने है, लगातार तीन बार चैम्पियन रही ऑस्ट्रियाई टीम आज किस हाल में है यह किसी से छुपा नही है। टीम इंडिया की धोनी ब्रिगेड ने हाल में जो प्रदर्शन किया है वह भी इसी खेल की कुछ दिलचस्प कड़ियों का एक हिस्सा भर है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को इतना हताश नही होना चाहिए अरे संतोष तो इस बात का होना चाहिए की सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी और गांगुली, द्रविड़ जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम औसत दर्जे की बांग्लादेश से हारकर विश्वकप के पहले ही दौर से बाहर हो सकती है, मियां धोनी किस खेत की मुली हैं। दो-चार सीरीज़ से किसी को इतना हाइप भी नही देना चाहिए की बेचारा गिरे जो मुई जमीन भी नसीब न हो। खैर इस बार की भारतीय टीम में जीतने की भूख मर चुकी थी, कारन स्पस्ट है की सारे खिलाड़ी पैसा, सोहरत और ग्लेमर से अघाये हुए हैं। किसी को भी न तो नाम कमाने की जरुरत थी और न ही अपने लिए पैसा कमाने की, ये सब तो बोर्ड से खूब मिल ही रहा है। एक कोरम पुरा करना था , सो चले गए, इस भयानक गर्मी में इसी बहने कुछ ठंडी हवाएं खाने के लिए। चलिए बोर्ड, चयनकर्ता और खिलाड़ियों ने अपने हिसाब से सब कुछ किया मगर सफल नही हुए तो क्या ? जान लोगे क्या बच्चों की , वैसे भी धोनी महाराज का एयेर्सेल विज्ञापन भी तो यही कहता है - इट्स टाइम टू मूव ओन्न ...भाई इसबार क्रिकेट के नजरिये से देखे तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने गजब का जज्बा दिखाया है। अगर आप सचमुच क्रिकेट प्रेमी हैं और इसे किसी और चश्मे से नही देखते तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आपको भी इम्प्रेस किया होगा! कुछ दिनों पहले ही श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हुए आतंकी हमले और पाकिस्तान से विश्वकप मेजबानी छिनने के बाद वहां के खिलाड़ियों ने जिस जीवटता का परिचय दिखाया है वह भारत का कोई पड़ोसी ही दिखा सकता है। विश्व क्रिकेट बिरादरी से अलग-थलग हो चुका पाकिस्तान अभी दुनिया भर से अपने को दरकिनार न करने के लिए रिरिया रहा है । ऐसे में इन खिलाड़ियों की मनोदशा और इनका कांफिडेंस कितना प्रभावित हुआ होगा इसका अंदाज आप ख़ुद लगा सकते हैं। ऐसे में पाकिस्तानी टीम से हमेशा अन्दुरुनी झगडों की बातें भी आते रहती हैं। लेकिन इस टीम ने सारे मिथक तोड़ डाले हैं और ऐसा खेल दिखाया है की इनकी तारीफ करनी ही चाहिए। आतंकवाद और मिसाइलों से जूझ रही पाकिस्तानी आवाम को खुशी के कुछ इन खिलाड़ियों से मिले है तो इसके पीछे इनकी इच्छासक्ति के सिवा कुछ नही है। आशा है की फाइनल मुकाबले में श्रीलंका टीम भी कुछ इसी जद्दोजहद के साथ पाकिस्तान के सामने होगी, यदि पाकिस्तान जीत जाए तो कोई आश्चर्य नही होनी चाहिए॥इनके हौसले बुलंद है और श्रीलंका ख़ुद को साबित करने के लिए गुर्रा रहा है। टी-२० का अन्तिम मुकाबला वास्तव में महज एक मैच नही होगा बल्कि हालिया घटना के बाद दोनों टीमों की आपसी जुम्बिश होगी। जिसका नज़ारा काफी दिलचस्प हो सकता है । अब मुझे ये मानने में जरा भी संकोच नही हो रहा है की पिछला विश्वकप को भारत ने जीता था, तो वह महज एक तुक्का था, असली विजेता तो पाकिस्तान ही था..जो अंततः विजेता बनने की रह पर है .................जो भी हो क्रिकेट की विजय हो, खेल की जय हो................

13 जून 2009

पर्यावरण दिवस !

अभी कुछ दिन पहले की ही बात है। पर्यावरण दिवस बड़े धूम-धाम के साथ मनाया गया। आप मुगालते में मत रहिये की इन गोष्ठियों और सभाओं से पर्यावरण को बचा लिया जाएगा। देश-विदेश के वातानुकूलित कमरों में इम्पोर्टेड फर्निचेर पर विराजमान होकर तथा कथित पर्यावरण प्रेमियों ने हरियाली को बचने की वकालत बांच डाली। आप सबको तो पता ही है की कथनी और करनी में उतना ही अन्तर है जितना पड़ोसी मुल्क की बातो में । इन मह्शयों को सब पता है की जिस इम्पोर्टेड फर्नीचर पर इन्होने अपने नकली शरीर को टिकाया हुआ है वह लकड़ी भी हरे जंगलों को काटकर ही लायी जाती है। खैर छोडिये जनाब ! ये दुनिया ही एक दिखावटी सब्जबाग के सिवा कुछ भी नही है। यहाँ जो दीखता है वाही बिकता है वाली कहावत फिट बैठती है। इधर ये नुमैन्दे पर्यावरण-वर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग -शर्मिंग पर भासन भिड़ा रहे उधर पुरी दुनिया पानी -पानी हुए जा रही है..अपने यहाँ तो कितनों ने पानी के लिए बाकायदा कत्ल तक कर डाला है । मगर इनको कौन समझाए ये तो बिसलेरी से कम कुछ गटकने को तैयार ही नही हैं। चलिए महाराज अभी अभी ख़बर मिली है की भगवान भास्कर जो की फ्री में पुरी दुनिया को उर्जा उडेले जा रहे हैं ने एक विज्ञापन निकला है । उन्होंने कहा है की अब रौशनी पर भी टैक्स लगेगा । जब तक लोग बकाया राशिः का भुगतान नही करेंगे तब तक सवेरा नही होगा। अब क्या था कोट-पैंट और ताई लगाये महापुरुषों ने फिर से बड़े बड़े होटलों में चर्चाएं सुरु कर दी । करोडो रुपये तो यु ही फूंक दिए गए सिर्फ़ योजनायें बनने में ..और नतीजा क्या निकला एकदम सिफर ! फिर वाही पुरानी परम्परा ही हमारे कम आई। कुछ बुजुर्गों और अच्छी महिलाओं ने भगवन सूर्य की उपासना की और उन्हें प्रसन्न करके टैक्स माफ़ करवा लिया ।कहने का मतलब सिर्फ़ इतना है की सबसे पहले अपनी अन्तर-आत्मा में ईमानदारी से झांकना चाहिए। क्योंकि होता क्या है की हम करने कुछ जाते है और हमारे मन कुछ और ही चल रहा होता है। इससे अपना भला तो किया जा सकता है लेकिन इसकी कीमत औरों को चुकानी पड़ती है।

18 मई 2009

चाटुकारों जय हो!!

जबसे यूपीए सरकार को बहुमत मिला है..तभी से जैसे सारे लोग अंधे हो गए है , या यूँ कहिये की अंधभक्ति की नई परिभाषा गढ़ने के लिए लालायित नज़र आ रहे हैं। यही मीडिया कल तक दोनों क्या चारों मोर्चों के बिच कांटे की टक्कर बता कर जनता को गुमराह करने की पुरी कोशिश कर रहे थे..लेकिन अब यही लोग राहुल की जय हो..सोनिया की जय हो ..मनमोहन की जय हो में इतने नारे लगा रहे हैं की कान में दर्द हो गया है..अबे लल्लुओं कोई तो जनता जनार्दन की जय हो बोलो!! मगर नही , जनता की जय क्यों बोलोगे भैय्या ..यहाँ से कुछ मिलना-जुलना तो है नही..तो फिर काहे की जय जय कार! चाटुकारों सिर्फ़ कांग्रेस की जय बोलो तभी उनकी नज़रों में आओगे और अपने हिस्से की बेईमान कमाई पाओगे। जनता तो कल भी चुतिया थी और आज भी चुतिया ही मानी जा रही है। मेरा तो साफ - साफ मानना है की सिर्फ़ और सिर्फ़ जनता की जय बोलना चाहिए ..ये उसी जनता की ही दूरदर्शिता थी जो खिचडी सरकारों से तंग आ चुकी थी..इसलिए उसने उस गठबंधन को जिताया जो सरकार बनने के ज्यादा करीब थी..लेकिन भला इस बात का विश्लेषण करने की जहमत कौन उठाएगा ..कौन फ्री में अपना माथा खापयेगा ..सीधे -सीधे राहुल गाँधी की जय बोलो..सोनिया जी की जय बोलो ..मनमोहन महराज की जय बोलो तो हो सकता है की कुछ काम बन जाए...छोटे पार्टियों की बार्गेनिंग भी किसी से छुपी नही थी और वाम मोर्चा सिर्फ़ अपना एजेंडा लागु करना चाहता था..सो इन लोगों को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा..ये कोई कांग्रेस की लहर नही थी ..सिर्फ़ खिचडी सरकार न बन जाए इसका भय जनता को था..सो उसने वही किया जो एक जागरुक पढ़ा-लिखा और देश हित की इच्छा रखने वाला मतदाता कार सकता था...अब जनता भेड़ नही है और न ही सिर्फ़ भीड़ ..अब जनता समझदार है और अपना भला बुरा ख़ुद सोच सकती है। किसी पार्टी , नेता या लहर की बजाय सारा का सारा क्रेडिट देश की जनता को ही दिया जाना चाहिए !!

24 अप्रैल 2009

इंसानों की इस बस्ती में

इंसानों की बस्ती में
हम भी थे इन्सान यहाँ
इंसानों की इस नगरी में
अब बसते हैं इन्सान कहाँ
जब बसते ही इन्सान नहीं
तो हम खुद को क्यू इन्सान कहें
क्यूँ प्रेम, जलन और नफ़रत की
पीडा को हम यूँ ही सहें
इसलिए छोड़ दी हमने भी
इंसानों सी हरकत करना
क्या बस जीना ही जीवन है
तो क्या है फिर पल-पल मरना
जब होश नहीं जीवितों को
तो अब मुर्दों को फिर होश कहाँ।
इंसानों की इस बस्ती में
अब बसते हैं इन्सान कहाँ
इंसानों की इस बस्ती में
अब बसते हैं इन्सान कहाँ...........

08 अप्रैल 2009

ये जुटा! जो घूम रहा है, किसको-किसको चूम रहा है!

हमारा देश भारत वैदिक काल से ही विश्व बंधुत्व की भावना से लबरेज रहा है। दुनिया भर के लोगों को अपना भाई और पुरी दुनिया को अपना घर समझना हमारे खून में है। लेकिन इधर कुछ दिनों से एक जूता पुरी दुनिया की सैर पर निकल चुका है। अब इस जूते को सैर कराने का जिम्मा किसका है, यह तो अभी तक पता नही चल पाया है। पर इस जूते का स्वागत पत्रकार विरादरी कर रही है। पिछले साल से विश्व बंधुत्व की भावना लिए विश्व भ्रमण पर निकला यह जूता सबसे पहले बगदाद में अवतरित हुआ। स्थानीय पत्रकार मुन्तज़र जैदी ने इस जूते की भावना का सम्मान किया और फेंक दिया किसी अगले देश की यात्रा पर। सच पूछा जाए तो यह जूता एशियाई देशों में खाशी दिलचस्पी ले रहा है। जूता सीधे पहुँचा चीन, अबकी जर्मन स्टुडेंट ने चीनी प्रधानमंत्री पर जूते के जज्बात को हवा दी। वैसे इरान के राष्ट्रपति पर भी ये जूता चलने वाला था, लेकिन एँ मौके पर पकड़ में आ गया। मगर जूते की हिम्मत तो देखिये वह बाकायदा अपनी यात्रा जारी रखे हुए है। अभी हाल ही मुंबई पहुँचा तो वहा एक सभा में इसकी मुलाकात एक संडल से हुई। ये सैंडल भी कुछ इसके जैसा ही कारनामा कर रही थी, सो दोनों ने आपसी रजामंदी से साथ निभाने का वादा कर लिया। इनकी गृहस्थी चल निकली, जो जूता अकेले मिशन पर निकला था, अब उसे जीवन साथी मिल गया। पर ये बात शायद किसी को अच्छी नही लगी, जूते को भी लगा की ये इसके रास्ते की रुकावट बन सकती है। सो उसने सीधे गृह मंत्रालय पर ही धावा बोल दिया। यहाँ चुमते- चुमते बचा लेकिन खाकसार ने अपना काम तो कर ही दिया। लोगों ने जूते की साइज़ देखी और बोले जूता ८ नम्बर का था। १० नम्बर का जूता अब ८ नम्बर का हो गया है। होगा भी क्यों नही जो चलेगा वही घिसेगा और जो घिसेगा उसकी साइज़ तो छोटी होगी ही। खैर अब ये देखना है की इसका अगला पड़ाव क्या है? लेकिन हमारा तो येही मानना है की अब इस जूते को तडीपार यानि देश निकला दे ही देना चाहिए । क्यूंकि इसका चरित्र बड़ा भयानक और सनसनीखेज हो चला है। कहते हैं की जूते का चरित्र साम्यवादी होता है। वह सिर्फ़ साइज़ देखता है औकात नही लेकिन ये तो औकात देख रहा है साइज़ को पीछे छोड़ चुका है। इसलिए साहेबानो अपने-अपने जूते पर गौर फरमाइए और इसकी साइज़ देखकर ही पहनिए ताकि ये आपके पैरों में फिट बैठ सके। ऐसा न हो की गाहे-बगाहे, वक्त-बेवक्त आपके पैरों से निकलने लगे।

06 अप्रैल 2009

दर्द को कोई नाम दो!

दर्द को कोई नाम न दो,
मुझे खुशी की कोई
शाम न दो
दर्द को कोई नाम न दो....
दिन के उजाले में सोते हुए
जागते लोगो को
मोहब्बत का कोई पैगाम न दो
दर्द को कोई नाम न दो.....
शाम ढलते ही चिंगारियां
जलाये अधरों पर
ठंडी लाशों को मीठी
सी कोई मुस्कान न दो
दर्द को कोई नाम न दो.....
अँधेरी रात को सुनसान गलियों में
न जाने कितने दिल
टूटते, बिखरते हैं
इनपर कोई ध्यान न दो
दर्द को कोई नाम न दो....